Jab Aurat Sochti Hai : Romanch, Saundarya Aur Safalta Bhari Zindagi Ke Nuskhe
About the book
‘ख़तरनाक सावधानी’ के साथ जिए गए जीवन की कहानियाँ और सबक़ मेय मस्क एक फ़ैशनेबल, आकर्षक, धनवान सुपरमॉडल और पब्लिक स्पीकर हैं। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना आसान और ग्लैमरस नहीं था—मात्र इकतीस वर्ष की उम्र में वे एकल माँ बन गईं, घनघोर ग़रीबी में तीन बच्चों के लालन-पालन की भारी ज़िम्मेदारी उनके ऊपर आन पड़ी, प्लस-साइज़ मॉडल के रूप में उन्हें अपने वज़न से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा और मॉडलिंग उद्योग के ‘आयु-वाद’ से भी सफलतापूर्वक मुक़ाबला किया। और, इस सबके बीच तीन मुल्कों और दो महाद्वीपों के आठ शहरों में काम करते हुए एक इज़्ज़तदार आहार-विशेषज्ञ के रूप में अपना शानदार और स्थायी करियर भी स्थापित किया। यह सब उन्होंने अपने अदम्य उत्साह और व्यावहारिकता के बल पर किया, विश्व-स्तर पर सफलता हासिल की, अप्रत्याशित ढंग से एक आइकन बनीं और अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण तक पहुँचीं। जब औरत सोचती है में वे अपने अनुभवों और कड़ी मेहनत से अर्जित ज्ञान और समझ को साझा कर रही हैं। करियर, परिवार, स्वास्थ्य, एडवेंचर और जीवन के अन्य पहलुओं पर उनकी व्यावहारिक सलाहें भी इसमें आपको मिलेंगी। यह पुस्तक आपको बताती है कि जो होता है, या होने वाला है, उसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन अगर आप एक योजना बनाकर चलते हैं तो किसी भी उम्र में एक प्रसन्न, स्वस्थ और आनन्ददायी जीवन जी सकते हैं।
Read more₹
350
₹ 280 20% off
Available
Format
About the Book
‘ख़तरनाक सावधानी’ के साथ जिए गए जीवन की कहानियाँ और सबक़
मेय मस्क एक फ़ैशनेबल, आकर्षक, धनवान सुपरमॉडल और पब्लिक स्पीकर हैं। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना आसान और ग्लैमरस नहीं था—मात्र इकतीस वर्ष की उम्र में वे एकल माँ बन गईं, घनघोर ग़रीबी में तीन बच्चों के लालन-पालन की भारी ज़िम्मेदारी उनके ऊपर आन पड़ी, प्लस-साइज़ मॉडल के रूप में उन्हें अपने वज़न से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा और मॉडलिंग उद्योग के ‘आयु-वाद’ से भी सफलतापूर्वक मुक़ाबला किया। और, इस सबके बीच तीन मुल्कों और दो महाद्वीपों के आठ शहरों में काम करते हुए एक इज़्ज़तदार आहार-विशेषज्ञ के रूप में अपना शानदार और स्थायी करियर भी स्थापित किया। यह सब उन्होंने अपने अदम्य उत्साह और व्यावहारिकता के बल पर किया, विश्व-स्तर पर सफलता हासिल की, अप्रत्याशित ढंग से एक आइकन बनीं और अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण तक पहुँचीं।
जब औरत सोचती है में वे अपने अनुभवों और कड़ी मेहनत से अर्जित ज्ञान और समझ को साझा कर रही हैं। करियर, परिवार, स्वास्थ्य, एडवेंचर और जीवन के अन्य पहलुओं पर उनकी व्यावहारिक सलाहें भी इसमें आपको मिलेंगी। यह पुस्तक आपको बताती है कि जो होता है, या होने वाला है, उसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन अगर आप एक योजना बनाकर चलते हैं तो किसी भी उम्र में एक प्रसन्न, स्वस्थ और आनन्ददायी जीवन जी सकते हैं।
Book details
- Format
- Paperback
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Edition
- 1st
- Publication year
- 2025
- Weight
- 250 grams
- ISBN-13
- 9789360863401
- Pages
- 240
- Reading time
- ~8 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 13 × 20 cm
- Language
- Hindi
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.
