🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Satish Agnihotri

Satish Agnihotri Author

satire · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Satish Agnihotri

सतीश अग्निहोत्री जन्म : 1955; रत्नागिरि (महाराष्ट्र)। फ़िजिक्स में स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद आई.आई.टी. से फ़िजिक्स में एम.एस-सी.। इंग्लैंड के ईस्ट आँग्लिया विश्वविद्यालय से एम.ए.। भारत में बालिकाओं की घटती संख्या पर शोध-कार्य कर पीएच.डी. प्राप्त की। अमर्त्य सेन और आशीष बोस जैसे विद्वानों ने उनके शोध को सराहा। 1980 में आई.आई.टी. पवई से पर्यावरण अभियांत्रिकी में एम.टेक. कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में दाख़िल हुए। ओडिशा राज्य में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें अक्षय ऊर्जा, महिला एवं शिशु विकास और परिवहन कमिश्नर का कार्य चर्चित रहा। सामाजिक-राजनीतिक व्यंग्य, फंतासी लिखना जारी है। ‘धर्मयुग’, ‘रविवार’, ‘प्रभात ख़बर’, ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ और ‘लफ़्ज़ֹ’ में लिखते रहे हैं। हिन्दी में विज्ञान कथाएँ लिखना और शब्द पहेलियाँ बनाना भी उनका शगल है। रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक के रूप में कार्य। अब सेवानिवृत्‍त।

Books by Satish Agnihotri

whatsapp