Teen Din, Do Raten
About the book
"इतना सुख है जीवन में! इतना कुछ है मेरे मन में! और अब तक मैं इससे वंचित था, अनजान था! भारतीय मध्यवर्ग में बढ़ती बाजारवाद, उपभोक्तावाद और भोगवाद की प्रवृत्तियों के संदर्भ में इससे बेहतर स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती। लालसाएँ आदमी को घेरे रहती हैं, कुछ प्रत्यक्ष रूप में सामने आती हैं, तो कुछ अंतस में दबी रहती हैं और अनुकूल अवसर पाते ही पूर्ति हेतु सिर उठाने लगती हैं। लगता है जैसे आधुनिकतम महानगरीय मध्यवर्ग अपनी सभी लालसाओं की पूर्ति के लिए बेताब है। इसमें दो फाड़ की नौबत आ चुकी है। एक जो खुलकर इस खुलेपन को जी रहा है और दूसरे के पास आर्थिक संसाधन कम पड़ रहे हैं। ऐसे में उसे जब मौका मिलता है तो वह इसे जीने के लिए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ता। बाजार इस वर्ग की मजबूरी और इच्छाओं को समझते हुए हमेशा चारा फेंकने की जुगत में रहता है। वह गैर-जरूरी चीजों के प्रति भी भ्रमपूर्ण लगाव पैदा कर भावनाओं का दोहन करने से नहीं चूकता। एक नई उपभोक्ता संस्कृति साकार ही नहीं हो रही, दिन-ब-दिन विकराल भी होती जा रही है। कुशल व्यवसायी सिर्फ माल नहीं बेच रहे, बड़ी चालाकी से विचार भी प्रत्यारोपित कर रहे हैं। उदारवाद के पीछे की चालाकी और चतुराई को उजागर करना नितांत आवश्यक हो गया है। ‘तीन दिन, दो रातें’ एक इनामी किस्से की कथा के बहाने इसी ज्वलंत समस्या को परत-दर-परत बेनकाब करता है। प्रसिद्ध लेखक वीरेंद्र जैन की यह खासियत है कि वे अपनी चुटीली भाषा-शैली के जरिए कथानक को चरम पर ले जाते वक्त भी यथार्थ को सहेजते हैं। इसीलिए उनका यह उपन्यास भौतिकवाद के विनाशकारी परिणामों का पुख्ता दस्तावेज बन पड़ा है।
Read more₹
400
320 20% off
Available
Format
About the Book
"इतना सुख है जीवन में! इतना कुछ है मेरे मन में! और अब तक मैं इससे वंचित था, अनजान था! भारतीय मध्यवर्ग में बढ़ती बाजारवाद, उपभोक्तावाद और भोगवाद की प्रवृत्तियों के संदर्भ में इससे बेहतर स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती। लालसाएँ आदमी को घेरे रहती हैं, कुछ प्रत्यक्ष रूप में सामने आती हैं, तो कुछ अंतस में दबी रहती हैं और अनुकूल अवसर पाते ही पूर्ति हेतु सिर उठाने लगती हैं। लगता है जैसे आधुनिकतम महानगरीय मध्यवर्ग अपनी सभी लालसाओं की पूर्ति के लिए बेताब है। इसमें दो फाड़ की नौबत आ चुकी है। एक जो खुलकर इस खुलेपन को जी रहा है और दूसरे के पास आर्थिक संसाधन कम पड़ रहे हैं। ऐसे में उसे जब मौका मिलता है तो वह इसे जीने के लिए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ता। बाजार इस वर्ग की मजबूरी और इच्छाओं को समझते हुए हमेशा चारा फेंकने की जुगत में रहता है। वह गैर-जरूरी चीजों के प्रति भी भ्रमपूर्ण लगाव पैदा कर भावनाओं का दोहन करने से नहीं चूकता। एक नई उपभोक्ता संस्कृति साकार ही नहीं हो रही, दिन-ब-दिन विकराल भी होती जा रही है। कुशल व्यवसायी सिर्फ माल नहीं बेच रहे, बड़ी चालाकी से विचार भी प्रत्यारोपित कर रहे हैं। उदारवाद के पीछे की चालाकी और चतुराई को उजागर करना नितांत आवश्यक हो गया है।
‘तीन दिन, दो रातें’ एक इनामी किस्से की कथा के बहाने इसी ज्वलंत समस्या को परत-दर-परत बेनकाब करता है। प्रसिद्ध लेखक वीरेंद्र जैन की यह खासियत है कि वे अपनी चुटीली भाषा-शैली के जरिए कथानक को चरम पर ले जाते वक्त भी यथार्थ को सहेजते हैं। इसीलिए उनका यह उपन्यास भौतिकवाद के विनाशकारी परिणामों का पुख्ता दस्तावेज बन पड़ा है।
Book details
- Format
- Hardbound
- Publisher
- Prabhat Prakashan
- Weight
- 272 grams
- ISBN-13
- 9789352663262
- Pages
- 200
- Reading time
- ~5 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 14 × 21.5 cm
- Language
- Hindi
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.
Teen Din, Do Raten dissects the Indian urban middle class at a moral crossroads. This Hindi novel opens with a confession—"इतना सुख है जीवन में! इतना कुछ है मेरे मन में!"—that becomes the manifesto of a generation caught between suppressed longings and sudden access to consumer plenty. The narrative examines how metropolitan India's middle class, once defined by restraint, now finds itself split in two: those who embrace market-driven desires openly, and those whose hidden wants surface when opportunity allows. Published by Prabhat Prakashan, the work does not moralize but observes—tracking how consumerism, materialism, and hedonism reshape identity, family, and self-perception. The three days and two nights of the title become a compressed timeframe in which the characters confront what they have denied themselves and the cost of that denial. It is contemporary social realism that refuses easy answers.
यह उपन्यास पढ़ने पर किस तरह का अनुभव मिलता है?
यह उपन्यास आत्मनिरीक्षण का संदेश देता है। यह पाठक को अपनी छिपी इच्छाओं और सामाजिक नैतिकता के बीच के द्वंद्व से रूबरू कराता है। तीन दिन, दो रातें की संक्षिप्त कालावधि में पात्रों के भीतरी संघर्ष उजागर होते हैं। पाठ धीमी गति से लेकिन गहराई से मन में उतरता है, और समाप्ति के बाद भी असहजता और प्रश्न छोड़ जाता है।
यह किताब किस तरह के पाठकों के लिए सबसे उपयुक्त है?
- वे पाठक जो समकालीन भारतीय समाज की आर्थिक और नैतिक बदलावों में रुचि रखते हैं
- मध्यवर्गीय जीवन की जटिलताओं और अंतर्विरोधों को समझना चाहने वाले
- हिंदी साहित्य में यथार्थवादी और सामाजिक आलोचनात्मक लेखन के प्रेमी
- वे जो पात्र-केंद्रित, मनोवैज्ञानिक कथा पसंद करते हैं
आज के भारतीय पाठकों के लिए इस विषय का सांस्कृतिक महत्व क्या है?
यह उपन्यास उस उपभोक्तावादी क्रांति को दर्शाता है जो आधुनिक भारत के मध्यवर्ग को रूपांतरित कर रही है। आर्थिक उदारीकरण के बाद की पीढ़ियाँ परंपरागत संयम और नई बाजारवादी लालसाओं के बीच फँस गई हैं। यह किताब उस नैतिक विभाजन को उजागर करती है जो आज भी भारतीय परिवारों, रिश्तों और व्यक्तिगत पहचान को प्रभावित करता है।
इस विषय पर लेखक का दृष्टिकोण विशिष्ट किस प्रकार है?
लेखक निर्णय सुनाने की बजाय निरीक्षण करता है। यह उपन्यास पात्रों की इच्छाओं को न तो महिमामंडित करता है, न ही उनकी निंदा करता है—बल्कि उन्हें मानवीय कमजोरियों और सामाजिक दबावों के प्रतिच्छेदन के रूप में प्रस्तुत करता है। तीन दिन, दो रातें की सीमित समयसीमा एक साहित्यिक उपकरण है जो आंतरिक परिवर्तन को तीव्र और दृश्यमान बनाती है।
Teen Din, Do Raten उपन्यास पाठक के मन में क्या छोड़ जाता है?
- अपनी स्वयं की दबी हुई इच्छाओं और नैतिक सीमाओं के बारे में गहरे प्रश्न
- भारतीय मध्यवर्ग की दोहरी पहचान—परंपरा और आधुनिकता के बीच—की समझ
- यह अहसास कि सामाजिक परिवर्तन व्यक्तिगत मनोविज्ञान को कैसे पुनर्गठित करते हैं
- एक बेचैन, लेकिन बौद्धिक रूप से समृद्ध अनुभव
