About Pranjal Kamra
प्रांजल कामरा एक अनुभवी वैल्यू इन्वेस्टर हैं जो अपने यूट्यूब चैनल के जरिए वित्तीय जानकारियाँ देकर निवेशकों को सशक्त बनाने में निरंतर जुटे रहते हैं, जिसके दस लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टर एडवाइजरी, फिनोलॉजी वेंचर्स प्रा.लि. के सी.ई.ओ. भी हैं, जो छत्तीसगढ़ की पहली और एकमात्र सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी है।
प्रांजल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने एच.एन.एल.यू. से लॉ की डिग्री ली है। निवेश को लेकर उनमें तुरंत और सही फैसले करने की क्षमता है, जिसके कारण मात्र 26 साल की आयु में उन्होंने काफी नाम कमाया है।