🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Mokshawan

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

वृन्दावन को कृष्ण की क्रीड़ा-स्थली के रूप में जाना जाता है। श्रद्धा , भक्ति और समर्पण का यह केन्द्र वर्षों से न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया-भर के कृष्ण-प्रेमियों को आकर्षित करता आ रहा है। लेकिन इस धार्मिक नगरी का एक पक्ष और है — यहाँ रहनेवाली विधवाएँ और उनका त्रासद जीवन। देश-भर से वे स्त्रियाँ जिन्हें विधवा हो जाने के बाद अपने घर या ससुराल , कहीं भी ठिकाना नहीं मिलता , वे वृन्दावन चली आती हैं। वे चाहे जिस आयु की हों। प्रतिष्ठित कथाकार और अपने हर उपन्यास के लिए व्यापक अध्ययन करनेवाले भगवानदास मोरवाल ने ‘ मोक्षवन ’ में इसी विषय को उठाया है। इसके लिए उन्होंने वृन्दावन में काफ़ी समय भी बिताया और सम्बन्धित सामग्री की खोज-बीन की। इस कथाकृति में आज के वृन्दावन , उसके मन्दिरों , परम्पराओं , गलियों-मुहल्लों , देवस्थानों आदि का एक विराट दृश्य रचते हुए , वे विधवाओं के दैनिक दुखों , जीवन-चर्या , वृन्दावन के धािर्मक वातावरण में उनकी दृश्यता का एक प्रामाणिक और  मार्मिक चित्र प्रस्तुत करते हैं। कहानी कोलकाता से आई युवा विधवा हरिदासी की है , जो मोक्ष की इस यात्रा में अत्यन्त दुख सहन करते हुए अन्तत: संसार को विदा कह देती है और भारतीय संस्कृति से जुड़े कई ऐसे सवालों को उठा जाती है जिन पर हमारा समाज अकसर मौन रहता है। वृंदावन के साथ-साथ इस उपन्यास में बंगाल की लाल सौंधी मिट्टी की महक और कपास के सफ़ेद फूलों की कोमल बेचैनी भी रह-रहकर पाठक को उद्वेलित करती है।

Read more

₹ 795

636 20% off

Available

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

Frequently bought together
Mokshawan This book ₹636
Narak Masiha Bhagwandas Morwal ₹399
Kala Pahar Bhagwandas Morwal ₹499
3 books selected ₹1,693 ₹1,534

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

वृन्दावन को कृष्ण की क्रीड़ा-स्थली के रूप में जाना जाता है। श्रद्धा , भक्ति और समर्पण का यह केन्द्र वर्षों से न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया-भर के कृष्ण-प्रेमियों को आकर्षित करता आ रहा है। लेकिन इस धार्मिक नगरी का एक पक्ष और है — यहाँ रहनेवाली विधवाएँ और उनका त्रासद जीवन। देश-भर से वे स्त्रियाँ जिन्हें विधवा हो जाने के बाद अपने घर या ससुराल , कहीं भी ठिकाना नहीं मिलता , वे वृन्दावन चली आती हैं। वे चाहे जिस आयु की हों। प्रतिष्ठित कथाकार और अपने हर उपन्यास के लिए व्यापक अध्ययन करनेवाले भगवानदास मोरवाल ने ‘ मोक्षवन ’ में इसी विषय को उठाया है। इसके लिए उन्होंने वृन्दावन में काफ़ी समय भी बिताया और सम्बन्धित सामग्री की खोज-बीन की। इस कथाकृति में आज के वृन्दावन , उसके मन्दिरों , परम्पराओं , गलियों-मुहल्लों , देवस्थानों आदि का एक विराट दृश्य रचते हुए , वे विधवाओं के दैनिक दुखों , जीवन-चर्या , वृन्दावन के धािर्मक वातावरण में उनकी दृश्यता का एक प्रामाणिक और  मार्मिक चित्र प्रस्तुत करते हैं। कहानी कोलकाता से आई युवा विधवा हरिदासी की है , जो मोक्ष की इस यात्रा में अत्यन्त दुख सहन करते हुए अन्तत: संसार को विदा कह देती है और भारतीय संस्कृति से जुड़े कई ऐसे सवालों को उठा जाती है जिन पर हमारा समाज अकसर मौन रहता है। वृंदावन के साथ-साथ इस उपन्यास में बंगाल की लाल सौंधी मिट्टी की महक और कपास के सफ़ेद फूलों की कोमल बेचैनी भी रह-रहकर पाठक को उद्वेलित करती है।

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Paperback
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Edition
2nd
Publication year
2023
Weight
307 grams
ISBN-13
9789395737944
Pages
312
Reading time
~10 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
14 × 22 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp