🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Nidhi Agarwal

Nidhi Agarwal Author

contemporary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Nidhi Agarwal

निधि अग्रवाल गाज़ियाबाद में जन्मी डॉ. निधि अग्रवाल पेशे से चिकित्सक हैं। वे झाँसी में कार्यरत हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘अपेक्षाओं के बियाबान’ (कहानी-संग्रह); ‘अप्रवीणा’ (उपन्यास); ‘कोई फ्लेमिंगो कभी नीला नहीं होता’ (कविता-संग्रह); ‘टेरेस स्टोरीज़ : गिल्लू की नई कहानी’ (कथेतर)। विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाओं का निरन्तर प्रकाशन होता रहा है। आकाशवाणी के भोपाल और छतरपुर (मध्य प्रदेश) केन्द्र द्वारा रचनाओं का प्रसारण हुआ है। भारत भवन (भोपाल), साहित्य अकादेमी (दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों और मंचों पर उन्होंने कहानी व आलेख पाठ किया है। उनकी कुछ रचनाओं का गुजराती, पंजाबी व बांग्ला में अनुवाद भी हुआ है। कहानी और कविता के अतिरिक्त वे आलोचना के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के ‘पं. बद्री प्रसाद शिंगलू पुरस्कार’, ‘श्रीमती सुमित्रा देवी अवस्थी युवा रचनाकार सम्मान’, ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान’, ‘राष्ट्रीय संत नामदेव कहानी साहित्य पुरस्कार’, ‘किस्सा कोताह पुरस्कार’, ‘होलोकास्ट’ कहानी के लिए ‘प्रथम दीप स्मृति कथा सम्मान’, ‘शोकपर्व’ कहानी के लिए ‘कथा रंग सम्मान’, ‘अप्रवीणा’ के लिए ‘जयपुर साहित्य सम्मान’, ‘पूंछ पर पंख’ कहानी के लिए ‘अमलतास सृजन सम्मान’, ‘गिल्लू की नई कहानी’ के लिए ‘पेन एंड पेपर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। ई-मेल : nidhiagarwal510@gmail.com
Prem Ek Paltu Billi
Best known for Prem Ek Paltu Billi

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · contemporary-fiction

₹239 ₹299
Buy now

Books by Nidhi Agarwal

Offers

Loading offers…

whatsapp