Ashok Pankaj

Ashok Pankaj

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

अशोक पंकज 5 नवंबर, 1970 को बिहार के जहानाबाद जिला, लाट गाँव के एक संयुक्त किसान परिवार में जन्म। गाँव के सरकारी स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद, पटना कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय से अर्थशास्व में बी.ए. ऑनर्स, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से राजनीतिशास्व में एम.ए. एवं एम.फिल.। वहीं से पीएच.डी. के दौरान नौकरी, तत्पश्चात यूजीसी फेलोशिप एवं पीएच.डी. स्थगित। बाद में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से पीएच.डी. एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी.। वैश्य कॉलेज, रोहतक, हरियाणा में राजनीति शास्त्र में प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में 10 वर्षों तक लगातार शिक्षण के पश्चात् इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट में सीनियर फेलो एवं काउन्सिल फॉर सोशल डेवलपमेंट, नई दिल्ली में प्रोफेसर एवं निदेशक के रूप में कार्य। अंग्रेजी में पाँच एवं हिन्दी में दो पुस्तकों के अलावा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 30 से अधिक शोध-पत्र एवं 50 से अधिक पुस्तक समीक्षा प्रकाशित। अंग्रेजी में Right to Work and Rural India (2012) Sage; Subalternity, Exclusion and Social Change in India (2014) Cambridge University Press; Dalits, Subalternity and Social Change in India (2019) Routledge; Social Sector Development in North-East India (2020) Sage; and Inclusive Development Through Guaranteed Employment (2023) Springer तथा हिन्दी में लोहिया के सपनों का भारत (2024) एवं राममनोहर लोहिया : भारत की हिमालय नीति (2025) लोकभारती प्रकाशन से प्रकाशित। सम्प्रति : काउन्सिल फॉर सोशल डेवलपमेंट में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत। ई-मेल: ashokkpankaj@gmail.com

Ashok Pankaj

Ashok Pankaj

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp