🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Pallavi Trivedi

Pallavi Trivedi Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
4 Books
Rate

About Pallavi Trivedi

पल्लवी त्रिवेदी पल्लवी त्रिवेदी का जन्म 8 सितम्बर, 1974 को ग्वालियर, मध्यप्रदेश में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा मुरैना व शिवपुरी में हुई। उच्च शिक्षा मंडला और शाजापुर में हुई। 1999 में उनका चयन राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ। पल्लवी की प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा’ (व्यंग्य-संग्रह); ‘तुम जहाँ भी हो’ (कविता-संग्रह)। उनकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रही हैं। लेखन के अतिरिक्त वे यात्राओं, संगीत व फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखती हैं। बर्ड फ़ोटोग्राफ़ी में उनकी विशेष रुचि है। ‘तुम जहाँ भी हो’ पुस्तक के लिए उन्हें 2020 में मध्यप्रदेश के ‘वागीश्वरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य के लिए उन्हें ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है। सम्प्रति : मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी। वर्तमान में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में ए.आई.जी. के रूप में पदस्थ। सम्पर्क : trivedipallavi2k@gmail.com
Anjam-e-Gulistan Kya Hoga
Best known for Anjam-e-Gulistan Kya Hoga

Shivna Prakashan · hindi · poetry

₹240 ₹300
Buy now

Books by Pallavi Trivedi

Offers

Loading offers…

whatsapp