🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Usha Vidhyarthi

Usha Vidhyarthi Author

history-and-politics · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Usha Vidhyarthi

उषा विद्यार्थी जन्म : पटना जिले का बिहटा बिक्रम इलाका स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले से ही राजनैतिक दिग्गजों का कर्मक्षेत्र रहा है। स्वामी सहजानंद सरस्वती से लेकर कैलाशपति मिश्र तक के राजनैतिक एवं सामाजिक संघर्ष की यह भूमि है। इसी इलाके के बिक्रम प्रखंड के दतियाना ग्राम के स्वतंत्रता सेनानी श्री बटेश्वर सिंह (दादाजी) एवं प्रो. राम प्रवेश शर्मा (पिताजी) के परिवार में डॉ. उषा विधार्थी का जन्म हुआ। शिक्षा एवं छात्र जीवन : ग्रामीण परिवेश से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करके पटना विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र विज्ञान में एम.ए. एवं पटना वीमेंस कॉलेज से गृहविज्ञान में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। राजनीति विज्ञान की छात्रा रहते हुए छात्र संगठनों से जुड़कर सामाजिक मुद्दों से सरोकार बनाए रहीं और अंततः अखिल विद्यार्थी परिषद् से जुड़ गईं। शिक्षण-कार्य : पहले मगध विश्वविद्यालय एवं अब पाटलिपुत्र विश्व-विद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। लेखन : ‘लोहिया एक बहुआयामी व्यक्तित्व’ पुस्तक प्रकाशित। कृतित्व : पिछले दो दशकों से ज्यादा वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और बिहार भाजपा के महिला मोर्चा महामंत्री, पंचायती राज मंच की अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य कर चुकी हैं। बिक्रम एवं पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी डॉ. उषा विधार्थी 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुईं और विधायक बनीं। इसके पहले बिक्रम से पटना जिला परिषद् के लिए भी निर्वाचित हुईं। 2017 में बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्या बनीं।

Books by Usha Vidhyarthi

Offers

Loading offers…

whatsapp