🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Usman Khan

Usman Khan Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Usman Khan

उस्मान ख़ान उस्मान ख़ान का जन्म 12 जुलाई, 1984 को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में हुआ। शासकीय स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम से स्नातक (जीव-विज्ञान) और स्नातकोत्तर (हिन्दी-साहित्य) किया। दो वर्ष कम्प्यूटर (हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर) का अध्ययन-अध्यापन। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फ़िल. और पी-एच.डी. किया। पाँच वर्ष मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में अतिथि-विद्वान के बतौर अध्यापन किया। पिछले कुछ वर्षों से बरखेड़ी (रतलाम) में खेती और पशुपालन। इस बीच कुछ संस्थानों—नीपा (दिल्ली), अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन (भोपाल) के लिए नियमित तौर पर अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद कार्य। ‘आलोचना’, ‘वाक्’, ‘पहल’, ‘हंस’, ‘पक्षधर’, ‘सदानीरा’, ‘समयान्तर’, ‘हिन्दवी’ तथा ‘समालोचन’ आदि पत्रिकाओं और ब्लॉगों में कविताएँ, कहानियाँ और लेख प्रकाशित हैं। पक्षधर पत्रिका में प्रकाशित कहानी ‘टूटन’ के लिए वे ‘विजयमोहन सिंह कथा-स्मृति सम्मान’ से सम्मानित हैं। ई-मेल : usmanjnu@gmail.com
Ichchaon Ke Jivashm
Best known for Ichchaon Ke Jivashm

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹200 ₹250
Buy now

Books by Usman Khan

Offers

Loading offers…

whatsapp