Har Din 24 Ghante Kaise Jiyen
(0)
₹
250
₹ 200 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
समय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे आप एडवांस में बरबाद नहीं करते। अगला वर्ष, अगला दिन, अगला घंटा आपके उपयोग के लिए तत्पर है--संपूर्णता में बिना किसी रुकावट के। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन में एक क्षण भी व्यर्थ न करें। आप चाहें तो हर क्षण, हर घंटे एक नए अध्याय का सूत्रपात कर सकते हैं। एक घंटे, डेढ़ घंटे, यहाँ तक कि दो घंटे पहले उठ जाएँ और अगर जागना संभव न हो तो रात को जल्दी सो जाएँ। जहाँ तक बेहद मुश्किल कामों की बात है, तो जो काम आप शाम के दो घंटे में करेंगे, वही सुबह एक घंटे में हो जाएगा। आपको रोजाना के इस चौबीस घंटे को ही जीना है। इसी से आपको स्वास्थ्य, सुख, संपत्ति, संतुष्टि, सम्मान और अपनी अमर आत्मा के उत्थान को हासिल करना है। इसका उचित इस्तेमाल, इसका सबसे प्रभावी उपयोग बेहद जरूरी विषय और सबसे रोमांचक वास्तविकता भी है। सबकुछ इसी पर निर्भर है। आपकी खुशी, मुश्किल से हासिल होनेवाली दौलत, जिसे मुट्ठी में करने की कोशिश आप सभी कर रहे हैं, साथियो, वह इस पर ही निर्भर करती है।>इसी पुस्तक से समय के सदुपयोग और अपनी दिनचर्या को निर्धारित करने के विषय में व्यावहारिक सूत्र बताती यह पुस्तक आपको जीवन जीने और आनंदित रहने की एक नई दृष्टि देगी |
Read moreAbout the Book
समय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे आप एडवांस में बरबाद नहीं करते। अगला वर्ष, अगला दिन, अगला घंटा आपके उपयोग के लिए तत्पर है--संपूर्णता में बिना किसी रुकावट के। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन में एक क्षण भी व्यर्थ न करें। आप चाहें तो हर क्षण, हर घंटे एक नए अध्याय का सूत्रपात कर सकते हैं।
एक घंटे, डेढ़ घंटे, यहाँ तक कि दो घंटे पहले उठ जाएँ और अगर जागना संभव न हो तो रात को जल्दी सो जाएँ। जहाँ तक बेहद मुश्किल कामों की बात है, तो जो काम आप शाम के दो घंटे में करेंगे, वही सुबह एक घंटे में हो जाएगा।
आपको रोजाना के इस चौबीस घंटे को ही जीना है। इसी से आपको स्वास्थ्य, सुख, संपत्ति, संतुष्टि, सम्मान और अपनी अमर आत्मा के उत्थान को हासिल करना है। इसका उचित इस्तेमाल, इसका सबसे प्रभावी उपयोग बेहद जरूरी विषय और सबसे रोमांचक वास्तविकता भी है। सबकुछ इसी पर निर्भर है। आपकी खुशी, मुश्किल से हासिल होनेवाली दौलत, जिसे मुट्ठी में करने की कोशिश आप सभी कर रहे हैं, साथियो, वह इस पर ही निर्भर करती है।>इसी पुस्तक से
समय के सदुपयोग और अपनी दिनचर्या को निर्धारित करने के विषय में व्यावहारिक सूत्र बताती यह पुस्तक आपको जीवन जीने और आनंदित रहने की एक नई दृष्टि देगी |
Book Details
-
ISBN9789355213358
-
Pages104
-
Avg Reading Time3 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Ahankar ko Karen Bye-Bye
- Author Name:
Rajesh Aggarwal
- Book Type:

- Description:
"अहंकार रूपी शत्रु का विरोध सभी करेंगे, लेकिन जहाँ अपने भीतर छिपे बैठे अहंकार रूपी शत्रु को मारने की बात आएगी, सब बगलें झाँकने लगेंगे। क्योंकि किसी-न-किसी रूप में अहंकार रूपी शत्रु हम सभी के अंदर छिपा होता है और जब-तब मौका देखकर सिर उठा लिया करता है। इसका पूरी तरह दमन करना असंभव तो नहीं, लेकिन कठिन जरूर है। अहंकार का निषेध करना जरा भी कठिन नहीं है। बस सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर हम अपने अहंकार पर पूरी तरह काबू पा सकते हैं। हमारे धर्म-शास्त्रों में अहंकार और उससे उपजने वाले कष्ट-क्लेशों को अनेक कथा-कहानियों, वृत्तांतों, संस्मरणों के माध्यम से दिग्दर्शित किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक में अहंकार से उपजनेवाली कुंठा, दुष्प्रभाव व अन्य बुराइयों का वर्णन और उनके निवारण के उपाय सुझाए गए हैं। अनेक पौराणिक कथाओं द्वारा भी अहंकार के निषेध के बारे में बताया गया है। अहंकार की विश्रांति हेतु यह एक उपयोगी पुस्तक है।"
How to Stop Worrying and Start Living
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
In this book, popular self-help motivational books writer Dale Carnegie has shared his personal experiences, wherein he was mostly unsatisfied and worried about lot of life situations. But with time he changed his perspective of looking at things and opted positive thinking in his life. In his book, he has told the readers about different ways that can lead them to happier and stress-free life. With a set of practical formulas, the book teaches you certain life lessons to make your present and future happier than ever. It is divided into few sections such as how to eliminate fifty-percent of business worries immediately, avoid fatigue and keep looking young, reduce financial worries, add one hour a day to your waking life and find and be one’s own self.
Beemar Hona Bhul Jaiye
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
अगर हम केवल साँस लेने की सही विधि का पालन कर लें तो सैकड़ों बीमारियों से बच सकते हैं। कुछ देर योग एवं व्यायाम करके यदि हम अपनी रीढ़ और जोड़ों को सही स्थिति में ले आते हैं तो आठ से दस घंटे रोज़ाना गलत स्थिति में सो कर इन्हें कितना विकृत कर देते होंगे। यदि हम सोने की स्थिति सही कर लें तो यक़ीन कीजिए यह उतना ही लाभदायक होगा जितना कि आठ से दस घंटे का व्यायाम। वास्तविक व्यायाम वह है जिसमंे किसी भी उपकरण जैसे डंबल्स या मशीन आदि की आवश्यकता न पड़े, क्योंकि सभी जानवर बिना किसी उपकरण के प्राकृतिक व्यायाम और दिनचर्या से ही स्वयं को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाकर रखते हैं। यदि रुपयों से शरीर के अंग मिलजाते तो क्या स्टीव जॉब्स अपने लिए एक लिवर और पैंक्रियाज नहीं ख़रीद लेते? इसलिए हमेशा याद रखें कि यदि आपके पास एक स्वस्थ लिवर और पैंक्रियाज हैं तो आप एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से ज़्यादा धनी हैं। कुछ वर्ष पहले ही हमने हमारे भोजन में 4 स्वादिष्ट, सुंगंधित और सुंदर ज़हर मिलाए हैं और अब भी रोज़ाना इन्हें खा रहे हैं। इनके मिलाने के बाद हमारे शरीर में कई घातक परिवर्तन हुए हैं।
Ab Hamen Badalna Hoga
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
"विगत वर्षों में हमारे अधिकतर आई.टी. कार्यालय निश्चित स्थान पर 9 से 5 के परंपरागत काम के ढर्रे से काफी आगे निकलकर मोबाइल वर्क प्लेस और सुविधानुसार समय तक पहुँच गए हैं। रिक्रूटमेंट और परफॉर्मेंस रेटिंग स्वचालित हो चुके हैं। हाजिरी मोबाइल या हस्तचालित उपकरणों के जरिए होने लगी है। अगर 10 सालों में हम निश्चित स्थान के कार्यस्थल से चलते-फिरते कार्यस्थल तक का सफर तय कर चुके हैं तो कल्पना कीजिए, अगले पाँच सालों में और क्या हो जाएगा! बड़ी कंपनियाँ नई कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा महसूस करने लगी हैं और नई कंपनियाँ कुछ बड़ी सड़कों या मॉल की खुदरा दुकानों की तरह खुल रही हैं। जागने से सोने तक का सबकुछ बदलने ही वाला है और अगर हम इस बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे तो प्रतिस्पर्धा में टिक पाना हमारे लिए कठिन होगा। अत: ऐसे परिवेश में हमें अपने आपको बदलना होगा। क्यों और कैसे बदलना होगा—यह इस पुस्तक में बताया गया है। बदलाव के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सही सोच विकसित करनेवाली एक व्यावहारिक पुस्तक। "
Marne Se Pahle
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
'मरने से पहले' पुस्तक के विषय का सम्बन्ध हमारे उस समय से है जब मनुष्य मौत के सम्मुख होता है या उसे इस बात का आभास हो गया होता है कि अब वह मरने ही वाला है। उसकी मौत अब उससे कुछ ही अंतराल पर है। यह कभी भी आ सकती है। आज ! एक सप्ताह के पश्चात ! एक माह के पश्चात या फिर एक वर्ष के पश्चात ! कभी भी उसे उसके क्षणभंगुर जीवन से छीन कर उसे जीवन मरण की सीमा के पार उस अनंत की ओर ले जा सकती है, जिसके विषय में अनंत काल से कल्पना, मनन तथा वैज्ञानिक अनुसंधान ही किये जा रहे है, किन्तु निश्चित रूप से अभी तक इस विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सका है। यह पुस्तक ज्ञानरंजन के साथ-साथ ही पाठकों के लिए प्रेरणात्मक भी है। ऐसे समय में मनुष्य के जीवन में आमतौर पर एक पछतावा सा रह जाता है कि वो अपने जीवन में ऐसा नहीं कर सका। क्या ये पल मनुष्य के जीवन से मिट सकते हैं या कम हो सकते हैं ? यदि हाँ तो कैसे ? इसी बात को ध्यान में रखकर इस पुस्तक को लिखा गया है।
Zindagi : Janma, Sangharsh Evam Santushti Ki Dastan
- Author Name:
Sanjiv Shah
- Book Type:

- Description:
हम स्वयं अपने साथ शायद ही संयमपूर्वक व्यवहार कर रहे होते हैं। अहंकारी न बन जाने के तनाव में जीनेवाले ऐसे अनेक लोगों को मैंने देखा है, जो सदैव अपनी कमियों को ही देखते रहते हैं, हर समय अपने आपको कोसते ही रहते हैं। जबकि दूसरे बहुत से लोग अपना बखान करने से ही बाज नहीं आते! हमारा अपने-आपको आदर देना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी अपनी कमियों और दोषों को देखते रहना है।
Aao Dhanvan Banen
- Author Name:
Radha Raman Mishra
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Suno Vidyarthiyo
- Author Name:
Mahatma Gandhi
- Book Type:

- Description:
This book does not have any description.
Swarg Ka Marg
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
स्वर्ग का मार्ग निश्चित रूप से ही एक ऎसी रचना है, जिसे स्वर्ग का मार्ग कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस पुस्तक के माध्यम से उन बातों के प्रति विचार विमर्श एवं विश्लेषण किया गया है, जिनसे कि इसके मार्ग का पता चल सके और जो कठिन भी नहीं है। वास्तव में स्वर्ग का मार्ग की अवधारणा मुख्य रूप से महाभारत काल की एक कथा से उत्पन्न होती है। इस कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने अपने भक्त युधिष्ठर को स्वर्ग जाने के लिए एक सीढ़ी प्रदान की थी, बल्कि स्वर्ग का मार्ग तक पहुँचने का उन्हें मार्गबताया था, जिससे कि स्वर्ग के द्वार तक जाया जा सकता था। स्वर्ग का मार्ग का आधार एक धार्मिक कथा है। इसे हिन्दू धर्म में महत्त्वपूर्ण माना जाता है और यह कथा धार्मिक महाकाव्यों, पुराणों और वेदों में भी वर्णित है। स्वर्ग का मार्ग की कहानी के अनुसार, यह एक ऐसा मार्ग है, जो मनुष्य को मृत्यु के पश्चात भगवान और अनन्त प्रसन्नता की प्राप्ति और मोक्ष की ओर ले जाता है। किन्तु सामयिक दृष्टि से इसे एक प्रेरणात्मक कथन एवं उदाहरण के रूप में भी लिया जा सकता है।
BILL GATES KE MANAGEMENT SOOTRA
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
बिल गेट्स, स्व-निर्मित अरबपतिहैं। जबवे केवल 20 वर्षके थे, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना कर ली थी। 30 पार होते-होते वे सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए और 39 साल की उम्र में उनकी संपत्ति तबके सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेनबफे को पीछे छोड़ते हुए वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनगए। बिल गेट्स कभी आपके और मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की और तबउन्हें वह सबकुछ मिल गया है, जिसके वे हकदार थे—धन, शक्ति, विश्वसनीयता। उन्होंने भी कठिन समय से सीखा और उसका सामना करने में सक्षम बने। बिल गेट्स ने सफल होने के लिए कुछ सरल नियम बनाए और उनका पालन किया प्रस्तुत पुस्तक में यही बताया गया है कि हम किस प्रकार अपने जीवनका मनचाहा निर्माण कर सकते हैं।
Ameer Aur Mahan Banne Ka Rahasya
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
यह धरती ऐसे लोगों से भरी हुई है, जो सफल होना चाहते हैं, अमीर बनना चाहते हैं, जीवन की सारी सुख-सुविधाओं का उपभोग करना चाहते हैं, लेकिन उनकी चाहत सिर्फ़ चाहत बनकर ही रह जाती है। वे स्वयं के जीवन में हालात के ऐसे जाल में ही फंसे रह जाते हैं कि न तो अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति को पहचान पाते हैं और न ही अपने जीवन को सुखी और सफल बना पाते हैं। हम सभी के जीवन में असल सवाल यही बना रहता है कि हम सकारात्मक नज़रिये को कैसे पाएं? अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति को कैसे महसूस करें? स्वयं को कृतज्ञ कैसे बनाएं? जीवन के का लाभ कैसे उठाएं? अवसर इन्हीं रहस्यों को उजागर करते हैं वैश्विक रूप से लोकप्रिय लेखक वॉलेस डी. वेटल्स। वे हमें उन चमत्कारिक शक्तियों से परिचित कराते हैं, जो मनुष्य को महान बनाती हैं। उनका मार्गदर्शन एक औसत इंसान को भी महान बनने के लिए प्रेरित कर देता है। इस किताब में उन्होंने वे सारे रहस्य उजागर किए हैं, जिन्हें आज़माकर कोई भी मनुष्य प्रकृति की अनंत संपदाओं का आनंद उठा सकता है।
Tooti Shaakh Ka Panchhi
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
आध्यात्मिकता दयालुता और करुणा के कार्यों से भी प्रकट होती है। जब कोई व्यक्ति किसी स्थानीय संस्था में सेवा करता है, तो उसे उद्देश्य और संतोष की अनुभूति होती है। दूसरों की सहायता करके वह मानवता के अर्थ और उसकी गहराई को समझता है और समुदाय में एकता की भावना को बढ़ावा देता है। कभी-कभी मनुष्य ऐसी स्थिति में फँस जाता है कि उसके जीवन के बीते हुए पल उसे किसी भी तरह से सामान्य रूप से जीने नहीं देते। वह उन पलों को लाख भुलाने का प्रयास करे, लेकिन वे स्मृतियाँ बार-बार उसके मन-मस्तिष्क पर हावी हो जाती हैं।
Mobile & Computer Ke 100 Smart Tips
- Author Name:
Ankit Fadia
- Book Type:

- Description:
"मारे फोन, कंप्यूटर और टैबलेट अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। लेकिन हम में से कितने उनका अधिक-से-अधिक और बेहतर उपयोग करने के तरीकों को जानते हैं? Best Selling लेखक अंकित फाडिया आपको बताएँगे कैसे— ज़् भविष्य में इ-मेल भेजें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर आनेवाली अनावश्यक इनकमिंग कॉल को कैसे बाधित करें। ज़् धोखा देते हुए साथी को रँगे हाथों पकड़ें। ज़् आप अपनी कार पार्क की गई जगह याद रें। ज़् बच्चों के लिए अनुपयुक्त वेबसाइटों को कैसे ब्लॉक करें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर कार्यों को ठीक से निर्धारित करें। सरल-सुंदर उदाहरण और सैकड़ों स्क्रीनशॉट्स से सज्जित यह पुस्तक आपकी एक सच्ची मित्र और साथी बनकर आज की कंप्यूटर-इंटरनेट की दुनिया में आपका विशिष्ट स्थान बनाने में सहायक होगी। इ-मेल, कंप्यूटर, सोशल नेटवर्क, वीडियो साइट्स और कंप्यूटर मोबाइल की दुनिया की सभी चीजों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने के सरल और व्यावहारिक तरीके, टिप्स और ट्रिक्स बताती अत्यंत उपयोगी पुस्तक।
Toyota Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Happiest
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
जीवन हर किसी के अलग-अलग अनुभवों, कहानियों और संघर्षों का संगम है। जीवन के अनगिनत रंगों में से, 'आनंद' या 'खुशी' वह रंग है जिसकी हम सबसे ज़्यादा तलाश करते हैं। यह पुस्तक 'हैप्पीएस्ट' इसी खोज की यात्रा पर आधारित है। यह पुस्तक सिर्फ़ एक विचार नहीं है, बल्कि जीवन के प्रति हम सभी का प्रतिबिंब है। वास्तव में क्या 'खुशी' वाकई अंतिम मंज़िल है, या यह हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक छोटी सी छाया है जिसे हम कभी-कभी अनदेखा कर देते हैं? पुस्तक का हर अध्याय यह बताने की कोशिश करता है कि 'खुशी' क्या है? उन पलों को संजोएं जो हमें 'खुश' करते हैं—चाहे वो छोटी-छोटी जीतें हों, किसी प्रियजन के साथ बिताया गया समय हो या भीतर की शांति। यह उन पाठकों के लिए है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की भागदौड़ में भूल गए होंगे कि खुशी दरअसल छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है। 'हैप्पीएस्ट' लिखने का उद्देश्य न केवल पाठकों को प्रेरित करना है बल्कि यह दिखाना भी है कि खुशी बाहरी परिस्थितियों से ज़्यादा हमारी अपनी मानसिकता पर निर्भर करती है। इस पुस्तक में जीवन और अपने आस-पास के अनुभवों से कई कहानियाँ और उदाहरण साझा किए गए हैं। जिससे आप पाएंगे कि असली खुशी पाने के लिए हमें खुद को पहचानना और स्वीकार करना होगा। इस किताब में खुशी की सबसे खास बात यह है कि इसे पाने के लिए हमें किसी जादू की ज़रूरत नहीं है। जो लोग दूसरों के साथ खुशी बाँटते हैं, वे खुद सबसे ज़्यादा खुश होते है।
Sahi Soch Aur Safalta
- Author Name:
Pramod Batra
- Book Type:

- Description:
"सही सोच और सफलता व्यक्तित्व विकास एवं व्यवहार-प्रबंधन पर आधारित एक उच्च कोटि की पुस्तक है। इसमें मानव-व्यवहार एवं उसकी सकारात्मक सोच के प्रभावों और परिणामों पर विस्तृत विश्लेषण एवं व्यावहारिक चर्चा की गई है। इसमें बताया गया है कि सकारात्मक और सही सोच से हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कैसे सफल हो सकते हैं। लेखक का कहना है कि अधिकांश समस्याएँ विचार-शून्यता के कारण उत्पन्न होती हैं। पुस्तक में—‘आनेवाले कल की समस्याएँ आज ही सुलझाएँ’, ‘क्या आपका विद्यार्थी मन नियम से विश्लेषण करता है?’, ‘सफलता और आनंद-प्राप्ति के लिए अपने परिवार से मधुर संबंध बनाए रखें’, ‘तनाव पर कैसे काबू पाएँ’, ‘आत्म-प्रबंधन की प्रेरणादायी कहानियाँ’, ‘सीमित दायरे से बाहर सोचनेवालों की सफलता की गाथाएँ’, ‘भूसे के ढेर में छिपे कुशल प्रबंधन के हीरे’ जैसे उपयोगी अध्यायों के अंतर्गत सही सोच और सफलता पर व्यापक और महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई है। प्रस्तुत पुस्तक को पढ़कर सोचने की नई दिशा प्राप्त होती है। यह कृति सकारात्मक सोच विकसित कर सफलता की राह का कुशल निर्देशन करेगी, ऐसा विश्वास है।
Zindagi Ka Bonus
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
‘जिंदगी का बोनस’ जीवन के कुछ ऐसे अनोखे पलों का दस्तावेज है जो अनायास आपकी झोली में आ गिरते हैं, लेकिन फिर आपकी स्थायी निधि बन जाते हैं। ये पल आपको हँसाते भी हैं, गुदगुदाते भी हैं और वक्त पड़ने पर आपको चिकोटी भी काटते हैं। कभी आँखें नम कर जाते, तो कभी आह्लाद की अनुभूति कराते हैं। ‘कुछ अल्प विराम’ और ‘पलभर की पहचान’ के बाद रम्य रचनाओं की ये तीसरी प्रस्तुति है जो अपनी तरह का एक अनूठा प्रयोग है। जीवन का कौन सा पल कब आपके लिए क्या संदेश लाएगा, कहा नहीं जा सकता। इन पलों को सँजोकर रखना इसलिए जरूरी है। ‘जिंदगी का बोनस’ एक धरोहर बनकर जीवन के आनंद को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही मानवीय संबंधों की अमूल्य निधि भी साथ दे जाएगा।
Mutthi Mein Jeet
- Author Name:
C. S. Mishra
- Book Type:

- Description:
आज की नकारात्मक समाजार्थिक परिस्थितियों और कम अवसरों के बरक्स बढ़ती स्पर्द्धा के बीच ख़ासकर हमारे युवाओं के सामने सफल जीवन की आकांक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। हताशा एक सामान्य सामाजिक स्थिति है और हर आनेवाली पीढ़ी उसके सामने और ज़्यादा असहाय दिखाई देती है।
इसीलिए ऐसे संस्थानों, लोगों और पुस्तकों की बाढ़ आ गई है जो युवाओं को तरह-तरह से सफल होने के सूत्र थमाते रहते हैं; व्यक्तित्व-विकास के नाम पर उन्हें अधकचरी और भ्रामक सामग्री देते रहते हैं।
यह पुस्तक इस पूरे घटाटोप में एक अनूठी पद्धति के साथ सामने आती है और युवाओं को सफलता के वास्तविक अर्थ समझाते हुए इस तरह निर्देशित करती है कि वे धनार्जन को ही सफलता न मानें, बल्कि अपने वजूद की सम्पूर्ण उपलब्धि के रूप में उसे देखें।
'श्रेयस्कर लक्ष्यों की उत्तरोत्तर प्राप्ति ही सफलता है'—अर्ल नाइटिंगेल की इस परिभाषा को आधार बनाते हुए यह किताब सरलता से हमारी सोच, हमारे संस्कार और विचार-शैली को मनोवैज्ञानिक ढंग से एक अलग धरातल पर ले जाती है।
उपसंहार में स्वयं के मूल्यांकन की एक सरल प्रणाली इसे और मूल्यवान बनाती है।
Sakaratmak Soch
- Author Name:
C. S. Mishra
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक के मूल स्वरूप में ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ की संजीवनी से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हेतु परस्परता की कड़ी को ‘प्रबन्धन’ की चाबी से जोड़ने का अभूतपूर्व सोपान तैयार किया गया है।
आप पर सदैव के लिए, आपके अतीत का बोझ नहीं लादा जा सकता है। आपको यह विकल्प उपलब्ध है कि आप नकारात्मकता को पीछे छोड़ दें और सकारात्मकता को अपने साथ लेकर आगे चलें और यह अच्छा ही है कि कड़वी स्मृतियों को पीछे छोड़ दिया जाए। बोझ का नकारात्मक आकार असुरक्षा, निम्न आत्मसम्मान, भय, क्रोध, संशय आदि है। कभी-कभी वे आपके अवचेतन मन में इतने गहरे दबे हुए होते हैं कि उन्हें समूल उखाड़ फेंकना बड़ा कठिन होता है। यदि आप नकारात्मक दृष्टिकोण का बोझ उठाए चलते हैं, तो आपके ऐसा सोचने की प्रबल सम्भावना है कि अतीत में जो कुछ आपके साथ हुआ है, भविष्य में भी वैसा ही होगा। आज के चुनौती-भरे संसार में यह महत्त्वपूर्ण है कि आप में उत्साह हो और इससे भी ऊपर अपने जीवन के सभी पहलुओं के विषय में आपमें सकारात्मक चिन्तन हो। विचार-प्रबन्धन, अपने नकारात्मक चिन्तन को सकारात्मक चिन्तन में बदल देने के अलावा और कुछ नहीं है। यदि आपने नकारात्मक भावों और विचारों पर विजय पाने के लिए स्वयं को तैयार करने का निर्णय कर लिया है, तो इसके लिए समझो, आपने एक सही पुस्तक का चयन कर लिया है।
यह पुस्तक आपको अपने विचारों को नकारात्मक से हटकर सकारात्मक विचारों में परिवर्तित करने और उनका अच्छा प्रबन्धन करने के अनेक तरीक़े एवं भरपूर साधन प्रदान करती है।
Khud Ko Motivate Karen
- Author Name:
Ravindra Nath Prasad Singh
- Book Type:

- Description:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है और वह सफल हो भी सकता है । सफलता का बीज आपकी सोच में छुपा होता है। अगर आप सोचते हैं कि मैं सफल होकर रहूँगा, मैं दूसरों से बेहतर करके दिखाऊँगा, गरीबी से बाहर निकलकर रहूँगा तो आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है, जो उत्प्ररक काकार्य करता है। यह प्रेरणा आपकी सोचको मूर्त रूप में बदलने हेतु इच्छाशक्ति एवंआत्म-विश्वास को जाग्रत करती है । नतीजा आप सफलता की राह पर चल पढ़ते हैं । इस अध्याय में सफलता क्या है और सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण कैसे करें? लक्ष्य निर्धारित करते समय किन-किन बिंदुओं पर ध्यान दें? सफलता की राह में क्या रुकावटें आती हैं और उन रुकावटों को हम कैसे दूर करें ? इसके लिए क्या करने की जरूरत है आदि बातों की विस्तृत चर्चा की गई है। जिसे पढ़कर और आत्मसात कर कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है। पूर्ण विश्वास है कि आप इस पुस्तक को पूरे मनोयोग से पढ़ें और उसकी मीमांसा करें। उद्धृत बातें, उल्लेखित उदाहरण आपके अंदर उत्प्ररेक का कार्य करेंगे। आपके मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगें। आप गरीबी, समस्या एवं असफलता की बात भूलकर स्व के अंदर छुपी शक्तियों को बाहर निकालने में सफल होंगे तथा आप जिस क्षेत्र में इतिहास रचना चाहते हैं, उसमें सफल होंगे।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book