Shivani Rakesh

Shivani Rakesh

2 Books
0 Rating
0 Follow

शिवानी राकेश का जन्म 6 नवम्बर, 1987 में बुन्देलखंड के जालौन जिले के कोंच कस्बे में हुआ। प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की उनकी शिक्षा उरई में हुई। उच्च शिक्षा के लिए वे लखनऊ गईं। ‘एमिटी यूनिवर्सिटी’ से 2006 में उन्होंने ‘बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स’ की डिग्री ली। फिर नोएडा स्थित एक मल्टी नेशनल कम्पनी ‘मैजिक सॉफ्टवेयर’ में ई-बुक प्रोडक्शन और एनीमेशन डिविजन में काम किया। तीन सालों तक नौकरी करने के बाद पुनः लखनऊ लौटीं और लखनऊ विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। चित्रकारी, एनिमेशन और सिनेमा में उनकी गहरी दिलचस्पी है। सिनेमा देखने और उससे जुड़ी किताबें पढ़ने के शौक ने उन्हें फ़िल्मों पर लिखने को प्रेरित किया। ‘सिनेमा को पढ़ते हुए’ शीर्षक से उनकी एक किताब प्रकाशित है। ‘सिनेमा के मुद्दे : मुद्दों का सिनेमा’ उनकी दूसरी किताब है। ई-मेल : shivani.niranjan@gmail.com

Shivani Rakesh

Shivani Rakesh

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp