Shaligram

Shaligram

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

शालिग्राम जन्म : 21 मई, 1934; मुंगेर (अब खगड़िया) ज़िला अन्तर्गत पचौत गाँव में। शैक्षणिक माहौल भागलपुर, लेकिन साहित्यिक विरासत सहरसा की भूमि पर मिली जहाँ से सन् 1963 में ‘पाही आदमी’ कहानी-संग्रह का प्रकाशन हुआ, और जिस पर महान कथाशिल्पी रेणु ने लिखा था : “हिन्दी साहित्य में आंचलिक लेखन और आंचलिकता एक विवाद का विषय बना हुआ है। शालिग्राम का कथा-संग्रह ‘पाही आदमी’ इस चर्चा-परिचर्चा के लिए प्रचुर सामग्री लेकर प्रकाशित हो रहा है...।” फिर छिटपुट रचनाएँ ‘धर्मयुग’, ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’, ‘सारिका’, ‘नई कहानियाँ’, ‘दिनमान’ आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहीं—गद्य-लेखन के साथ-साथ कविताएँ भी। सन् 1970 में ‘सांघाटिका’ कविता-संग्रह का प्रकाशन हुआ, और उसी साल राजस्थान माध्यमिक बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ भारत-नेपाल पर लिखा एक सांस्कृतिक रिपोर्ताज ‘अटपट बैन मोरंगिया रैन’। प्रमुख कृतियाँ : ‘पाही आदमी’ (कहानी-संग्रह); ‘सांघाटिका’ (कविता-संग्रह); ‘अटपट बैन मोरंगिया रैन’, ‘घोघो रानी कित्ता पानी’ (रिपोर्ताजीय कथा-वार्ता संग्रह); ‘किनारे के लोग’, ‘कित आऊँ कित जाऊँ’ (उपन्यास); ‘शालिग्राम की सात आंचलिक कहानियाँ’ आदि।

Shaligram

Shaligram

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp