Mukesh Kishore

Mukesh Kishore

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

मुकेश किशोर मुकेश किशोर जन्म : 15 अगस्त, 1957 शिक्षा : पटना विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एम.ए. तथा पीएच.डी.। चिकित्सा कार्य : अम्बा काउन्सिलिंग सेंटर की स्थापना 11 अगस्त, 1994 में। तब से मनोवैज्ञानिक समस्याओं से ग्रसित लोगों का काउन्सिलिंग एवं दूसरी मनोवैज्ञानिक पद्धतियों से उपचार, आर.सी.आई. द्वारा अधिकृत। बिहार एवं झारखंड के अधिकांश स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का मनोवैज्ञानिक विषयों पर मार्गदर्शन। शिक्षण-कार्य : पटना विश्वविद्यालय के एम.एस.डब्ल्यू. के छात्रों का शिक्षण, जाकिर हुसैन प्रबन्धन संस्थान में बी.बी.ए. तथा एम.बी.ए. के छात्रों का शिक्षण। इग्नू के डिप्लोमा इन फेमिली एजुकेशन एवं एड्स के विद्यार्थियों की काउन्सिलिंग क्लासेज। बिहार पुलिस के प्रशिक्षण केन्द्र ए.टी.एस. में पुलिस पदाधिकारियों का बाल अपराध एवं रोकथाम विषय पर शिक्षण। यू.जी.सी. द्वारा व्याख्याताओं के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में रिसोर्स पर्सन। लेखन-कार्य : ‘सफलता के सोपान : बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास’ अम्बा काउन्सिलिंग सेंटर द्वारा प्रकाशित। नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के एम.ए. क्लिनिकल साइकोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री का लेखन। पटना विश्वविद्यालय की एन.एस.एस. यूनिट की ‘आशादीप’ पत्रिका में लेखों के माध्यम से युवाओं का यौन विषयों एवं जीवन शैली विषय पर मार्गदर्शन। दैनिक जागरण तथा हिन्दुस्तान अख़बारों के माध्यम से मनोविज्ञान विषय पर जीवनोपयोगी लेख। दैनिक जागरण के कैरियर हेल्प लाइन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन। अन्य सेवाएँ : एफ.पी.ए.आई. (फेमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) की पटना शाखा में सेक्स एजुकेशन इकाई में काउन्सिलर एवं बालिका भ्रूण हत्या रोकथाम इकाई में प्रोग्राम ऑफ़िसर। यू.एन.डी.पी. (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) में राष्ट्रीय परामर्शदाता एवं विशेषज्ञ। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति में एन.जी.ओ. एडवाइज़र। निमहान्स, बंगलूरु कॉन्फ्रेंस में मनोचिकित्सीय हस्तक्षेप विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुति। एन.आई.एम.एच., सिकन्दराबाद में मनोवैज्ञानिकों के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रशिक्षण।

Mukesh Kishore

Mukesh Kishore

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp