Vinamrata
(0)
₹
400
₹ 320 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
"विनम्रता मानव जीवन में सबसे शक्तिशाली और महत्त्वपूर्ण गुणों में से एक है। विनम्र होना विश्वास बनाने में मदद करता है और सीखने की सुविधा देता है, जो नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास के प्रमुख पहलू हैं। नम्रता वस्तुतः वह भावना या दृष्टिकोण है, जहाँ आप स्वयं को विशेष महत्त्व न देकर अभिमान रहित, निस्स्वार्थ भाव से दूसरों की भलाई के विषय में तत्पर रहते हैं। पहली नजर में विनम्रता एक नकारात्मक गुण की तरह लग सकती है—एक ताकत के बजाय कमजोरी के संकेत की तरह, परंतु वास्तव में विनम्रता एक ऐसा गुण है, जो आपको दूसरों की अपेक्षा श्रेष्ठ स्थापित करते हुए आपके जीवन को बहुत आगे ले जाएगी। आइए, इसे दूसरे तरीके से देखें। जिस व्यक्ति में नम्रता का अभाव होता है, वह अपने बारे में सोचता है और खुद को दूसरों से ऊँचा और बेहतर देखता है। ऐसे व्यक्ति से सब बचना चाहते हैं। हम जिस अहंकार के युग में रहते हैं, उसमें विनम्रता की शक्ति छिपी हुई है, उसे व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। विनम्रता के लिए अत्यधिक आत्मज्ञान, आत्मनियंत्रण और आत्मसम्मान की आवश्यकता होती है। चाहे व्यक्ति हो, संगठन हो या संस्था हो, विनम्रता से ही शिखर तक पहुँचा जा सकता है। इसलिए विनम्रता को सफलता का मूलमंत्र भी कहा गया है। अगर नेतृत्व विनम्र है तो सब लोगों को साथ लेकर चलने की कला का स्वतः ही विकास हो जाता है। जरूरत पड़ने पर सब की सलाह और सहयोग लेने की क्षमता भी विकसित हो जाती है।
Read moreAbout the Book
"विनम्रता मानव जीवन में सबसे शक्तिशाली और महत्त्वपूर्ण गुणों में से एक है। विनम्र होना विश्वास बनाने में मदद करता है और सीखने की सुविधा देता है, जो नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास के प्रमुख पहलू हैं।
नम्रता वस्तुतः वह भावना या दृष्टिकोण है, जहाँ आप स्वयं को विशेष महत्त्व न देकर अभिमान रहित, निस्स्वार्थ भाव से दूसरों की भलाई के विषय में तत्पर रहते हैं। पहली नजर में विनम्रता एक नकारात्मक गुण की तरह लग सकती है—एक ताकत के बजाय कमजोरी के संकेत की तरह, परंतु वास्तव में विनम्रता एक ऐसा गुण है, जो आपको दूसरों की अपेक्षा श्रेष्ठ स्थापित करते हुए आपके जीवन को बहुत आगे ले जाएगी। आइए, इसे दूसरे तरीके से देखें। जिस व्यक्ति में नम्रता का अभाव होता है, वह अपने बारे में सोचता है और खुद को दूसरों से ऊँचा और बेहतर देखता है। ऐसे व्यक्ति से सब बचना चाहते हैं।
हम जिस अहंकार के युग में रहते हैं, उसमें विनम्रता की शक्ति छिपी हुई है, उसे व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। विनम्रता के लिए अत्यधिक आत्मज्ञान, आत्मनियंत्रण और आत्मसम्मान की आवश्यकता होती है।
चाहे व्यक्ति हो, संगठन हो या संस्था हो, विनम्रता से ही शिखर तक पहुँचा जा सकता है। इसलिए विनम्रता को सफलता का मूलमंत्र भी कहा गया है।
अगर नेतृत्व विनम्र है तो सब लोगों को साथ लेकर चलने की कला का स्वतः ही विकास हो जाता है। जरूरत पड़ने पर सब की सलाह और सहयोग लेने की क्षमता भी विकसित हो जाती है।
Book Details
-
ISBN9789390923915
-
Pages144
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Saras Baal-Boojh Paheliyan
- Author Name:
Shiv Avatar Rastogi 'Saras'
- Book Type:

- Description:
"बाल-वर्ग के मनोरंजन एवं ज्ञानवर्द्धन के लिए ‘सरस बाल-बूझ पहेलियाँ’ एक सरल, सहज, सुलभ एवं सस्ता साधन है। कारण यह है कि इनके लिए न कोई संसाधन अपेक्षित है और न कोई मैदान। इसी कारण ‘अमीर खुसरो’ के समय से आज तक ये ‘बूझ पहेलियाँ’ बाल जगत् में अजस्र रूप से प्रवाहित हैं। ‘ ‘सरस’ बाल-बूझ पहेली’ पुस्तक में ‘एक सौ पहेलियाँ’ उस बाल-वर्ग के लिए हैं, जो अभी ज्ञानार्जन के पहले, दूसरे और तीसरे सोपान पर हैं। ये एक सौ पहेलियाँ 4 पंक्तियों के आकार में सीमित हैं और प्रायः प्रत्येक पंक्ति, अभीष्ट उत्तर की ओर संकेत करती है। शेष 85 पहेलियाँ, जो आकार में ‘गीत पहेली’ जैसी हैं, वे उन बड़े और समझदार बच्चों के लिए हैं, जो प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। इनमें से ‘पर्यायवाची’ एवं ‘तुकांत शब्दों’ पर आधारित पहेलियाँ बच्चों के शब्द-भंडार को बढ़ाने और साहित्यिक अभिरुचि पैदा करने में सहायक सिद्ध होंगी। किसी भी पहेली को दो पंक्तियों में समेटकर जटिल बनाने का प्रयास नहीं किया गया है। हर बालक के लिए उपयोगी एवं पठनीय पुस्तक। "
Courage To Dream (My UPSC Success Story Can Be Yours Too)
- Author Name:
Surendra Mohan
- Book Type:

- Description:
Courage to Dream' is not just a proud saga of passing the Civil Services Examination, it is a salute to the perseverance that makes man the best creature in the universe. 'Courage to Dream' is that perseverance which gives man the inspiration and courage to take up an insurmountable challenge. 'Courage to Dream' is a reality that has been experienced even before it became a piece of literature; and if someone finds a literary value in penning down such reality, then I shall consider myself blessed. In this book, there is love as well as yearning; there is struggle as well as success; there is shrewdness as well as innocence; there are roses as well as thorns. I could not save myself from getting brushed by the rarest colours of the life. The purpose of writing this book is not to glorify any person. Its purpose is to motivate the youth towards their path of duty with full dedication. If, after reading this book, even a single youth gets inspired to walk towards their dreams amid unfavourable circumstances, then I shall believe that I have succeeded in my purpose.
Courage To Dream (My UPSC Success Story Can Be Yours Too)
Surendra Mohan
20% off₹ 300
₹ 240
Available
Prerna : Nai Soch Nai Manzil
- Author Name:
Rajesh Aggarwal
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Jindagi Ki Pich Par
- Author Name:
Vijay Chitale
- Book Type:

- Description:
‘ज़िन्दगी की पिच पर’ जीवन-प्रबन्धन की तार्किक और सुरुचिपूर्ण पुस्तक है। जीवन का प्रबन्धन अनेक छोटी-छोटी बातों से होता है। अध्ययन के उपरान्त विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाले व्यक्तियों के लिए अनुभवी लेखक विजय चितले ने इस पुस्तक की रचना की है।
लेखक का मानना है कि यदि निर्णय लेना, सन्देश वाहन, प्रेरणा, संघर्ष का हल, उत्पादक कार्य, समय प्रबन्धन आदि विषयों को लेकर विद्यार्थियों के भीतर बुनियादी समझ विकसित हो सके तो आगे की राह सुगम व सफल हो जाएगी।
पुस्तक के हर अध्याय में एक केन्द्रीय विचार है। विचार का वर्णन काव्यात्मक शैली में है जो सीधे हृदय में उतर जाता है। आज के व्यस्त और स्पर्धा से भरे समय में जीने की कला सिखलाती एक सरल और विरल पुस्तक।
Bhad Mein Jaye Vo Naukri
- Author Name:
Vijeta Dahiya
- Book Type:

- Description:
"नौकरी ने खून चूस लिया है बिल्कुल! 15-16 घंटे काम करो. काम इतना बोरिंग, इतना stress! क्या खाक़ नौकरी है!" क्या आपको भी ऐसा लगता है अपनी नौकरी में? या आप बेरोज़गार हैं और ऐसी ज़हरीली नौकरी में आने की कोशिश कर रहे हैं? भाड़ में जाए वो नौकरी! अपना पैशन ढूँढो और उसी को अपना प्रोफ़ैशन बना लो। कहना आसान है, करना मुश्किल। माँ-बाप और समाज का प्रैशर अपने मन में भी घबराहट होती है। फ़्लैट और कार के लोन की किश्तें जा रही हैं। ये पता नहीं कि अपना पैशन है क्या! दूसरों से निर्देश लेने की आदत है, क्योंकि कभी ख़ुद का तो कुछ किया नहीं। नौकरी के बिना गुज़ारा कैसे होगा? इसलिए जब आपका दोस्त आपको मोटिवेशन देता है कि छोड़ इस नौकरी को, या आप फ़स्ट्रेशन में ख़ुद से ऐसा कहते हैं, तो यह काफ़ी नहीं होता। लेकिन कैसा होगा, अगर कोई इन सब समस्याओं को सुलझाते हुए आपको एक डिटेल्ड प्लान दे - 275 पन्नों की एक किताब में! इस किताब के लेखक एक ग्रामीण मिडिल क्लास परिवार से हैं। उन्होंने एक कॉरपोरेट नौकरी, 'ग्रुप-बी' सरकारी नौकरी और मीडिया नौकरी को छोड़ा और आख़िरकार, अपने लेखन और फ़िल्ममेकिंग के पैशन को अपना प्रोफ़ैशन बनाने में कामयाब रहे। सपनों के इस सफ़र में जो कुछ उन्होंने सीखा, वह सबकुछ इस किताब में डाल दिया है। जब आप इस किताब को पढ़ेंगे, तो वे 9-10 घंटे आपकी पूरी ज़िंदगी बदल देंगे।
Champion Hain Hum
- Author Name:
Devendra Tak +1
- Book Type:

- Description:
ध्यान से देखो, हर बच्चे के ख़्वाब में पंख फड़फड़ाता एक पंक्षी है; उसे पहचानों, उसकी क़द्र करो। वह तुम्हारे लिए असमान रचने वाला है। ये उन बच्चों की सच्ची और प्रेरक कहानियाँ हैं, जिनसे यह अपेक्षा भी नहीं की जा सकती थी कि वे अपने परिवार और परिवेश में कोई बदलाव ला सकते हैं। मगर यही बात तो इन्हें ख़ास बनाती है। इनकी कहानियाँ बताती हैं कि हर बच्चे के भीतर सौन्दर्य, प्रेम और न्याय की चेतना मौजूद होती है। इसलिए वे परम्परा से चली आ रही बुराइयों को ज्यों का त्यों स्वीकार नहीं कर लेते, कुछ इनके ख़िलाफ़ खड़े भी होते हैं। ऐसा हमेशा होता आया है। और होता रहेगा। एक जीवंत समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को सिर्फ़ सिखाये ही नहीं, उनसे सीखे भी।
Kaise Chhuyein Aasmaan
- Author Name:
H.L. Maheshwari
- Book Type:

- Description:
दुनिया का इतिहास आत्मविश्वासी व्यक्तियों का इतिहास है। आत्मविश्वास उत्कृष्ट उपलब्धियों का जनक है। आत्मविश्वासी व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता। सफलता स्वयं ऐसे व्यक्ति के कदम चूमती है, क्योंकि उसके कदम एक बार जिस दिशा में उठ गए, फिर मंजिल पर पहुँच कर ही रुकते हैं। संसार मे जितने भी महापुरुष हुए हैं, उनमें गजब का आत्मविश्वास था। जीवन में साधारण व्यक्ति भी असाधारण उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकता है, यदि वह आत्मविश्वास से भरा हुआ हो। आत्मविश्वास एक टॉनिक है जो हताश निराश मनों में प्राण फूँकता है।
Dada Ladhe Shuturmurg Se
- Author Name:
Ruskin Bond
- Book Type:

- Description:
बच्चों के लिए रस्किन बॉण्ड की पसंदीदा कहानियाँ. कोई विवेकवान व्यक्ति अगर अपने भीतर बच्चों-सा उत्साह, वैसी जिज्ञासा, विस्मय और कल्पनाशीलता जगा सके तो वह रस्किन बॉण्ड की तरह बच्चों का प्रिय लेखक बन सकता है. लेकिन यह इतना आसान होता तो रस्किन इतने प्रसिद्ध ही क्यों होते? बड़ों का ज्ञान बच्चे एक दिन हासिल कर लेते हैं, लेकिन बच्चे अपनी नई आँखों से रंग-बिरंगी दुनिया को जैसे देखते हैं, महसूसते हैं और कल्पना के परों पर जैसी उड़ान भरते हैं, वह बड़ों को दुबारा कभी हासिल नहीं होता. अपने भीतर दबे उस बाल-जगत को दुबारा छू लेने की यह विशिष्ट प्रतिभा रस्किन को मिली है. जिससे वे एक तरफ़ गंभीर विषयों की लोकप्रिय कहानियाँ लिखते हैं तो दूसरी तरफ़ बच्चों की ज़मीन पर उतरकर उनके नाज़ुक दिलों को छू लेते हैं. इस किताब में बच्चों के लिए स्वयं रस्किन बॉण्ड की पसंदीदा कहानियाँ हैं. इन कहानियों में बच्चों जैसा कौतुक है. किशोरों का उत्साह व हास्यबोध. और एक दृष्टिसंपन्न व्यक्ति का गहन व्यंग्य है. जिससे ये कहानियाँ बच्चों के लिए होकर भी बहुस्तरीय हो जाती हैं. तीनों ही वय के पाठक एक साथ इन्हें आनंदपूर्वक पढ़ सकते हैं. सबसे ख़ूबसूरत है रस्किन का कथा कहने का ढंग, इन कहानियों की शैली और भाषिक सरलता. कई कहानियों में रस्किन स्वयं एक पात्र हैं. इनमें उनका बचपन है, मासूमियत और खूबसूरत स्मृतियाँ हैं. इसलिए उन्हें जानने के लिए भी इन कहानियों को पढ़ सकते हैं. यह किताब विश्वप्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉण्ड की तरफ़ से बच्चों के लिए सुन्दर उपहार उपहार है. इसकी हर कहानी आपके लिए यादगार होने वाली है.
Zindagi : Janma, Sangharsh Evam Santushti Ki Dastan
- Author Name:
Sanjiv Shah
- Book Type:

- Description:
हम स्वयं अपने साथ शायद ही संयमपूर्वक व्यवहार कर रहे होते हैं। अहंकारी न बन जाने के तनाव में जीनेवाले ऐसे अनेक लोगों को मैंने देखा है, जो सदैव अपनी कमियों को ही देखते रहते हैं, हर समय अपने आपको कोसते ही रहते हैं। जबकि दूसरे बहुत से लोग अपना बखान करने से ही बाज नहीं आते! हमारा अपने-आपको आदर देना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी अपनी कमियों और दोषों को देखते रहना है।
Jaisa Manushya Sochta Hai
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description:
"जैसा मनुष्य सोचता है" (As a Man Thinketh) - जेम्स एलन द्वारा लिखित, एक अद्भुत सोचने की शक्ति के महत्वपूर्ण ग्रंथ। यह पुस्तक एक व्यक्ति की मानसिक अवस्था को उसके सोचने के तरीके द्वारा व्यक्त करती है और विश्वास करती है कि मनुष्य की सोच उसके भविष्य को निर्मित करती है। इस पुस्तक में जेम्स एलन अपने सिद्धांतों के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं कि एक व्यक्ति के विचारों में समझदारी और सकारात्मकता भरे अनुभवों का संग्रह होता है, जिससे वह अपने जीवन को समृद्ध और सफल बना सकता है। यह पुस्तक साधारण भाषा में लिखी गई है, जिससे पाठक आसानी से इसके सिद्धांतों को समझ और अपने जीवन में उन्हें अमल कर सकते हैं। "जैसा मनुष्य सोचता है" एक अनमोल पुस्तक है जो समझदार और सकारात्मक सोच के महत्व को साझा करती है, जिससे पाठक अपने जीवन के रूपरेखा में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए एक आवश्यक पठन है जो अपने सपनों को प्राप्त करने और सफलता के मार्ग में अग्रसर होना चाहते हैं।
A Beautiful Life
- Author Name:
Sachin Gupta
- Book Type:

- Description:
अ ब्यूटीफुल लाइफ' किताब हर उम्र, हर वर्ग के लोगों के लिए है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, बेटा हो या बेटी, भाई हो या बहन, पति हो या पत्नी, दादा हो या दादी, नाना हो या नानी इत्यादि । इस किताब का जैसा नाम है, वैसी ही जीवन जीने की कला यह किताब सिखाती है। इस किताब का जैसा नाम है वैसी ही यह किताब लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा देगी। यह किताब बचपन से लेकर जीवन के आखिरी पलों को एंज्वॉय कर रहे सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है । सबको केवल उपलब्धियां हासिल करना या सफल होकर आगे बढ़ना ही सिखाया जाता है। असफलता नाम का कोई पाठ या तो उन्हें पढ़ाया नहीं जाता या उनको पसंद नहीं होता है। यह किताब केवल किताबी ज्ञान ना सिखा कर लोगों को रियल लाइफ में आने वाली चुनौतियां के लिए तैयार करती हैं। 'खुश रहने के लिए जिंदगी में सफल होना जरूरी नहीं है, असफल होकर भी खुश रहा जा सकता है ।
Har Pal Sukha Aur Khushi Payen
- Author Name:
Stephen Knapp
- Book Type:

- Description:
यह पुस्तक खुशी की राह दिखाती है, जो जीवन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। स्वाभाविक रूप से सभी खुश रहना चाहते हैं। नहीं तो हमारे जीने और काम करने का मतलब क्या है? कई लोग खुशी को सुख-सुविधाओं में वृद्धि के तौर पर देखते हैं। कुछ लोग पद, या जीने में आसानी, रोमांच, या अधिक पैसा और उसके कुछ भी खरीदने की ताकत से इसका अंदाजा लगाते हैं। हालाँकि, पूरब से मिले ज्ञान का इस्तेमाल करने और इसमें जो कहा गया है, उसके अनुसार वैकल्पिक दृष्टिकोण को अपनाने से हमें अपनी सच्ची स्थिति और उस खुशी तक पहुँचने के आवश्यक साधनों की जानकारी मिलती है जिसके लिए हम हमेशा तरसते रहते हैं। यह जानकारी निश्चित रूप से आपको अधिक-से-अधिक संभावनाओं का एहसास करा देगी। इससे आप उस स्वाभाविक प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे, जो सदैव आपकी आत्मा में ही रहती है। जीवन के सच्चे सुख को परिभाषित करने की व्यावहारिक जानकारी और दृष्टि देनेवाली अनुपम पुस्तक।
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
- Author Name:
Dr. Lucas Derks
- Book Type:

- Description:
त्रिआयामी स्थानिक अनुभव मस्तिष्क का प्राथमिक आयोजन सिद्धांत है। यह मनोविज्ञान के लिए सबसे मौलिक सफलताओं में से एक है कि हमारे सभी अनुभव और चेतना इसके द्वारा नियंत्रित होते हैं। इसके आधार पर हमारे मानसिक स्थान में अनुभूति के प्रसंस्करण के सभी बुनियादी तरीकों को दिखाया जा सकता है। विज्ञान के सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से तंत्रिका विज्ञान में प्रगति के लिए धन्यवाद, मनोविज्ञान में एक आदर्श बदलाव की उम्मीद की जानी चाहिए। वर्तमान में ध्यान अभी भी व्यवहार, तंत्रिका विज्ञान, अनुभूति और भाषा विज्ञान के विज्ञान हैं। आनेवाले दशकों में यह मानसिक स्थान पर हावी होगा। मनोविज्ञान के लिए यह एक मौलिक परिवर्तन है, जो ग्राहकों के साथ क्लासिक तरीकों की तुलना में बहुत कम समय में समाधान के लिए संभव बनाता है। डॉ. लुकास डर्क्स दुनिया भर में न्यूरोलिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) के सबसे महत्त्वपूर्ण डेवलपर्स में से एक हैं। 2019 में उन्हें सामाजिक पैनोरमा और मानसिक अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उनके काम के लिए NLP पुरस्कार मिला। लुकास डर्क्स एक शोधकर्ता, प्रशिक्षक और चिकित्सक के रूप में अपने काम से प्राप्त अंतर्दृष्टि के साथ मानव-मन के साथ अपने आकर्षण को विशिष्ट रूप से जोड़ता है।
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
Dr. Lucas Derks
20% off₹ 500
₹ 400
Out of Stock
Beyond the Doors of Chaos
- Author Name:
Ghafeetho Abrahams
- Book Type:

- Description:
Have you spent a large part of your life thinking of excuses for why you are not happy and why you are not achieving your goals? “I don’t have the money” “I don’t have support” “I have no idea what I want” “I don’t think I can do it” Did you hear them all right? Ghafeetho tells you that it is time to pull yourself together and create a fantastic life by just implementing a few things. Her voice is one that you can relate to. Whether you have reached rock bottom, just feeling a little demotivated or simply feeling a little lost. This book helps you get back on track. This book serves as a guide, to help you step by step regain your spark for life and help you create a vision for your future. The action steps in this book can be used over and over again as you face an ordeal in the future. This book helps create your second chance to a better and more fulfilling you!
Jivan Prabandhan Ki Shayari
- Author Name:
Pawan Kumar Singh
- Book Type:

- Description:
शे'र और शायरी की सबसे बड़ी ख़ूबी है, उसका ज़बान पर चढ़ जाना। किसी भी अन्य भाषा की कविता शायद ही लोगों को इस तरह याद रहती है जैसे उर्दू की ग़ज़लें और शे'र। छोटी-छोटी लयबद्ध पंक्तियों में ज़िन्दगी के रंगों को उकेर देने की ख़ासियत के चलते हर ख़ासो-आम को अलग-अलग मौक़ों पर अलग-अलग मिज़ाज का शे’र कहते बहुत आसानी से सुना जा सकता है। इसी चीज़ को मद्देनज़र रखते हुए यह पुस्तक तैयार की गई है, इसका मक़सद ऐसी शायरी को एक जगह इकट्ठा करना है जिसका इस्तेमाल न सिर्फ़ आम पाठक अपनी ज़िन्दगी के चुनौतीपूर्ण अवसरों पर कर सकता है, बल्कि प्रबन्धन पढ़ानेवाले विशेषज्ञ भी अपने वक्तव्य को ज़्यादा आमफ़हम बनाने के लिए इससे काम ले सकते हैं।
प्रबन्धन विषय के जानकार और अच्छी शायरी के पारखी डॉ. पवन कुमार सिंह द्वारा तैयार यह पुस्तक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, प्रशासकों, प्रबन्धकों, विद्यार्थियों और जननेताओं सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है। विख्यात और कालजयी शायरों की रचनाओं से सजे इस संकलन में विषय के अनुसार आसानी से इच्छित शे'र मिल सकें, इसके लिए विषयवार विभाजन किया गया है, ताकि वे लोग भी इससे फ़ायदा उठा सकें जिनका शे'रो-शायरी से बहुत गहरा नाता नहीं रहा है। धूप में साये की दीवार उठाते जाएँ, ढंग जीने का ज़माने को सिखाते जाएँ, ख़ुद ही भर देंगे कोई रंग ज़माने वाले, हम तो एक सादा सी तस्वीर बनाते जाएँ।
Rashtrvad
- Author Name:
Rabindranath Thakur
- Book Type:

- Description:
राष्ट्रवाद यह पुस्तक गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा जापान और अमरीका यात्रा के दौरान दिए गए व्याख्यानों का संकलन है, जो सर्वप्रथम 1917 में प्रकाशित हुए थे। हालाकि जिस विश्लेषणात्मक और कलात्मक तरीके से गुरुदेव ने अपने विचार रखे, उसे लेकर पश्चिमी जगत में प्रतिरोध देखा गया। पश्चिमी सभ्यता की अमानवीयता और कृत्रिमता को जिस तरीके से गुरुदेव ने इन व्याख्यानों में अभिव्यक्त किया, वह पश्चिमी जन मानस को उद्वेलित करने के लिए पर्याप्त था। इस पुस्तक में टैगोर ने तत्कालीन शोषण आधारित पश्चिमी सभ्यता और व्यवस्था, उसके मानवीय मूल्यों की कमी, पूर्व और पश्चिम में राष्ट्र और राज्य की राजनीतिक भूमिका की भविष्यवाणी, सत्ता और सांसारिक वस्तुओं के प्रति मनुष्य की अनंत लालसा, मनुष्य के आध्यात्मिकता से दूर होते जाने और भौतिकता में रच-बस जाने, पश्चिमी सभ्यता द्वारा पूर्व के शोषण, मनुष्य का उसके सर्वाेच्च नैतिक गुणों से दूर होकर मशीन के एक पुर्जे में बदल जाने, भारतीय राष्ट्रवाद के स्वरूप एवं पूर्वी सभ्यता के दार्शनिक और आत्मिक पक्षों पर अपनी बात रखी है।
Sapanon Ka Sarathi: (Visualise Your Success)
- Author Name:
Dr. Aniruddha Rawat +1
- Book Type:

- Description:
रविंद्र कुमार बिहार के जिला बेगूसराय के एक छोटे से गाँव बसही में जनमे। उच्च शिक्षा के लिए राँची चले गए और आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षा में चयनित हुए। उन्होंने मर्चेंट नेवी में प्रशिक्षण प्राप्त किया और शिपिंग क्षेत्र में सेवाएँ दीं। नौकरी छोडक़र कड़ी मेहनत से आई.ए.एस. अधिकारी बने। रविंद्र कुमार भारत के प्रथम व एकमात्र आई.ए.एस. अधिकारी हैं, जिन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट पर सफ लतम चढ़ाई की। रविंद्र कुमार ने सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाएँ दीं। वर्तमान में जिलाधिकारी झाँसी के पद पर कार्यरत हैं। वे एक आशुकवि व लेखक हैं। अब तक उनकी सात कृतियाँ प्रकाशित हैं। अपनी कृति ‘एवरेस्ट : सपनों की उड़ान, सिफर से शिखर तक’ के लिए वर्ष 2020 में ‘अमृतलाल नागर पुरस्कार’ से सम्मानित। यह पुस्तक रविंद्र कुमार के जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं का लेखा-जोखा है। यह एक व्यक्ति के संघर्ष, दृढ़ संकल्प व सकारात्मक सोच से उपलब्धियों की ओर बढऩे की ऐसी कहानी है, जो युवा पीढ़ी को कुछ कर-गुजरने की प्रेरणा देती है।
Junoon Se Shanti Ki Aur
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description:
जेम्स एलन का जन्म 1864 में लीसेस्टर, इंग्लैंड में हुआ। अपनी पहली किताब, ‘फ्रॉम पॉवर्टी टू पॉवर’ पूरी करने के बाद वे इल्फ्राकूम्ब में रहने चले गए। जहाँ उन्होंने अपनी यह अमर कृति ‘जैसा मनुष्य सोचता है (As a Man Thinketh)’ लिखी जो कि उनकी कालजयी रचना है। यह पुस्तक 1902 में प्रकाशित हुई और इसे सेल्फ हेल्प किताबों की क्लासिक माना जाता है। इस पुस्तक को जेम्स एलन की पत्नी लिली ने प्रकाशित करवाया था। एलन का लेखक जीवन काफी छोटा रहा सिर्फ़ 9 साल का। 1912 में 48 वर्ष की उम्र में एलन इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
Adrishya Lok
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक के लेखन का उद्देश्य किसी प्रकार केअंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि एक सच्चाई से अवगत करवाना है। हमारी विचार-धाराओं के अनुसार ही नहीं, धार्मिक मान्यताओं एवं वैज्ञानिक निष्कर्षों के अनुसार भी अदृश्य लोक व उसके विभिन्न स्तरों की अवधारणा की पुष्टि होती है। अत: अदृश्य लोक के अस्तित्व तथा उसमें विचरण करते अदृश्य प्राणियों द्वारासमय समय पर अपने लोक से दूसरे लोक में आवागमन से तथा विभिन्न स्तरों पर होने वाले हस्तक्षेप, सहायता अथवा हानि से इस संसार में मनुष्य का अवगत होना व स्थिति अनुसार उससे परिचित होना एवं लाभान्वित होना भी आवश्यक है।
How To Stop Worrying And Start Living
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
How to Stop Worrying and Start Living Dale Breckenridge Carnegie was an American writer, lecturer, and developer of famous courses in self-improvement, salesmanship, corporate training, public speaking, and interpersonal skills. Born in 1888 in Maryville, Missouri, Carnegie was a poor farmer's boy whose first job after college was selling correspondence courses to ranchers. He moved on to selling bacon, soap, and lard for Armour & Company. He was successful to the point of making his sales territory of South Omaha, Nebraska the national leader for the firm.
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book