Viren Dangwal

Viren Dangwal

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

वीरेन डंगवाल जन्म : 5 अगस्त, 1947; कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल। मुजफ़्फ़रनगर, सहारनपुर, कानपुर, बरेली, नैनीताल में शुरुआती शिक्षा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए. और आधुनिक हिन्दी कविता के मिथकों और प्रतीकों पर डी.लिट्.। 1971 से बरेली कॉलेज में अध्यापन। साथ ही हिन्दी और अंग्रेज़ी में पत्रकारिता। इलाहाबाद से प्रकाशित ‘अमृत प्रभात’ में कुछ वर्ष तक ‘घूमता आईना’ शीर्षक से स्तम्भ-लेखन। दैनिक ‘अमर उजाला’ के सम्पादकीय सलाहकार। कविता-संग्रह—‘इसी दुनिया’, ‘दुष्चक्र में स्रष्टा’, ‘स्याही ताल’ प्रकाशित। तुर्की के महाकवि नाज़िम हिकमत की कविताओं के अनुवाद ‘पहल पुस्तिका’ के रूप में। विश्व कविता से पाब्लो नेरूदा, बर्टोल्ट ब्रेख़्ट, वास्को पोपा, मीरोस्लाव होलुब, तदेऊष रूज़ेविच आदि की कविताओं के अलावा कुछ आदिवासी लोक-कविताओं के अनुवाद। कई कविताओं के अनुवाद बांग्ला, मराठी, पंजाबी, मलयालम और अंग्रेज़ी में प्रकाशित। ‘इसी दुनिया’ में के लिए ‘रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार’, ‘श्रीकांत वर्मा स्मृति पुरस्कार’। कविता के लिए ‘शमशेर सम्मान’। ‘दुष्चक्र में स्रष्टा’ पर ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’। निधन : 28 सितम्बर, 2015

Viren Dangwal

Viren Dangwal

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp