🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Neha Dixit

Neha Dixit Author

contemporary-fiction · hindi

1 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Neha Dixit

नेहा दीक्षित नेहा दीक्षित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं। उन्होंने 17 सालों तक राजनीति, जेंडर और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर लेखन व पत्रकारिता की है। वह अल जज़ीरा, द वाशिंगटन पोस्ट, कारवां, द वायर और अन्य जाने-माने प्रकाशनों के लिए रिपोर्टिंग करती हैं। वे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर काम करती रही हैं, और पुलिस द्वारा ग़ैर-न्यायिक हत्याओं, घृणाजन्य अपराधों, मानव तस्करी, बड़ी फ़ार्मा कम्पनियों द्वारा हाशिए पर पड़े लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल और दक्षिण एशिया में साम्प्रदायिक हिंसा आदि के मामलों को उजागर करती रही हैं। उन्होंने राजनीतिक प्रोफ़ाइल भी लिखे हैं और बहुसंख्यकवादी सरकारों के तहत श्रम‌िकों से जुड़े अन्त‌‌िर्वरोधों पर काम किया है। उन्हें एक दर्जन से ज़्यादा अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार मिले हैं, जिनमें कमेटी टु प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स द्वारा ‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार’, उत्कृष्ट महिला पत्रकार के लिए ‘चमेली देवी जैन पुरस्कार’, यूरोपीय आयोग से पत्रकारिता के लिए ‘लोरेंजो नताली पुरस्कार’ और अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। ‘द मेनी लाइव्ज़ ऑफ़ सईदा एक्स’ उनकी पहली किताब है। इस किताब को ‘द हिंदू’ और ‘डेक्कन हेराल्ड’ ने 2024 की महत्त्वपूर्ण किताब के रूप में चुना था। इसी किताब के लिए उन्हें ‘रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान’ और ‘कलिंगा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। ‘कोई एक सईदा’ उन की इसी किताब का अनुवाद है। ई-मेल : nehadixit123@gmail.com
Koi Ek Syeda
Best known for Koi Ek Syeda

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · contemporary-fiction

₹399 ₹499
Buy now

Books by Neha Dixit

Offers

Loading offers…

whatsapp