About Sangeeta Mishra
संगीता मिश्र का जन्म 24 जून, 1969 को छपरा, बिहार में हुआ। उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर करने के साथ-साथ पत्रकारिता में भी स्नातकोत्तर डिप्लोमा लिया है और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा भी ली है।
पहली रचना 1987 में ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ में प्रकाशित हुई। तब से हिन्दी और अंग्रेज़ी की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित होती रही हैं। एक ग़ज़ल-संग्रह—‘हम ख़्वाब से बातें करते हैं’ प्रकाशित हो चुका है। हिन्दी-अंग्रेज़ी के लगभग 30 संकलनों में उनकी कविताएँ शामिल की गई हैं। समकालीन हिन्दी कवियों के एक कविता-संग्रह—‘सुनहरा स्पर्श’ का उन्होंने सम्पादन किया है। समाचार-चैनल में एंकर के रूप में काम और मंच पर गायन भी किया है। www.thes tylesymphony.com उनका ब्लॉग है।
‘फ़ेमिना’ पत्रिका ने उनके एक आलेख को 2013 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित और प्रकाशित किया। देहरादून में 2017 में आयोजित ‘वैली ऑफ़ वर्ड्स’ में उनके ब्लॉग को ‘द बेस्ट ब्लॉग ऑफ़ बिहार’ पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी अंग्रेज़ी कविताओं को ‘क्रिसेंथेमम क्रॉनिकल्स अवार्ड, 2019’, ‘रूएल इंटरनेशनल अवॉर्ड, 2023’ और ग़ज़ल-संग्रह को ‘बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन चतुर्वेदी प्रतिभा मिश्र स्मृति सम्मान, 2024’ से सम्मानित किया गया।
ई-मेल : sangeetamishra89@gmail.com