Hum Honge Kamyab
(0)
₹
300
₹ 240 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
प्रश्नोत्तर शैली में प्रस्तुत यह पुस्तक भारत के महान् प्रेरणा-पुरुष और राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा बच्चों से बातचीत पर आधारित है। बच्चे समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। बच्चे जितने शिक्षित, संस्कारी व चरित्रवान् होते हैं, समाज और राष्ट्र का भी उतना ही चारित्रिक विकास होता है। बच्चों की जिज्ञासाएँ अद्भुत व अनुपम होती हैं और उनके सोच को व्यापकता प्रदान करती हैं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान जीवन-पथ पर आगे बढ़ने हेतु उन्हें संबल प्रदान करता है। इसमें डॉ. कलाम के जीवन के अनूठे प्रसंगों और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके महान् स्वप्न तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, चिकित्सा, उद्योग व प्रौद्योगिकी एवं देश को विकसित बनानेवाले अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में बच्चों से उनकी रोचक व प्रेरक बातचीत प्रस्तुत है। डॉ. कलाम के जीवन-प्रसंगों, उनके विचारों को प्रस्तुत करती प्रेरणादायी पुस्तक।
Read moreAbout the Book
प्रश्नोत्तर शैली में प्रस्तुत यह पुस्तक भारत के महान् प्रेरणा-पुरुष और राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा बच्चों से बातचीत पर आधारित है।
बच्चे समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। बच्चे जितने शिक्षित, संस्कारी व चरित्रवान् होते हैं, समाज और राष्ट्र का भी उतना ही चारित्रिक विकास होता है। बच्चों की जिज्ञासाएँ अद्भुत व अनुपम होती हैं और उनके सोच को व्यापकता प्रदान करती हैं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान जीवन-पथ पर आगे बढ़ने हेतु उन्हें संबल प्रदान करता है।
इसमें डॉ. कलाम के जीवन के अनूठे प्रसंगों और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके महान् स्वप्न तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, चिकित्सा, उद्योग व प्रौद्योगिकी एवं देश को विकसित बनानेवाले अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में बच्चों से उनकी रोचक व प्रेरक बातचीत प्रस्तुत है।
डॉ. कलाम के जीवन-प्रसंगों, उनके विचारों को प्रस्तुत करती प्रेरणादायी पुस्तक।
Book Details
-
ISBN9789390101450
-
Pages124
-
Avg Reading Time4 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Bhagini Nivedita Aur Bhartiya Navjagran
- Author Name:
Omprakash Verma
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sangh Darshan
- Author Name:
Surendra Nath Tiwary
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Kamala Harris Ki Biography (Hindi Translation of Kamala Harris: The American Story That Began On India’S Shores)
- Author Name:
Hansa Makhijani Jain
- Book Type:

- Description:
जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन ने इस दौड़ में अपने सहयोगी के तौर पर सीनेटर एवं अटॉर्नी के पद पर कमला हैरिस के नाम की घोषणा की तो पूरी दुनिया की निगाहें उनपर टिक गईं। जब से बाइडन ने इस पद के लिए कमला के नाम की घोषणा की थी, तभी से कुछ सवाल चर्चाओं में थे— कमला हैरिस में ऐसा क्या था, जो इस प्रतिष्ठित पद के लिए उन्हें ही चुना गया? क वह अपनी सफलता का इतना अधिक श्रेय अपनी आप्रवासी भारतीय माँ को क्यों देती हैं? वह आधुनिक अमेरिका के एक ऐसे देश पर अपनी पकड़ बनाने की कल्पना भी कैसे कर सकीं, जो कई गुटों में बँटा है और जहाँ जमकर चुनाव लड़ा जाता है? ‘कमला हैरिस की बायोग्राफी’ एक साहसी और करिश्माई महिला की कहानी है, जो सभी बाधाओं को मात देती है और आज की राजनीति की विषम परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है। कमला स्वयं अपनी मार्गदर्शक हैं, जिनसे कई लोग व्यापक समावेशी संसार के निर्माण की आशा रखते हैं और एक नायक के तौर पर उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व विश्वास दिलाता है कि पर्वत को जीतनेवाली वह आखिरी महिला नहीं होंगी।
Chhoti-Chhoti Baatein
- Author Name:
Mithilesh Baria
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Rashtrasevika Maa Ahilyabai Holkar: Queen of Malwa | Indian History & Cultural Stories Book in Hindi
- Author Name:
Nikhilesh Maheshwari
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Naariwadi Nigah Se
- Author Name:
Nivedita Menon
- Book Type:

- Description:
इस किताब की बुनियादी दलील नारीवाद को पितृसत्ता पर अन्तिम विजय का जयघोष सिद्ध नहीं करती। इसके बजाय वह समाज के एक क्रमिक लेकिन निर्णायक रूपान्तरण पर ज़ोर देती है ताकि प्रदत्त अस्मिता के पुरातन चिह्नों की प्रासंगिकता हमेशा के लिए ख़त्म हो जाए। नारीवादी निगाह से देखने का आशय है मुख्यधारा तथा नारीवाद, दोनों की पेचीदगियों को लक्षित करना। यहाँ जैविक शरीर की निर्मिति, जाति-आधारित राजनीति द्वारा मुख्यधारा के नारीवाद की आलोचना, समान नागरिक संहिता, यौनिकता और यौनेच्छा, घरेलू श्रम के नारीवादीकरण तथा पितृसत्ता की छाया में पुरुषत्व के निर्माण जैसे मुद्दों की पड़ताल की गई है। एक तरह से यह किताब भारत की नारीवादी राजनीति में लम्बे समय से चली आ रही इस समझ को दोबारा केन्द्र में लाने का जतन करती है कि नारीवाद का सरोकार केवल ‘महिलाओं’ से नहीं है। इसके उलट, यह किताब बताती है कि नारीवादी राजनीति में कई प्रकार की सत्ता-संरचनाएँ सक्रिय हैं जो इस राजनीति का मुहावरा एक दूसरे से अलग-अलग बिन्दुओं पर अन्तःक्रिया करते हुए गढ़ती हैं।
Prakash Manu Ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Prakash Manu
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Upanyas Ki Pahchan : Mahabhoj
- Author Name:
Gopal Ray
- Book Type:

- Description:
No Description
Business Kohinoor : Ratan Tata
- Author Name:
B.C. Pandey
- Book Type:

- Description:
This Book doesn’t have any Description
JHARKHAND KE KRANTIKARI
- Author Name:
Anil Anuj
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
BPSC TRE 3.0 Bihar Primary School Teacher Recruitment Class 1 to 5 General Studies - 2024 (English)
- Author Name:
Dr. Ranjit Kumar Singh, IAS (AIR-49)
- Book Type:

- Description:
BPSC: Bihar Teacher Recruitment General Studies (Teacher Exam Cracker Series) Class 1-5 is all in one exam book which would help the aspirants to understand the basics and also help them to revise and evaluate their learning. The book contains complete coverage of syllabus and is divided into 8 topics: Elementary Mathematics, Mental Ability Test, General Awareness, General Science, Social Science, Indian National Movement, Geography and Environment.
Samkalin Bhartiya Chitrakala : Husain Ke Bahane
- Author Name:
Ashok Bhowmick
- Book Type:

- Description:
Arts
Swapna Rath "स्वप्न रथ" Book in Hindi- Dr. Aniruddha Rawat
- Author Name:
Dr. Aniruddha Rawat
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Swapna Rath "स्वप्न रथ" Book in Hindi- Dr. Aniruddha Rawat
Dr. Aniruddha Rawat
20% off₹ 300
₹ 240
Available
Oprah Winfrey: Farsh Se Arsh Tak Pahunchane Ki Prerak Kahani
- Author Name:
Abhishek
- Book Type:

- Description:
गूगल सर्च में ओपरा का नाम लिखते ही ब्लॉग, वीडियो ब्लॉग तथा वेबसाइटों की लंबी सूची सामने आ जाती है, जो अनौपचारिक वार्त्ता कार्यक्रमों की मलिका ओपरा विनफ्रे को समर्पित है; लेकिन इनमें से किसी भी एक द्वारा ओपरा विनफ्रे के व्यक्तित्व को पूरी तरह प्रस्तुत नहीं किया गया है। ओपरा के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों को अच्छी तरह समझने के लिए यह आवश्यक है कि बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया जाए। किसी भी अन्य ख्याति-प्राप्त व्यक्ति से भिन्न ओपरा विनफ्रे के चरित्र के अनेक आयाम हैं, जिन्हें कोई भी व्यक्ति एक बार में नहीं समझ सकता। सार्वजनिक जीवन में ओपरा ने जो भूमिका निभाई है और निभाती रही हैं, उन्हें किसी एक शब्द में व्यक्त नहीं किया जा सकता। श्रोताओं पर उनके जादुई शब्दों का जबरदस्त प्रभाव होता है। वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। निरंतर संघर्ष करके सफलता के अर्श पर पहुँचनेवाली विश्वविख्यात विभूति ओपरा विनफ्रे की प्रेरक जीवनगाथा।
R.R.B. Junior Engineer Bharti Pareeksha–2024, Stage-1 20 Practice Sets CBT Based With Latest Solved Papers
- Author Name:
Team Prabhat
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Shramana Shabari Ke Ram
- Author Name:
Mahakavi Avadhesh
- Book Type:

- Description:
जब न बेर कुछ बचे राम ने लखा निकट का कोना, देखा क्षत-विक्षत बेरों का पड़ा दूसरा दोना। बोले वह भी लाओ भद्रे! वे क्यों वहाँ छिपाए, होंगे और अधिक मीठे वे लगते शुक के खाए। उठा लिया था स्वयं राम ने अपना हाथ बढ़ाकर, तभी राम का कर पकड़ा था श्रमणा ने अकुलाकर। प्रभु! अनर्थ मत करो, लीक संस्कृति की मिट जाएगी, जूठे बेर भीलनी के खाए, दुनिया गाएगी। हुआ महा अघ यह मैंने ही चख-चखकर छोड़े थे, जिस तरु के अति मधुर बेर थे, वही अलग जोड़े थे। किंतु किसे था भान, प्रेम से तन-मन सभी रचा था, कहते-कहते बेर राम के, मुख में जा पहुँचा था। छुड़ा रही थी श्रमणा, दोना राम न छोड़ रहे थे, हर्ष विभोर सारिका शुक ने तब यों वचन कहे थे। जय हो प्रेम मूर्ति परमेश्वर, प्रेम बिहारी जय हो, परम भाग्य शीला श्रमणा भगवती तुम्हारी जय हो। —इसी महाकाव्य से ——1—— रामायण में प्रभु की भक्त-वत्सलता और भक्त की भक्ति की मार्मिक कथा की नायिका श्रमणा पर भावपूर्ण महाकाव्य।
The Childhood of Ambedkar | The Life and Times Biography of B. R. Ambedkar
- Author Name:
Mahesh Dutt Sharma
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Aatma-samvad "आत्म-संवाद" Book In Hindi
- Author Name:
Durgadas Uikey
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Pariyon Ke Beech
- Author Name:
Ruth Vanita
- Book Type:

- Description:
परियों के बीच उपन्यास एक ऐसे कोमल अहसास और रिश्ते का संसार हमारे सामने उजागर करता है जिसका वजूद हमेशा से रहा है, लेकन ज़्यादातर वक़्तों में यह अनकहा और पोशीदा रहा; कई बार उसे अपनी स्वाभाविक मानवीयता की अनदेखी करनेवाले सवालों का सामना भी करना पड़ा है। दो औरतों, मशहूर तवायफ़ चपला बाई और शायरा नफ़ीस बाई के आपसी प्यार की इस कहानी में उनके कुछ मर्द दोस्त भी हैं जो उनकी मदद करते हैं। इन दोस्तों में कुछ नामचीन शायर हैं तो ख़ुद एक मर्द से प्यार करने वाला शरद भी। उपन्यास में रंगीन, इंशा और जुरअत जैसे उर्दू के कुछ असल शायर क़िरदार के रूप में आए हैं। उनकी शायरी के साथ-साथ उस दौर की कुछेक ग़ज़लों-नज़्मों और गानों का इस्तेमाल उपन्यास की ख़ूबसूरती और असर को बढ़ा देता है। वस्तुत: यह उपन्यास पूर्व-औपनिवेशिक काल के उस दौर को जीवन्त करता है जब समलैंगिक प्यार को अपेक्षाकृत सहजता से स्वीकार किया जाता था। लेकिन 1857 के बाद के दौर में उसको सवालिया बना दिया गया।
Gadya Ka Paani
- Author Name:
Neelesh Raghuwanshi
- Book Type:

- Description:
नीलेश रघुवंशी की कविता अपने साथ अपने पूरे समाज, पूरे परिवेश को लेकर आती है। इसी तरह उनके उपन्यासों में जो लोग आते हैं वे अपना पर्यावरण, जीने और नहीं जीने की अपनी तमाम परिस्थितियों के साथ आते हैं। ‘गद्य का पानी’ पुस्तक में वे ख़ुद को हौसला देती, ग़रीबी और अकेलेपन में साथिन बनकर उनकी बातें सुनती, सोचती अपनी डायरी; अपने प्रिय कवियों-कलाकारों-रंगकर्मियों को समझती काव्यात्मक टिप्पणियों; यात्राओं और कविता-कला-फ़िल्मों और किताबों पर विचारते गद्य के साथ उपस्थित हैं। उनका मन ‘मैं’ का उतना नहीं है जितना ‘हम’ का। उनके गद्य के इस बहुरंगी संचयन में उनका यह मन अपने प्रश्नों, अपने अचम्भों, अपनी करुणा, अपने दुखों—जो दरअसल सबके हैं; और अपनी बेचैनियों को एक साधारण नागरिक की भाषा में हमारे सामने रखता है। मज़दूर स्त्रियाँ-पुरुष, बच्चे, पेड़, कविताएँ, फ़िल्में, आवारगी, उच्च व मध्यवर्गीय समाज के विद्रूप, लोकतंत्र और यात्राएँ वे जगहें हैं जहाँ नीलेश का रचना-मन बार-बार रुकता है, आन्दोलित और सक्रिय होता है। इस संचयन में हमारे समय की एक महत्वपूर्ण कवि-उपन्यासकार के देखने और सोचने के तरीक़े का भी पता चलता है और रचना-प्रक्रिया का भी।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book