🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Manjeet Negi

Manjeet Negi Author

general-non-fiction · hindi, english

0 Followers
0 Rating
3 Books
Rate

About Manjeet Negi

मनजीत नेगी देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के मूल निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा गाँव में हुई। उसके बाद ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज और हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के तहत आनेवाले राजकीय महाविद्यालय से बी.कॉम. की परीक्षा पास की। सन् 2000 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता करने के बाद राजधानी दिल्ली में कॅरियर की शुरुआत। सहारा समय और इंडिया टी.वी. में रक्षा संवाददाता के तौर पर काम किया। दुनिया के सबसे ऊँचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन से लेकर गहरे समंदर में पनडुब्बी के अंदर तक और सरहद के हर मोर्चे पर रिपोर्टिंग की है। 2003 में गुजरात में आया विनाशकारी भूकंप हो या 2010 में लेह में आई भीषण बाढ़, मनजीत नेगी को ‘ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करनेवाला पत्रकार’ कहा जाता है। 2013 में केदारनाथ में विनाशकारी आपदा के बाद वहाँ पहुँचने वाले सबसे पहले टी.वी. पत्रकार थे। केदारनाथ आपदा और उसके बाद केदारधाम के पुनर्निर्माण पर चर्चित पुस्तक ‘केदारनाथ से साक्षात्कार’ लिख चुके हैं। इस पुस्तक की प्रस्तावना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी और विमोचन भी किया। अब इस पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण ‘फेस टु फेस विद केदारनाथ’ भी आ चुका है। उनकी दूसरी पुस्तक ‘हिल-वॉरियर्स’ के नाम से प्रकाशित हुई। इस पुस्तक में मनजीत नेगी ने उत्तराखंड के ऐसे 11 सपूतों की जीवनयात्रा का चित्रण किया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी के दम पर शीर्ष मुकाम हासिल किया। मनजीत नेगी एक अच्छे पर्वतारोही भी हैं। वर्तमान में इंडिया टुडे ग्रुप के आजतक चैनल में संपादक के पद पर काम कर रहे हैं।
Sadhu Se Sevak
Best known for Sadhu Se Sevak

Prabhat Prakashan · hindi · general-non-fiction

₹160 ₹200
Buy now

Books by Manjeet Negi

Offers

Loading offers…

whatsapp