About Vinod Dubey
विनोद दूबे
विनोद दूबे का जन्म 11 मार्च, 1981 को उत्तर प्रदेश, भदोही के एक गाँव में हुआ। बारहवीं तक की पढ़ाई हिन्दी मीडियम स्कूल से करने के बाद अपने लिए सही करियर और सही जोख़िम की तलाश उन्हें मर्चेंट नेवी की तरफ़ ले गई। कैडेट से कैप्टन बनने तक के ख़ानाबदोश जहाज़ी सफ़र ने उनके अनुभव के दायरे को विविधतापूर्ण सम्पन्नता दी।
उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘इंडियापा’, ‘ओक्का-बोक्का’ (उपन्यास); ‘वीकेंड वाली कविता’, ‘जहाज़ी’ (कविता-संग्रह) ‘वीकेंड वाली कविता’ नाम से उनका यू-ट्यूब चैनल है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके यात्रा-वृत्तान्त भी प्रकाशित होते रहे हैं। सिंगापुर में हिन्दी के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें ‘HEP (Highly Enriched Personality)’ पुरस्कार, ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ और विश्वरंग द्वारा ‘प्रवासी साहित्यकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। वे सिंगापुर संगम, कविताई (सिंगापुर), साझा संसार (नीदरलैंड), वातायन (यू.के.), गर्भनाल (भारत) आदि अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं। फ़िलहाल सिंगापुर में रहते हैं।