Devi Prasad

Devi Prasad

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

देवी प्रसाद अक्टूबर, 1921 को देहरादून में जन्मे देवी प्रसाद ने 1938 में शान्ति निकेतन से कलास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वहाँ उन्हें गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। सन् 1944 में वे बच्चों के लिए कला और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने गांधी जी के आश्रम सेवाग्राम गए। देवी प्रसाद भारत में कुम्भकारिता की कला के एक प्रख्यात कलाकार माने जाते हैं। वर्ष 2007 में ललित कला अकादमी द्वारा उन्हें ‘ललित कला रत्न’ से सम्मानित किया गया। विश्वभारती (शान्तिनिकेतन) द्वारा ‘देशिकोत्तम्’ (डी.लिट्. ओनारिस कोसा) की उपाधि से अलंकृत किया गया। उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शिनयाँ समय-समय पर देश-विदेश में विभिन्न स्थानों में होती रही हैं। मई, 2010 में उनकी जीवनी और कलाक्षेत्र में गत् 60 वर्षों के योगदान को लेकर ललित कला अकादमी में एक प्रदर्शनी ललित कला अकादमी और नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के सौजन्य से हुई। प्रदर्शनी से सम्‍बन्धित एक पुस्तक ‘द मेकिंग ऑफ़ ए मॉडर्न इंडियन आर्टिस्ट-क्राफ़्टमेन : देवी प्रसाद’ प्रकाशित। निधन : 1 जून, 2011

Devi Prasad

Devi Prasad

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp