Shuddha Karma
(0)
₹
300
₹ 240 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
जो लोग स्वयं को अभावग्रस्त पाते हैं, वे अकसर उसका सारा दोष अपने दुर्भाग्य पर मढ़ते हैं; लेकिन धर्मग्रंथ कहते हैं कि आपका भाग्य आपकी अतीत में पाली गई समस्त अभिलाषाओं का पूर्णाक है। यदि आप एक बार कोई कार्य करते हैं तो आपको अनिवार्यतः उसके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। यही कर्म का विधान है। इसलिए आपको अपने आपसे यह प्रश्न करना चाहिए कि क्या आप सही अभिलाषाओं का चयन कर रहे हैं ? 'शुद्ध कर्म' नामक इस पुस्तक में विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक विभूति जया राव इस रहस्य को उद्घाटित करती हैं और समझाती हैं कि यह प्रवृत्ति वर्तमान में हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है। वह आपके साथ अपनी उस अंतर्दृष्टि को साझा कर रही हैं, जिसे आप मूर्त रूप दे सकते हैं, अर्थात् उसे कार्यान्वित कर सकते हैं। यह पुस्तक आपको वह मार्ग दिखाती है, जिस पर चलकर आप कारात्मक चक्रों को तोड़ सकते हैं और अपने लिए उत्तम भविष्य का निर्माण कर सकते हैं ।
Read moreAbout the Book
जो लोग स्वयं को अभावग्रस्त पाते हैं, वे अकसर उसका सारा दोष अपने दुर्भाग्य पर मढ़ते हैं; लेकिन धर्मग्रंथ कहते हैं कि आपका भाग्य आपकी अतीत में पाली गई समस्त अभिलाषाओं का पूर्णाक है। यदि आप एक बार कोई कार्य करते हैं तो आपको अनिवार्यतः उसके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। यही कर्म का विधान है।
इसलिए आपको अपने आपसे यह प्रश्न करना चाहिए कि क्या आप सही अभिलाषाओं का चयन कर रहे हैं ?
'शुद्ध कर्म' नामक इस पुस्तक में विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक विभूति जया राव इस रहस्य को उद्घाटित करती हैं और समझाती हैं कि यह प्रवृत्ति वर्तमान में हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है। वह आपके साथ अपनी उस अंतर्दृष्टि को साझा कर रही हैं, जिसे आप मूर्त रूप दे सकते हैं, अर्थात् उसे कार्यान्वित कर सकते हैं। यह पुस्तक आपको वह मार्ग दिखाती है, जिस पर चलकर आप कारात्मक चक्रों को तोड़ सकते हैं और अपने लिए उत्तम भविष्य का निर्माण कर सकते हैं ।
Book Details
-
ISBN9789355620347
-
Pages160
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Sapanon Ka Sarathi: (Visualise Your Success)
- Author Name:
Dr. Aniruddha Rawat +1
- Book Type:

- Description:
रविंद्र कुमार बिहार के जिला बेगूसराय के एक छोटे से गाँव बसही में जनमे। उच्च शिक्षा के लिए राँची चले गए और आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षा में चयनित हुए। उन्होंने मर्चेंट नेवी में प्रशिक्षण प्राप्त किया और शिपिंग क्षेत्र में सेवाएँ दीं। नौकरी छोडक़र कड़ी मेहनत से आई.ए.एस. अधिकारी बने। रविंद्र कुमार भारत के प्रथम व एकमात्र आई.ए.एस. अधिकारी हैं, जिन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट पर सफ लतम चढ़ाई की। रविंद्र कुमार ने सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाएँ दीं। वर्तमान में जिलाधिकारी झाँसी के पद पर कार्यरत हैं। वे एक आशुकवि व लेखक हैं। अब तक उनकी सात कृतियाँ प्रकाशित हैं। अपनी कृति ‘एवरेस्ट : सपनों की उड़ान, सिफर से शिखर तक’ के लिए वर्ष 2020 में ‘अमृतलाल नागर पुरस्कार’ से सम्मानित। यह पुस्तक रविंद्र कुमार के जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं का लेखा-जोखा है। यह एक व्यक्ति के संघर्ष, दृढ़ संकल्प व सकारात्मक सोच से उपलब्धियों की ओर बढऩे की ऐसी कहानी है, जो युवा पीढ़ी को कुछ कर-गुजरने की प्रेरणा देती है।
ELON MUSK KE SUCCESS SECRETS
- Author Name:
Randy Kirk
- Book Type:

- Description:
एलन मस्क ऐसा क्या जानते हैं, जो आप नहीं जानते? • एक स्टार्टअप से तीन साल में जिप 2 को 22 मिलियन डॉलर की कमाई तक पहुँचाया। • फिर मस्क 3 को एक स्टार्टअप से चार साल में 160 मिलियन डॉलर की आय तक ले गए। • उसके बाद उन्होंने स्पेसएक्स और टेस्ला को बनाया, जिनसे मस्क की कुल संपत्ति आज 200 बिलियन डॉलर की है। यदि आप उनकी सफलता का एक छोटा सा हिस्सा भी पाना चाहते हैं तो यह पुस्तक पढ़कर आप ऐसा कर सकते हैं। सफल लेखक रैंडी कर्क उन 16 सिद्धांतों का रहस्य खोल रहे हैं, जो एलन मस्क को उद्यम से जुड़े उनके फैसलों में राह दिखाते हैं—ऐसा दूरदर्शी कैसे बनें कि मुनाफा भी कमा सकें, सफल कारोबार चलाने के सिद्धांतों को कैसे जानें, अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एलन मस्क नेटवर्किंग का इस्तेमाल कैसे करते हैं, आपको अपनी धुन और लगन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, कारोबार चाहे कितना भी बड़ा या छोटा हो, उसे अधिकतम फायदेमंद कैसे बनाएँ, गुणवत्ता और लागत को लेकर लीक से हटकर सोच रखना, क्यों द एलन मस्क मेथड (एलन मस्क का तरीका) से कोई भी उपक्रम सफल हो जाता है। एलन मस्क के स्वयंसिद्ध सिद्धांतों, काम करने की अनुपम शैली और उनकी सफलता के सीक्रेट्स बताती यह पुस्तक आपको प्रेरित करेगी और आप सफलता के नए सोपान चढ़ने के लिए उद्यत होंगे।
By The Way
- Author Name:
R.K. Sinha
- Book Type:

- Description:
This book is a collection of well-researched 66 articles by R.K. Sinha. The writer has taken special care to ensure there is no deviation from the theme of the subject. This is not the only introduction of the book. I would like to narrate a short story to unfold R.K. Sinha’s background as a journalist. I was in Patna some time back. I rang up my old friend and colleague, Surendra Kishore and visited his new house. Rather than calling him to meet me at some central place in Patna, I preferred to visit him at his new house. The reason was that Surendra Kishore is one of the few journalists who has his ‘reference library’ built over decades with great care and interest. I wanted to see it. When we were in conversation, it was difficult to miss a reference to ‘Yathavat’, a fortnightly magazine in Hindi published from Delhi, which I edit, and R.K. Sinha is its Chairman. When Sinha’s name cropped up in discussion, Surendra Kishore recalled an incident, some 50 years ago, which proved a turning point in the life of Suendraji. In the 1960s, R.K. Sinha, who listed his full name in the credit line as ‘Ravindra Kishore Sinha’, was an icon among journalists then. There was flow and consistency in R.K. Sinha’s writings. Impressed by Sinha’s style of journalism, Surendraji added Kishore in his surname and from ‘Surendra Akela’ he became Surendra Kishore. —Rambahadur Rai
Mutthi Mein Jeet
- Author Name:
C. S. Mishra
- Book Type:

- Description:
आज की नकारात्मक समाजार्थिक परिस्थितियों और कम अवसरों के बरक्स बढ़ती स्पर्द्धा के बीच ख़ासकर हमारे युवाओं के सामने सफल जीवन की आकांक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। हताशा एक सामान्य सामाजिक स्थिति है और हर आनेवाली पीढ़ी उसके सामने और ज़्यादा असहाय दिखाई देती है।
इसीलिए ऐसे संस्थानों, लोगों और पुस्तकों की बाढ़ आ गई है जो युवाओं को तरह-तरह से सफल होने के सूत्र थमाते रहते हैं; व्यक्तित्व-विकास के नाम पर उन्हें अधकचरी और भ्रामक सामग्री देते रहते हैं।
यह पुस्तक इस पूरे घटाटोप में एक अनूठी पद्धति के साथ सामने आती है और युवाओं को सफलता के वास्तविक अर्थ समझाते हुए इस तरह निर्देशित करती है कि वे धनार्जन को ही सफलता न मानें, बल्कि अपने वजूद की सम्पूर्ण उपलब्धि के रूप में उसे देखें।
'श्रेयस्कर लक्ष्यों की उत्तरोत्तर प्राप्ति ही सफलता है'—अर्ल नाइटिंगेल की इस परिभाषा को आधार बनाते हुए यह किताब सरलता से हमारी सोच, हमारे संस्कार और विचार-शैली को मनोवैज्ञानिक ढंग से एक अलग धरातल पर ले जाती है।
उपसंहार में स्वयं के मूल्यांकन की एक सरल प्रणाली इसे और मूल्यवान बनाती है।
Man Ke Rahasya
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Bhavnaon Ke Toofan Mein Bhi Mahak Sakati Hai Yeh Jindagi !
- Author Name:
Sanjiv Shah
- Book Type:

- Description:
हम जिन भावनाओं को महसूस करते हैं उनसे कभी अपराधबोध अनुभव करने की जरूरत नहीं है, ऐसी भावनाओं का अनुभव तो सभी करते हैं। जब कभी हम अत्यन्त नकारात्मक भावनाओं का अनुभव करते हैं, तो भीतर-ही-भीतर खूब क्षोभ महसूस करते हैं। वास्तव में यह क्षोभ उसी मान्यता से जन्म लेता है कि हममें नकारात्मक भावनाएँ नहीं उठनी चाहिए, ऐसी नकारात्मक भावनाएँ पैदा होना बहुत बुरी बात है।
Bhavnaon Ke Toofan Mein Bhi Mahak Sakati Hai Yeh Jindagi !
Sanjiv Shah
20% off₹ 150
₹ 120
Available
Mann Ke Chamatkar
- Author Name:
Joseph Murphy
- Book Type:

- Description:
मन के चमत्कार आपका मन आपका ख़ुद का है। बेहतर जीवन जीने के लिए आपको बाहरी परिस्थितियों को नहीं, बल्कि अपने मन को बदलना होगा । आप अपनी खुद की तक़दीर बनाते हैं। परिवर्तन की शक्ति आपके मन में है और अपने अवचेतन मन का इस्तेमाल करके आप बेहतरी के ये परिवर्तन कर सकते हैं । यह डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी की सबसे मशहूर पुस्तक 'द मिरैकल ऑफ़ माइंड' का अनुवाद है। इसे सर्वश्रेष्ठ सेल्फ हेल्प पुस्तकों में से एक क़रार दिया गया है । इसकी लाखों प्रतियाँ बिक चुकी हैं ।
Zero to Hero
- Author Name:
Rashmi Bansal
- Book Type:

- Description:
ज़ीरो टू हीरो उन 20 मेहनती उद्यमियों की कहानी, जिन्होंने एमबीए की डिग्री न होने के बावजूद अपना व्यवसाय शुरू किया। उनमें बस एक ही लगन थी - खुद को साबित करने की। एक दिलचस्प, सार्थक और जुनूनी जिंदगी जीने की। उनकी कहानियों में से एक बात स्पष्ट रूप से निकलकर बाहर आती है और वह यह है कि जिंदगी में कुछ हासिल करने के लिए रईस पिता की संतान होना, या किसी फैंसी डिग्री का होना जरूरी नहीं है। सब कुछ आपके जेहन में है, आपके दिल में है और आपके हाथों में है।
Har Din 24 Ghante Kaise Jiyen
- Author Name:
Arnold Bennett
- Book Type:

- Description:
समय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे आप एडवांस में बरबाद नहीं करते। अगला वर्ष, अगला दिन, अगला घंटा आपके उपयोग के लिए तत्पर है--संपूर्णता में बिना किसी रुकावट के। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन में एक क्षण भी व्यर्थ न करें। आप चाहें तो हर क्षण, हर घंटे एक नए अध्याय का सूत्रपात कर सकते हैं। एक घंटे, डेढ़ घंटे, यहाँ तक कि दो घंटे पहले उठ जाएँ और अगर जागना संभव न हो तो रात को जल्दी सो जाएँ। जहाँ तक बेहद मुश्किल कामों की बात है, तो जो काम आप शाम के दो घंटे में करेंगे, वही सुबह एक घंटे में हो जाएगा। आपको रोजाना के इस चौबीस घंटे को ही जीना है। इसी से आपको स्वास्थ्य, सुख, संपत्ति, संतुष्टि, सम्मान और अपनी अमर आत्मा के उत्थान को हासिल करना है। इसका उचित इस्तेमाल, इसका सबसे प्रभावी उपयोग बेहद जरूरी विषय और सबसे रोमांचक वास्तविकता भी है। सबकुछ इसी पर निर्भर है। आपकी खुशी, मुश्किल से हासिल होनेवाली दौलत, जिसे मुट्ठी में करने की कोशिश आप सभी कर रहे हैं, साथियो, वह इस पर ही निर्भर करती है।>इसी पुस्तक से समय के सदुपयोग और अपनी दिनचर्या को निर्धारित करने के विषय में व्यावहारिक सूत्र बताती यह पुस्तक आपको जीवन जीने और आनंदित रहने की एक नई दृष्टि देगी |
Ameer Banane Ka Vigyan
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
"वालेस डी. वॉटल्स ने संसार को सकारात्मक सोच की शक्ति से परिचित कराया। अपनी पुस्तक में वॉटल्स मानव मन की शक्ति पर जोर देते हैं कि हमारे सोचने का तरीका धन को हमारे करीब ला सकता है या उसे दूर कर सकता है। उनका कहना है कि ऐसे कुछ नियम हैं, जिनका धन कमाने की प्रक्रिया पर नियंत्रण होता है। एक बार इन नियमों का पालन कर लिया जाए तो कोई भी व्यक्ति निश्चित रूप से अमीर बन सकता है। अतः धन कमाने के नियम को उनसे जानिए, अमीर बनने के रहस्य को जानिए, जिसकी शुरुआत आप जहाँ हैं, वहीं से होती है और जो कुछ आपके पास है, उसी से होती है। अमीर बनने का विज्ञान इस रहस्य को बताता है कि दौलत को व्यावहारिक तरीके से, इच्छा के अनुसार और किसी प्रकार की होड़ किए बिना ही, जीवन के साथ स्नेह और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखकर हासिल किया जा सकता है। अमीर बनने का यह विज्ञान के 100 वर्षों से भी अधिक समय बाद भी प्रासंगिक बना हुआ है। जब तक किसी व्यक्ति के पास पर्याप्त पैसा नहीं है, तब तक वह अपनी प्रतिभा या सोच के सर्वोच्च स्तर तक नहीं पहुँच सकता है, क्योंकि मन और प्रतिभा के विकास के लिए उसके पास इस्तेमाल की चीजें होनी चाहिए, और जब तक उसके पास इनके लिए पैसा नहीं होगा, तब तक वह इन्हें खरीद नहीं सकता। "
Manchahe Bavishya Ka Nirman
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
हम सभी के जीवन में एक ऐसा क्षण आता है जब हमें अपने भविष्य की दिशा को निर्धारित करने का अवसर मिलता है। ‘मनचाहे भविष्य का निर्माण’ इस विचार को प्रस्तुत करता है कि हम अपने सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा सकते हैं। यह पुस्तक आपको न केवल प्रेरणा देगी, बल्कि आपको आवश्यक उपकरण और तकनीकें भी प्रदान करेगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम हो सकें। आइए, मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएं, जो हमारे सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हो
Safal Udyami kaise Banain
- Author Name:
Dinanath Jhunjhunwala
- Book Type:

- Description:
किसी उद्योग अथवा उद्यम को स्थापित या आरम्भ करना सिर्फ़ धनार्जन की मशीनें लगाना नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा कर्म है जिसकी एक सीमा अगर व्यक्तियों की निजी समृद्धि को छूती है तो दूसरी अपने देश की सीमाओं को भी लाँघकर सम्पूर्ण मानवता के कल्याण तक जाती है।
धन का सृजन करना, उसे उद्योगों में निवेश करना, दूसरों के लिए रोज़गार की उत्पत्ति करना और अपने समाज को भौतिक सन्तुष्टि के अवसर उपलब्ध कराना, यह वह सूत्र है जो किसी भी उद्यमी को सफलता की राह पर ले जाता है। यह पुस्तक बताती है कि किसी भी उद्यमी की सफलता सिर्फ़ उसकी सफलता नहीं है, वह एक मानव-प्रयास की सफलता है। इस आदर्श को अपने व्यवहार में साकार करने के लिए हमें कुछ आधारभूत जानकारियाँ होना ज़रूरी है।
‘सफल उद्यमी कैसे बनें’ पुस्तक उन्हीं सब चीज़ों का ज्ञान हमें कराती है। प्रबन्धन वास्तव में क्या होता है, ग़रीब और अमीर की संज्ञाओं को हम कैसे समझें, अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें, शिक्षा, परिवार और दाम्पत्य जीवन की किसी उद्यमी के जीवन में क्या भूमिका होती है, असली संकल्प-शक्ति क्या होती है, विक्रय-कला का क्या अभिप्राय है आदि बिन्दुओं की विस्तृत व्याख्या करते हुए यह पुस्तक हमें अपने देश के कुछ सफल उद्यमियों के जीवन की भी जानकारी देती है।
घनश्यामदास बिड़ला, धीरूभाई अंबानी, जय दयाल गोयनका सहित भारतीय उद्यमिता के कुछ और निर्माताओं के जीवन-दर्शन को भी लेखक बताता है।
उद्यमिता की कला और विज्ञान को समझने के लिए एक आवश्यक पुस्तक।
Business Karna Apane Paise Bina
- Author Name:
Dr. Suresh Haware
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Motape Se Breakup
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Patanjali Yog Darshan
- Author Name:
Dr. Mridul Kirti
- Book Type:

- Description:
"ऋषि पतञ्जलि प्रणीत पतञ्जलि योग दर्शन आत्म-भू-योग दर्शन हैं। यह अनन्य, अनूठा, अनुपमेय योग-दर्शन, जो अपने लिए आप ही प्रमाण है। इस अपूर्व और अद्भुत ग्रंथ के समान सृष्टि में कोई अन्य यौगिक ग्रंथ है ही नहीं। एक तरह से इसे प्रकृति की अद्भुत और चमत्कृत घटना कह सकते हैं। ‘पतञ्जलि योग दर्शन’ गणतीय भाषा में एवं सूत्रात्मक शैली में रचित, सृष्टि का एक अद्वितीय, यौगिक विज्ञान का विस्मयकारी ग्रंथ है, जिसमें मनुष्य के प्राण से लेकर महाप्राण तक की अंतर्यात्रा, मृण्मय से चिन्मय तक जाने का यौगिक ज्ञान, मूलाधार से सहस्रार तक ब्रह्मैक्य का आंतरिक ज्ञान, मर्म और दर्शन समाहित है। योग-दर्शन जीव के पंचमय कोषों, अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, ज्ञानमय कोषों के गूढ़ मर्म और उनमें छुपी शक्तियों को उजागर करता हुआ, देह के सुप्त बिंदुओं को जाग्रत् कर, विदेह की ओर उन्मुख कर आनंदमय कोष में प्रवेश कराने का विज्ञान है। साधना देह में रहकर ही होती है, विदेह अंतरात्मा साधना नहीं कर सकता, इसीलिए देह तो आत्मोन्नति का साधन है, अतः देह का स्वस्थ, संयमी और स्वच्छ रखना योग का ही अंग है। शरीर हेय नहीं, श्रेय पाने का साधन है। बिखराव तब आता है, जब हम देह को ही सर्वस्व मान लेते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम और प्रत्याहार तक केवल देह के घटकों में समाहित शक्ति केंद्रों को जाग्रत करने का ज्ञान है। धारणा, ध्यान और समाधि अंतर्मन में निहित बिंदुओं को संयमित कर दिव्यता की ओर जाने का विज्ञान है। वस्तुतः योग-दर्शन ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ के चारों ओर ही परिक्रमायित है क्योंकि साधना कठिन नहीं, किंतु मन का सधना कठिन है। "
Jeevan-Darshan
- Author Name:
Ravindranath Prasad Singh
- Book Type:

- Description:
दुनिया का हर व्यक्ति इस जीवन को अनमोल मानता है, लेकिन सिर्फ वे ही जीवन की अनमोलता साकार कर पाते हैं, जिन्हें खुद पर विश्वास होता है। जो निहित शक्तियों का सदुपयोग सकारात्मक दिशा एवं रचनात्मक कार्यो में करते हैं। ठीक इसके विपरीत जो व्यक्ति खुद पर विश्वास नहीं करते और निहित शक्तियों को नहीं जानते, वे भाग्य को अनमोल मानते हैं। उनकी नजर में विविध सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण, ऊँचे पदों पर सुशोभित व्यक्ति तथा अमीर घराने में जन्म लेने वाले व्यक्ति अनमोल हैं। यही कारण है कि वे खुद की अनमोलता साबित नहीं कर पाते हैं। आप खुद सोचें—अनमोल जीवन है, धन और पद नहीं।
Man Mein Hai Vishwas
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Khud Se Behtar
- Author Name:
Naveen Chaudhary
- Book Type:

- Description:
नौकरी पाने की क्षमता एक ज़रूरी कौशल है और नवीन ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। व्यक्तिगत अनुभवों से उपजी यह किताब उन युवाओं के लिए अत्यधिक मूल्यवान है, जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं और नौकरी के लिए तैयार होना चाहते हैं । यह ख़ुद के आकलन और कौशल विकास के जरिए वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बेहतरीन गाइड है। बसंत राठौड़ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - स्ट्रेटजी ब्रांड एंड बिजनेस डेवलपमेंट, दैनिक जागरण बदलते वक्त के साथ न हमारा पाठ्यक्रम बदला न परीक्षाएँ । पर नये युग में रोजगार के अवसर और योग्यताएँ लगातार बदल रही हैं। पात्रता की परिभाषा भी । आज के युवाओं को जिन सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है उनको विकसित करने में नवीन चौधरी की ये पुस्तक एक बेहतरीन गाइड का काम करेगी। नवीन का अपना जीवन ही इसका उदाहरण है। उन्होंने जो कुछ सीखा है इस पुस्तक में उड़ेल दिया है, ऐसी भाषा में कि जैसे कोई साथी समझाए इस नई दुनिया को नेविगेट करना। सहज, अति सुंदर और अत्यंत उपयोगी । - कमलेश सिंह सलाहकार, इंडिया टुडे ग्रुप
Aao Banen Safal Vakta
- Author Name:
Surya Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Time Dieting
- Author Name:
Dr. Alok Sethi
- Book Type:

- Description:
किसी ने क्या खूब कहा है, अगर सौ जेल बंद करना हो तो एक विद्यालय खोल दो। एक किताब छपती है तो एक जीवन बदलता है, एक जीवन बदलता है तो एक दुनिया बदलती है। आलोक भाई, आप किताब नहीं लिख रहे, एक जीवन बदल रहे हैं। किताबें आदमी से आदमी को जोड़ती हैं, और आप वह काम कर रहे हैं। आप पाठकों को पुस्तक से जोड़ रहे हैं। दृष्टि को शब्दों से जोड़ रहे हैं। आप विचारों को वर्णमाला से जोड़ रहे हैं।...छपे हुए शब्दों के प्रति आपका अनुराग, आपका स्नेह, आपका समर्पण पराकाष्ठा पर है। आप बिना किसी अपेक्षा के, बिना किसी चाह के लगातार काम करते हैं ताकि लोग जान सकें कि किताब क्या चीज़ होती है, शब्द क्या चीज़ होते हैं। आप बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। आप दुनिया में आलोक फैला रहे हैं, आपके पास तो संगम है।
—शैलेश लोढ़ा
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book