Raghunandan Prasad Gaur

Raghunandan Prasad Gaur

2 Books
0 Rating
0 Follow

जन्म : 11 मार्च, 1932 । शिक्षा : एम.ए. (भूगोल) एवं बी.एड. । श्री रघुनन्दन प्रसाद गौड़ प्रख्यात ज्योतिर्विद् हैं । आपको सर 1986 में शिक्षक दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल, राजस्थान द्वारा उत्कृष्‍ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। आपने पुरातन ज्योतिषीय सिद्धान्तों व सूत्रों को सरल रूप प्रदान करते हुए ज्योतिष जगत् को अनेक बहुमूल्य रत्‍न अर्पित किये हैं । आपके द्वारा रचित मौलिक ज्योतिषीय ग्रंथ ' आधुनिक ज्योतिष ', ' फलित सरोवर ', ' जन्मपत्री रचना में त्रुटियाँ क्यों ', ' नाक्षत्र ज्योतिष ', ' दाम्पत्य जीवन और ज्योतिष ' तथा ' स्त्री जातक दर्पण ' न केवल देश-विदेश में लोकप्रिय हैं अपितु उत्कृष्‍ट ज्योतिर्विदों के लिए वरदान सिद्ध हो चुकी हैं । इन्हीं विशिष्‍टताओं के फलस्वरूप आपके ग्रन्‍‍थ अनेक विश्‍वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में सम्मानजनक स्थान ग्रहण कर चुके हैं । इन ग्रन्‍थों के अतिरिक्‍त अब तक ज्योतिष के विभिन्न पक्षों पर आपके लगभग दो सौ शोधपरक लेख प्रकाशित हो चुके हैं । ज्योतिष जगत् को प्रदत्त अविस्मरणीय योगदान के लिए आपको विभिन्न ज्योतिषीय संस्थाओं द्वारा ' ज्योतिष मार्तण्ड ', ' ज्योतिष महर्षि ', ' ज्योतिष आर्यभट्ट ', ' ज्योतिष शिरोमणि ', ' ज्योतिष विद्यावारिधि ', ' ज्योतिष सम्राट‍्' तथा ' विश्‍व ज्योतिष सम्राट‍् ' जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है ।

Raghunandan Prasad Gaur

Raghunandan Prasad Gaur

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp