🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Saiyed Haider Raza

Saiyed Haider Raza Author

art-and-design · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Saiyed Haider Raza

सैयद हैदर रज़ा का जन्म 1922 में मध्य प्रदेश में हुआ था और उन्होंने नागपुर स्कूल ऑफ़ आर्ट तथा सर जे.जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट में पेंटिंग की पढ़ाई की। 1950 में फ़्रेंच सरकार की वृत्ति मिलने के बाद वे इकोले नेशनले देस ब्यू आर्ट्स, पेरिस चले गए। 1956 में रज़ा को ‘प्रिक्स दे ला क्रिटिक पुरस्कार’ मिला। 1962 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया बर्कले, अमेरिका में अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवाएँ दी। रज़ा ‘प्रगतिशील कलाकार समूह’ के संस्थापकों में एक थे, जिसकी स्थापना उन्होंने के.एच. आरा और एफ़.एन. सूजा के साथ की थी। उन्होंने अनेक प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया, जिनमें साओ पाउलो बिनाले—1958, 1966, 1968 तथा 1978 में फ्रांस में बिनाले दे मेंटन में तथा रॉयल अकादेमी ऑफ़ लन्दन की कंटेम्पररी इंडियन पेंटिंग की प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया, जो 1982 में आयोजित की गई थी। दिसम्बर 1978 में मध्य प्रदेश की सरकार ने उनको अपने गृह राज्य में सम्मान देने के लिए तथा भोपाल में कलाकृतियों की प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया। 1983 में वे ‘ललित कला अकादेमी’ के फ़ेलो निर्वाचित किए गए। 1997 में रज़ा साहब को मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित ‘कालिदास सम्मान’ दिया गया। 1981 में उनको भारत के राष्ट्रपति ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया, 2007 में ‘पद्मभूषण’ तथा 2013 में ‘पद्म-विभूषण’ से। 23 जुलाई, 2016 को उनका निधन हुआ।
Mere Priya
Best known for Mere Priya

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · art-and-design

₹236 ₹295
Buy now

Books by Saiyed Haider Raza

Offers

Loading offers…

whatsapp