Kushal Prabandhan Ke Sootra
(0)
₹
150
₹ 120 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
‘कुशल प्रबन्धन के सूत्र’ पर सुरेश कांत के दैनिक ‘अमर उजाला कारोबार’ में हर मंगलवार को प्रकाशित होनेवाले लोकप्रिय साप्ताहिक प्रबन्धन–कॉलम में छपे लेखों में से 40 चुने हुए लेखों का संकलन है। इन लेखों में हिन्दी में पहली बार प्रबन्धन के विभिन्न पहलुओं पर अत्यन्त रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला गया है। स्व–प्रबन्धन, कर्मचारी–प्रबन्धन, कार्यालय–प्रबन्धन, समय–प्रबन्धन, व्यक्तित्व–विकास, औद्योगिक सम्बन्ध, नेतृत्व–कला, कौशल–विकास आदि सभी पक्षों पर इनमें इतने सरल, सुबोध और आकर्षक तरीक़े से चर्चा की गई है कि पाठक लेखक के साथ बह चलता है। प्रबन्धन उसके लिए पराया अथवा दुरूह विषय नहीं रह जाता।</p> <p>प्रबन्धन लेखक की नज़र में व्यक्तित्व के सतत विकास और जीवन में निरन्तर प्रगति की प्रक्रिया है। आदमी अपना ही परिष्कार न कर सके, अपने घर–परिवार की ही उन्नति न कर सके, तो वह कारोबार या दफ़्तर की प्रगति कैसे सुनिश्चित कर सकेगा? वह अपने को ही न सँभाल सके, तो दूसरों को—कर्मचारियों, ग्राहकों आदि को—क्या सँभाल सकेगा? अच्छा आदमी ही अच्छा कर्मचारी, अधिकारी या प्रबन्धक हो सकता है। अत: प्रबन्धन छात्रों, शोधार्थियों, कारोबारियों, कर्मचारियों–अधिकारियों अथवा प्रबन्धकों से ही ताल्लुक़ नहीं रखता, आम आदमी से भी ताल्लुक़ रखता है। वह कम्पनी–जगत के ही मतलब की चीज़ नहीं, मनुष्य मात्र के मतलब की चीज़ है। वह आदमी को बेहतर आदमी बनाने की कला है।</p> <p>सुरेश कांत ने अपना लक्ष्य–समूह कॉरपोरेट–दुनिया के आदमी को ही नहीं, पूरी दुनिया के हर आदमी को मानकर इस विषय की प्रस्तुति की है। एक सफल, सिद्धहस्त रचनाकार होने के कारण वे इस विषय में लालित्य भरने में कामयाब रहे हैं। अपने विशद अध्ययन, गहरे ज्ञान और असरदार लेखन–शैली के बल पर वह इस विषय को हिन्दी में जन–जन में लोकप्रिय बनाने में सफल रहे हैं।</p> <p>आप चाहे कोई भी हों, इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप वही नहीं रह जाएँगे, जो आप इसे पढ़ने से पहले थे। एक बहुत ही ज़रूरी और महत्त्वपूर्ण पुस्तक।
Read moreAbout the Book
‘कुशल प्रबन्धन के सूत्र’ पर सुरेश कांत के दैनिक ‘अमर उजाला कारोबार’ में हर मंगलवार को प्रकाशित होनेवाले लोकप्रिय साप्ताहिक प्रबन्धन–कॉलम में छपे लेखों में से 40 चुने हुए लेखों का संकलन है। इन लेखों में हिन्दी में पहली बार प्रबन्धन के विभिन्न पहलुओं पर अत्यन्त रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला गया है। स्व–प्रबन्धन, कर्मचारी–प्रबन्धन, कार्यालय–प्रबन्धन, समय–प्रबन्धन, व्यक्तित्व–विकास, औद्योगिक सम्बन्ध, नेतृत्व–कला, कौशल–विकास आदि सभी पक्षों पर इनमें इतने सरल, सुबोध और आकर्षक तरीक़े से चर्चा की गई है कि पाठक लेखक के साथ बह चलता है। प्रबन्धन उसके लिए पराया अथवा दुरूह विषय नहीं रह जाता।</p>
<p>प्रबन्धन लेखक की नज़र में व्यक्तित्व के सतत विकास और जीवन में निरन्तर प्रगति की प्रक्रिया है। आदमी अपना ही परिष्कार न कर सके, अपने घर–परिवार की ही उन्नति न कर सके, तो वह कारोबार या दफ़्तर की प्रगति कैसे सुनिश्चित कर सकेगा? वह अपने को ही न सँभाल सके, तो दूसरों को—कर्मचारियों, ग्राहकों आदि को—क्या सँभाल सकेगा? अच्छा आदमी ही अच्छा कर्मचारी, अधिकारी या प्रबन्धक हो सकता है। अत: प्रबन्धन छात्रों, शोधार्थियों, कारोबारियों, कर्मचारियों–अधिकारियों अथवा प्रबन्धकों से ही ताल्लुक़ नहीं रखता, आम आदमी से भी ताल्लुक़ रखता है। वह कम्पनी–जगत के ही मतलब की चीज़ नहीं, मनुष्य मात्र के मतलब की चीज़ है। वह आदमी को बेहतर आदमी बनाने की कला है।</p>
<p>सुरेश कांत ने अपना लक्ष्य–समूह कॉरपोरेट–दुनिया के आदमी को ही नहीं, पूरी दुनिया के हर आदमी को मानकर इस विषय की प्रस्तुति की है। एक सफल, सिद्धहस्त रचनाकार होने के कारण वे इस विषय में लालित्य भरने में कामयाब रहे हैं। अपने विशद अध्ययन, गहरे ज्ञान और असरदार लेखन–शैली के बल पर वह इस विषय को हिन्दी में जन–जन में लोकप्रिय बनाने में सफल रहे हैं।</p>
<p>आप चाहे कोई भी हों, इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप वही नहीं रह जाएँगे, जो आप इसे पढ़ने से पहले थे। एक बहुत ही ज़रूरी और महत्त्वपूर्ण पुस्तक।
Book Details
-
ISBN9788183611428
-
Pages168
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Jeevanshatak
- Author Name:
Rajesh Prakash
- Book Type:

-
Description:
आज की भागम-भाग और चमक-दमक की जिन्दगी में पैसा है, गाड़ी-घोड़ा है, बँगला है, ए.सी. है, पद-प्रतिष्ठा है, बैंक बैलेंस, फैशन और न जाने क्या-क्या है! फिर भी आँखों से रातों की नींद गायब है। मन अशान्त है। मूड खराब है। डिप्रेशन एक पैनडेमिक के रूप में मानव जाति को खुली चुनौती दे रहा है। डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों के पास इलाज के नाम पर बहुत थोड़े बिकाऊ टिप्स और कुछ ट्रैन्कुलाइजर्स ही उपलब्ध हैं। अब लाख टके का सवाल यह है कि क्या तड़पती हुई मानव जाति को इन्हीं मनोचिकित्सकों और नींद की पेटेंट दवा देने वालों के सहारे छोड़ दिया जाए? या हमें कुछ ऐसा करना होगा कि हमारे जीवन में सुख और शान्ति अपने मूल रूप में वापस आ सकें।
दिगम्बर बन्दर से सूटेड-बूटेड मॉडर्न मानव बनने तक के करोड़ों वर्षों के सफर में हम विज्ञान, तकनीक एवं सुपर कम्प्यूटर के दम पर भस्मासुरी परमाणु बम तक बना चुके हैं। इस भूमंडल पर कुल मिलाकर जीवित प्राणियों की चौरासी लाख प्रजातियाँ बताई जाती हैं। उनमें से केवल इंसान ही इतना बलवान शैतान निकला, जिसने प्रकृति की ‘ग्रेविटी’ का शाश्वत नियम तोड़ दिया। वह पृथ्वी की कक्षा से बाहर भी छलाँग लगाने में सफल हो गया। ‘ग्रेविटी’ के अटल प्राकृतिक विधान को ध्वस्त करते हुए वह मंगल ग्रह पर भी अपनी दस्तक दे चुका है।
इतने बड़े-बड़े कारनामे करते-करते हम शायद यह भूल ही गए कि औसतन 70 किलोग्राम के मनुष्य-शरीर में लगभग 1 किलोग्राम से भी कम वजन वाले अति जटिल ब्रेन-पिंड के लिए कुछ और भी चाहिए। उसको विकास की अंधी दौड़ न तो वर्तमान में दे पा रही है और न ही भविष्य में दे पाएगी। मन व्यथित है। दिलो-दिमाग पर अवसाद के काले बादल घनघोर घटाओं के रूप में छाये हुए हैं। लोग आए दिन आत्मघात कर रहे हैं। इस अवसाद की महामारी ने भारतीय परम्परा में जन्म-जन्मान्तर तक टिकाऊ माने जाने वाले पति-पत्नी के सम्बन्धों में भी उथल-पुथल एवं टूटन मचा दी है। अब दावे के साथ कोई यह नहीं कह सकता कि आज सम्पन्न हुआ शुभ विवाह कब अशुभ तलाक में नहीं बदल जाएगा? आखिर किसी को तो आगे आना होगा, जो मनुष्य जाति के लिए असाध्य साबित हो रही मानसिक अव्यवस्था को व्यवस्थित करने का मार्ग प्रशस्त कर सके।
दुनिया में सर्वकाल और सर्वसमाज में मानव व्यथा को निवारित करने के लिए विद्वान एवं एकेडेमिया रास्ता दिखाते रहे हैं। इसी कड़ी में ‘जीवनशतक’ नामक इस पुस्तक में आज की दुनिया में मानव जीवन के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना करने एवं सद्जीवन का शतक पूरा करने के लक्ष्यार्थ कथ्य को 100 अध्यायों में समाहित किया गया है।
Dr. Kalam Guru Gyan
- Author Name:
Srijan Pal Singh
- Book Type:

- Description: "डॉ. कलाम को देश के युवाओं में अगाध विश्वास था। वे देश के कल्याण को लेकर इस कदर चिंतित रहते थे कि अपने जीवन के आखिरी दो घंटे उन्होंने आतंक और संसद् की काररवाई ठप होने के खतरों पर चर्चा करते हुए बिताए थे। अपने आखिरी क्षणों में भी उनका भरोसा कायम था कि युवा, खास तौर पर छात्र तमाम पीड़ादायी मुद्दों के समाधान लेकर देश के लिए आगे आएँगे। नई पीढ़ी के प्रज्वलित मस्तिष्क के प्रति उनका विश्वास हमेशा बना रहा, जिसे वे धरती पर सबसे बहुमूल्य उपहार मानते आए थे। मुझे इस महान् आत्मा के साथ बेहद करीब से काम करने का मौका मिला। लोगों के लिए भले वे मिसाइलमैन रहे हों, मेरे लिए वो हमेशा ‘स्माइलमैन’ ही रहेंगे। दुनिया ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञानी के तौर पर देखा, जिसने उपग्रहों को धरती के चारों ओर घूमते हुए देखा। मैंने उन्हें एक महान् आत्मा के तौर पर देखा, जिसने लोगों को सपने देखने का उपहार दिया—सपने और उनको सच करने का साहस प्रदान किया। दुनिया ने मात्र उनके कामों को देखा, जबकि मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे उनके भावनात्मक हिस्से का भी गवाह बनने का मौका मिला। वे एक वैज्ञानिक, संत, लेखक, शिक्षक, कवि और दार्शनिक थे, सब मिलाकर वे स्नेह और बुद्धिमत्ता का एक पुंज थे। आइए, अब मैं आपको एक हैरतअंगेज सफर पर ले चलता हूँ—एक ऐसा सफर, जिस पर चलते हुए मैंने डॉ. कलाम से काफी कुछ सीखा। "
Safalta 360 Degree | Easy Way To Live Life Motivational Book in Hindi
- Author Name:
Rajesh Yadav
- Book Type:

- Description: जीवन में सभी सफल होना चाहते हैं और सबके लिए अपनी-अपनी सफलता के अलग-अलग मायने होते हैं, जो उचित अनुचित भी हो सकते हैं। अगर सफलता के सही मायने, सही तरीके अपनाए जाएँ तो ही जीवन सार्थक हो सकेगा- नहीं तो बहती नदी की धारा और बीते समय को कोई नहीं रोक सकेगा। इस पुस्तक का उद्देश्य अपने पाठकों से अपने अनुभव, अपनी समझ और अपनी विचारधारा से जोड़ने का है। भाषा बिल्कुल सामान्य और साधारण भाषा में होने के कारण पुस्तक की विषयवस्तु सीधे दिल में उतर जाती है। इस पुस्तक में सफलता के अनेक पहलू, उन्हें प्राप्त करने के सही तरीके, व्यक्तित्व विकास, उत्कृष्ट समाज-निर्माण और सुंदर संबंधों की प्राप्ति पर आकर्षक रूप से प्रकाश डाला गया है। आप जैसे-जैसे पृष्ठों को पढ़ते जाएँगे, समझते जाएँगे और जीवन में उतारते जाएँगे तो अवश्य ही सार्थकता, संपन्नता, सरलता और स्वास्थ्य को पा लेंगे। इस पुस्तक के कुछ ऐसे विचार पाठकों के भीतर घर कर गए तो वे विचारों की सेना का निर्माण कर सकते हैं, जो आपको आपकी अनुचित शारीरिक आदतों, अनुपयोगी मान्यताओं और निरर्थक सोच-विचारों को बाहर कर एक लक्ष्यवान, स्वाभाविक जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। आप अपने भीतर आशा की चिनगारी जला लें, आत्मविश्वास का अंगारा डालें और जीवन में सफलता की ज्वाला को दहकने दें। सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक गुरुमंत्र देकर सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक एक उपयोगी पुस्तक।
Zindagi Unlimited
- Author Name:
Zeenat Ara
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
From the Pen of Surgeons
- Author Name:
Dr. B.K.S. Sanjay +1
- Book Type:

- Description: "Health, education and nutrition are the fundamental needs of every individual. There is an increased need of awareness of the importance of health, education and nutrition in our lives. This book captures the enormous knowledge and depth of understanding of the authors in their professional field besides their abilities as public health practitioners and communicators to create the right public health awareness in the country. The goal and the basis of writing and compiling all these columns in the form of a book titled ‘From the Pen of Surgeons’ is to further spread this awareness towards public health and social issues to the concerned citizens and professionals in the medical health sectors and in other flelds with a hope that people will learn and share this experience which are depicted in these columns."
Don't leave anything for later: Stop Waiting, Start Living
- Author Name:
Various Authors
- Rating:
- Book Type:

- Description: All the knowledge in the world won’t help you if you don’t decide to help yourself first. If you change nothing, nothing will change. Your life will not change unless you decide to change it. The goal of this book is to make you aware of the time you have left and how to spend that time to live a better life. The book is divided into three parts: Death Mindset How to Live a Good Life Each section is filled with stories, anecdotes, quotes and direct action that you can take to improve your life and ensure you don’t leave anything for later.
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
- Author Name:
Dr. Lucas Derks
- Book Type:

- Description: त्रिआयामी स्थानिक अनुभव मस्तिष्क का प्राथमिक आयोजन सिद्धांत है। यह मनोविज्ञान के लिए सबसे मौलिक सफलताओं में से एक है कि हमारे सभी अनुभव और चेतना इसके द्वारा नियंत्रित होते हैं। इसके आधार पर हमारे मानसिक स्थान में अनुभूति के प्रसंस्करण के सभी बुनियादी तरीकों को दिखाया जा सकता है। विज्ञान के सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से तंत्रिका विज्ञान में प्रगति के लिए धन्यवाद, मनोविज्ञान में एक आदर्श बदलाव की उम्मीद की जानी चाहिए। वर्तमान में ध्यान अभी भी व्यवहार, तंत्रिका विज्ञान, अनुभूति और भाषा विज्ञान के विज्ञान हैं। आनेवाले दशकों में यह मानसिक स्थान पर हावी होगा। मनोविज्ञान के लिए यह एक मौलिक परिवर्तन है, जो ग्राहकों के साथ क्लासिक तरीकों की तुलना में बहुत कम समय में समाधान के लिए संभव बनाता है। डॉ. लुकास डर्क्स दुनिया भर में न्यूरोलिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) के सबसे महत्त्वपूर्ण डेवलपर्स में से एक हैं। 2019 में उन्हें सामाजिक पैनोरमा और मानसिक अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उनके काम के लिए NLP पुरस्कार मिला। लुकास डर्क्स एक शोधकर्ता, प्रशिक्षक और चिकित्सक के रूप में अपने काम से प्राप्त अंतर्दृष्टि के साथ मानव-मन के साथ अपने आकर्षण को विशिष्ट रूप से जोड़ता है।
Utho Jago By Rashmi Bansal
- Author Name:
Rashmi Bansal
- Book Type:

- Description: सौरभ बंसल ने किया शशांक ने किया ईश्वर विकास ने कर दिखाया उठो, जागो 10 ऐसे युवा उद्यमियों की कहानी है, जिन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपना बिज़नेस शुरू किया या फिर कॉलेज से निकलते ही। उन्होंने कोई आकर्षक नौकरी खोजने की बजाय अपने सपनों की ओर बढ़ना तय किया । बिजनेस शुरू करने की क्षमता उम्र और पढ़ाई से तय नहीं होती । इसके लिए ऊर्जा, शिद्दत, एक आइडिया और इन्टरनेट कनेक्शन की ज़रूरत होती है । आपके हॉस्टल का कमरा भी आपका पहला ऑफ़िस बन सकता है।
Zindagi Ka Bonus
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description: ‘जिंदगी का बोनस’ जीवन के कुछ ऐसे अनोखे पलों का दस्तावेज है जो अनायास आपकी झोली में आ गिरते हैं, लेकिन फिर आपकी स्थायी निधि बन जाते हैं। ये पल आपको हँसाते भी हैं, गुदगुदाते भी हैं और वक्त पड़ने पर आपको चिकोटी भी काटते हैं। कभी आँखें नम कर जाते, तो कभी आह्लाद की अनुभूति कराते हैं। ‘कुछ अल्प विराम’ और ‘पलभर की पहचान’ के बाद रम्य रचनाओं की ये तीसरी प्रस्तुति है जो अपनी तरह का एक अनूठा प्रयोग है। जीवन का कौन सा पल कब आपके लिए क्या संदेश लाएगा, कहा नहीं जा सकता। इन पलों को सँजोकर रखना इसलिए जरूरी है। ‘जिंदगी का बोनस’ एक धरोहर बनकर जीवन के आनंद को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही मानवीय संबंधों की अमूल्य निधि भी साथ दे जाएगा।
Secrets of Leadership
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: कार्य समूह (टीम) के बिना नेतृत्वकर्ता का कोई अस्तित्व नहीं है। दोनों एक साथ मिलकर समूह के भीतर पारस्परिक संबंध की रचना करते हैं। और समूह की सफलता इस बात निर्भर करती है कि दोनों—नेतृत्वकर्ता व कार्य समूह—कैसे एक साथ मिलकर काम कर पाते हैं। लेकिन ऐसा तब हो पाता है, जब कार्य-स्थल में नेतृत्वकर्ता व कार्यकर्ता के बीच का अस्वाभाविक असुरक्षा भाव खत्म हो जाता है और स्वाभाविक ‘मानवीय सुरक्षा-चक्र’ (ह्यूमन सेफ्टी सर्किल) का निर्माण होता है। फिर कार्य समूह के सदस्य एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं। उनके बीच आपसी सहानुभूति बढ़ती है। वे एक-दूसरे के लिए कुछ करने को तैयार हो जाते हैं और उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह पाता है। यही है नेतृत्व का मानव-विज्ञान (ह्यूमन साइंस)। मानव विज्ञान यानी मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व करनेवालों को बहुत अच्छी तरह से पता होता है कि स्वयं के ऊपर दूसरों की जरूरतों व हितों को स्थान देने की इच्छा ही नेतृत्व का सच्चा मूल्य है। व्यक्तित्व को तराश-निखारकर लीडरशिप के गुणों का विकास करनेवाली एक पठनीय पुस्तक, जो आपके भीतर के लीडर को सामने लाएगी।
Steve Jobs Ke Management Sootra
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: "एप्पल व पिक्सर के संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रौद्योगिकी के महान् नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने जनसाधारण हेतु मैकिनटोश व्यक्तिगत कंप्यूटर (पीसी) का आविष्कार किया था। फिर उन्होंने आईपॉड नामक ऐसे क्रांतिकारी संगीतवादन उपकरण (म्यूजिक प्लेयर) की रचना की, जिसने विश्व संगीत उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी आईपॉड ने आईफोन के विकास का रास्ता साफ किया। जॉब्स ने आईफोन में मोबाइल फोन व कंप्यूटर की विशेषताओं को समाहित कर सूचना-प्रौद्योगिकियों की संपूर्ण शक्तियों को जनसाधारण को सर्वसुलभ करवा दिया। सफल उद्यमी होने के साथ-साथ स्टीव जोब्स परोपकारी व मानव कल्याण के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अनुकरणीय और सहज-सुलभ व्यवहार से अपनी कंपनी की टॉप मैनेजमेंट और कर्मियों तथा ग्राहकों को ऐसे सूत्र दिए, जिनमें मानवीयता, उत्तरदायित्व, गुणवत्ता के सभी तत्त्व समाहित थे। इसलिए वे एक विश्वविख्यात व्यवसायी होने के साथ ही एक सर्वग्राह्य मैनेजमेंट गुरु भी कहे जा सकते हैं। इस पुस्तक में संकलित हैं स्टीव जॉब्स के प्रेरणाप्रद जीवन के मैनेजमेंट सूत्र, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन को ठीक दिशा में मोड़कर सफल होने के लिए उद्यत होंगे। "
Think Big
- Author Name:
Dr. Ambika Prasad Gaur
- Book Type:

- Description: • When one of us is threatened, we are all at risk. We are all involved in this journey called life. We must keep an eye out for one another and make an extra effort to encourage one another. We are the creator of circumstances for ourselves and even for our people. • The greatest enemy of the human being is the fear of fear. Fear is psychological and caused due to expressive stress and strain of the activity and modern world. Self-reliance is the key to success. • Remember if you want to live in peace, ignore the minor skirmishes with your family-members. It is natural to have difference of opinions and minor arguments with wife, children, parents, sibling etc. • Why not to ignore the minor issues and focus on the major issues which will lead us all to the path of attainment and contentment. • That’s life! If we face our problems and respond to them positively, and refuse to give into panic, bitterness, or self-pity, we can have a better and more fulfilling future. This book is full of such motivational discourses that are going to change the course of your life, but then, you must have the intense desire to change yourself.
Ek Ias Aspirant Ki Romanchak Success Story
- Author Name:
Piyush Rohankar
- Book Type:

- Description: आलोक शिर्के ने जब परीक्षाओं में सबसे बड़ी परीक्षा यू.पी.एस.सी. सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का फैसला किया तो उन्हें क्या पता था कि यह सफर किताबों और क्लास करने से कहीं ज्यादा साबित होगा। घर की आरामदेह चारदीवारी से निकलकर वह ओल्ड राजेंद्र नगर की भीड़ भरी गलियों तक आए। संयोगवश सारा से हुई एक मुलाकात ऐसी थी, मानो किस्मत ने उनकी सारी मेहनत की भरपाई कर दी। उन लोगों से उनकी मुलाकात हुई जो जीवनभर के लिए साथी बन गए। प्यार, पछतावा, दोस्ती और सपनों के चकनाचूर होने की उनकी कहानियाँ शिर्के को जम्मू से टर्की तक, वेश्यालयों से अस्पतालों तक और गंदे-अँधेरे कमरों से यू.पी.एस.सी. के भव्य सभागारों तक ले जाती हैं। जिंदगी फिर से पटरी पर लौटती दिख रही थी कि तभी उनका सामना एक ऐसे सच से होता है जिसमें उन्हें और उनकी पूरी जिंदगी को बदलने की क्षमता है। क्या आलोक परीक्षा को पास कर लेंगे, या वह भी उन तमाम फौरन भुला दिए जाने वाले उम्मीदवारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएँगे? क्या एक विचित्र खुलासे के बाद वह अपने जीवन को एक सुखद पलायन (ए प्लीजेंट एस्केप) के रूप में देखने लगेंगे?
Spoken English Digest
- Author Name:
Rashmeet Kaur
- Book Type:

- Description: भाषा संवाद का माध्यम है। बोलियाँ क्षेत्र-विशेष तक सीमित रहती हैं, वहीं भाषाएँ बढ़ते संचार माध्यम के सहारे अपनी क्षेत्रीय सीमाएँ तोड़कर प्रांतीय, देशीय और अंतरराष्ट्रीय बन जाती हैं। आज अंग्रेजी भाषा को इसी श्रेणी में रखा जा सकता है। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को परस्पर जोड़ रहीं है, बल्कि बैंक, अस्पताल, स्कूल, कोर्ट, हवाईअड्डों इत्यादि स्थानों पर संचार और संवाद की प्रमुख भाषा के रूप में प्रयुक्त होती है। इतना ही नहीं अंग्रेजी आज रोजगार की भी प्रमुख भाषा बन गई है। अच्छी अंग्रेजी के ज्ञान के लिए अंग्रेजी बोलने की शुरुआत अपने घर से ही की जाए तो सबसे बढ़िया है, क्योंकि यहाँ बोलचाल का अभ्यास बेझिझक किया जा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में इसी तरह के अभ्यास से अंग्रेजी सिखाने की शुरुआत की गई है, जो बोलने, सीखने और व्यवहार में बेहद सरल है। छोटे-छोटे सरल वाक्यों द्वारा बैंक, घर, अस्पताल, रेलवे पूछताछ, हवाई अड्डों, दुकानों आदि पर किए जानेवाले संवाद को अंग्रेजी के सरल वार्त्तालाप द्वारा समझाया गया है। इसके नियमित अभ्यास से आप कुछ ही दिनों में ही अंग्रेजी बोलने में सक्षम हो सकते हैं।
Microsoft Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Swami Vivekananda Ke Success Siddhant
- Author Name:
Kunwar Kanak Singh Rao
- Book Type:

- Description: स्वामी विवेकानंद के सक्सेस सिद्धांत -- * हम जो बोते हैं, वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के विधाता हैं। हवा बह रही है, वे जहाज, जिनके पाल खुले हैं, इससे टकराते हैं और अपनी दिशा में आगे बढ़ते हैं, पर जिनके पाल बँधे हैं, हवा को नहीं पकड़ पाते। क्या यह हवा की गलती है ? * हमारा कर्तव्य है कि हम हर किसी को उसका उच्चतम आदर्श जीवन जीने के संघर्ष में प्रोत्साहित करें और साथ-ही-साथ उस आदर्श को सत्य के जितना निकट हो सके, लाने का प्रयास करें। * जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान् पर विश्वास नहीं कर सकते। भला हम भगवान् को खोजने कहाँ जा सकते हैं, अगर उसे अपने हृदय और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते। ब्रह्मांड की सारी शक्तियाँ पहले से हमारी हैं | वो हमीं हैं, जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। * जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है, तब वह वास्तविक, भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सबकुछ भूल जाओ। स्वामी विवेकानंद अप्रतिम मेधा के धनी थे, जिन्होंने अल्पायु में ही मानव समाज को अपने ज्ञानकोष से समृद्ध किया। इस मंजूषा में प्रस्तुत हैं कुछ विचार-रत्न जो आपके सफल और सुखी भविष्य का पथ प्रशस्त करेंगे।
Rashtrvad
- Author Name:
Rabindranath Thakur
- Book Type:

- Description: राष्ट्रवाद यह पुस्तक गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा जापान और अमरीका यात्रा के दौरान दिए गए व्याख्यानों का संकलन है, जो सर्वप्रथम 1917 में प्रकाशित हुए थे। हालाकि जिस विश्लेषणात्मक और कलात्मक तरीके से गुरुदेव ने अपने विचार रखे, उसे लेकर पश्चिमी जगत में प्रतिरोध देखा गया। पश्चिमी सभ्यता की अमानवीयता और कृत्रिमता को जिस तरीके से गुरुदेव ने इन व्याख्यानों में अभिव्यक्त किया, वह पश्चिमी जन मानस को उद्वेलित करने के लिए पर्याप्त था। इस पुस्तक में टैगोर ने तत्कालीन शोषण आधारित पश्चिमी सभ्यता और व्यवस्था, उसके मानवीय मूल्यों की कमी, पूर्व और पश्चिम में राष्ट्र और राज्य की राजनीतिक भूमिका की भविष्यवाणी, सत्ता और सांसारिक वस्तुओं के प्रति मनुष्य की अनंत लालसा, मनुष्य के आध्यात्मिकता से दूर होते जाने और भौतिकता में रच-बस जाने, पश्चिमी सभ्यता द्वारा पूर्व के शोषण, मनुष्य का उसके सर्वाेच्च नैतिक गुणों से दूर होकर मशीन के एक पुर्जे में बदल जाने, भारतीय राष्ट्रवाद के स्वरूप एवं पूर्वी सभ्यता के दार्शनिक और आत्मिक पक्षों पर अपनी बात रखी है।
Amazon Success Story
- Author Name:
Sanjay Bhola 'Dheer'
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Success Principles of Jack Ma
- Author Name:
Shikha Sharma
- Book Type:

- Description: One of the widely recognized names amongst Entrepreneurs in China, Jack Ma is a leader with perseverance and foresight. He is the co-founder and former executive Chairman of Alibaba Group. In this book, the reader will learn the success principles used by Jack Ma throughout his life to become a successful business magnate from an English teacher earning ten dollars a month. These principles have been explained in a simple and understandable language. The author has used Jack Ma's personal life experiences in the context to explain how he has applied the success principles in his life. Successfully implementing these principles in your life will help you to achieve success in all your endeavours.
Happiest
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description: जीवन हर किसी के अलग-अलग अनुभवों, कहानियों और संघर्षों का संगम है। जीवन के अनगिनत रंगों में से, 'आनंद' या 'खुशी' वह रंग है जिसकी हम सबसे ज़्यादा तलाश करते हैं। यह पुस्तक 'हैप्पीएस्ट' इसी खोज की यात्रा पर आधारित है। यह पुस्तक सिर्फ़ एक विचार नहीं है, बल्कि जीवन के प्रति हम सभी का प्रतिबिंब है। वास्तव में क्या 'खुशी' वाकई अंतिम मंज़िल है, या यह हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक छोटी सी छाया है जिसे हम कभी-कभी अनदेखा कर देते हैं? पुस्तक का हर अध्याय यह बताने की कोशिश करता है कि 'खुशी' क्या है? उन पलों को संजोएं जो हमें 'खुश' करते हैं—चाहे वो छोटी-छोटी जीतें हों, किसी प्रियजन के साथ बिताया गया समय हो या भीतर की शांति। यह उन पाठकों के लिए है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की भागदौड़ में भूल गए होंगे कि खुशी दरअसल छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है। 'हैप्पीएस्ट' लिखने का उद्देश्य न केवल पाठकों को प्रेरित करना है बल्कि यह दिखाना भी है कि खुशी बाहरी परिस्थितियों से ज़्यादा हमारी अपनी मानसिकता पर निर्भर करती है। इस पुस्तक में जीवन और अपने आस-पास के अनुभवों से कई कहानियाँ और उदाहरण साझा किए गए हैं। जिससे आप पाएंगे कि असली खुशी पाने के लिए हमें खुद को पहचानना और स्वीकार करना होगा। इस किताब में खुशी की सबसे खास बात यह है कि इसे पाने के लिए हमें किसी जादू की ज़रूरत नहीं है। जो लोग दूसरों के साथ खुशी बाँटते हैं, वे खुद सबसे ज़्यादा खुश होते है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book