About Sanjay Manharan Singh
संजय मनहरण सिंह का जन्म 28 दिसम्बर, 1970 को मानपुर, शहडोल, मध्यप्रदेश में हुआ। उन्होंने ‘इतिहास’ और ‘ग्राम विकास’ में परास्नातक और स्पेनिश-हिन्दी अनुवाद में एडवांस डिप्लोमा किया है। नौकरी के सिलसिले में दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरु और वर्धा आदि शहरों में रहे। फिलहाल महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर रायगढ़, छत्तीसगढ़ में निवास और स्वतंत्र लेखन।
उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘ख्वाब सा कुछ’ (उपन्यास), ‘देह की लोरियाँ’ (कविता-संग्रह)। ‘हंस’, ‘तद्भव’, ‘कथादेश’, ‘पक्षधर’, ‘विपाशा’, ‘परिकथा’, ‘कथाक्रम’, ‘साक्षात्कार’, ‘माध्यम’, ‘वागर्थ’ और ‘मधुमती’ आदि पत्रिकाओं में कहानियाँ एवं कविताएँ प्रकाशित।
ई-मेल : chochoboro@gmail.com