Super Success Ke Golden Rules
(0)
₹
350
₹ 280 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
नपोलियन हिल सत्तर वर्षों से भी अधिक समय से अपना सर्वोत्तम हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वे अब तक के पहले और सबसे प्रसिद्ध प्रेरक लेखक थे और वास्तव में आज के सफल स्व-सहायता लेखकों में से अधिकांश हिल के सर्वोत्तम विचारों सहित उनकी दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के ऋणी हैं। ‘सुपर सक्सेस के त्रशद्यस्रद्गठ्ठ रूल्स’ उन लेखों का प्रस्तुतीकरण है, जो नेपोलियन हिल ने सन् 1919 और 1923 के बीच लिखे थे। कार्नेगी, फोर्ड और एडिसन जैसे झोंपड़ी से महलों तक पहुँचे प्रसिद्ध धन कुबेरों के साथ साक्षात्कारों पर आधारित ये लेख सफलता के सिद्ध व प्रभावी मार्ग उजागर करते हैं, जो एक औसत व्यक्ति के लिए सचमुच काम करते हैं—कल भी करते थे, आज भी करते हैं और आनेवाले कल में भी करते रहेंगे। ये मनोरंजक और जीवंत लेख प्रेरक प्रसंगों से भरे पड़े हैं तथा विचारोत्तेजन की शक्ति, आत्मविश्वास निर्माण, कायल करना बनाम बाध्य करना और आकर्षण का नियम जैसे विषयों पर आशातीत अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। अगर ये विचार परिचित लगते हैं तो ये सचमुच वैसे हैं। आधुनिक प्रेरणा गुरु दशकों से हिल के विचारों को झटक और रीपैकेज करते रहे हैं, परंतु मूल स्रोत अब भी सर्वोत्तम बना हुआ है। ‘सुपर सक्सेस के Golden रूल्स’ पढि़ए और अपना जीवन सँवारिए।
Read moreAbout the Book
नपोलियन हिल सत्तर वर्षों से भी अधिक समय से अपना सर्वोत्तम हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वे अब तक के पहले और सबसे प्रसिद्ध प्रेरक लेखक थे और वास्तव में आज के सफल स्व-सहायता लेखकों में से अधिकांश हिल के सर्वोत्तम विचारों सहित उनकी दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के ऋणी हैं।
‘सुपर सक्सेस के त्रशद्यस्रद्गठ्ठ रूल्स’ उन लेखों का प्रस्तुतीकरण है, जो नेपोलियन हिल ने सन् 1919 और 1923 के बीच लिखे थे। कार्नेगी, फोर्ड और एडिसन जैसे झोंपड़ी से महलों तक पहुँचे प्रसिद्ध धन कुबेरों के साथ साक्षात्कारों पर आधारित ये लेख सफलता के सिद्ध व प्रभावी मार्ग उजागर करते हैं, जो एक औसत व्यक्ति के लिए सचमुच काम करते हैं—कल भी करते थे, आज भी करते हैं और आनेवाले कल में भी करते रहेंगे।
ये मनोरंजक और जीवंत लेख प्रेरक प्रसंगों से भरे पड़े हैं तथा विचारोत्तेजन की शक्ति, आत्मविश्वास निर्माण, कायल करना बनाम बाध्य करना और आकर्षण का नियम जैसे विषयों पर आशातीत अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। अगर ये विचार परिचित लगते हैं तो ये सचमुच वैसे हैं। आधुनिक प्रेरणा गुरु दशकों से हिल के विचारों को झटक और रीपैकेज करते रहे हैं, परंतु मूल स्रोत अब भी सर्वोत्तम बना हुआ है। ‘सुपर सक्सेस के Golden रूल्स’ पढि़ए और अपना जीवन सँवारिए।
Book Details
-
ISBN9789352660568
-
Pages192
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Garbha Sanskar - The Amazing Journey of Pregnancy
- Author Name:
A Happy Thoughts Initiative
- Book Type:

- Description:
"खुशी, आश्चर्य और सराहना के साथ नए मेहमान का स्वागत कैसे करें ‘गर्भ संस्कार’ ऐसा संस्कार है, जिसे हमने अपने पूर्वजों से प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्राप्त किया था लेकिन धीरे-धीरे समझ के अभाव में उसका महत्त्व कम होता गया। आज जब वैज्ञानिकों ने भी मान लिया कि संतान का मानसिक और व्यवहारिक विकास भी गर्भ में ही आरंभ हो जाता है और उसे उचित गर्भ संस्कार देकर बेहतर बनाया जा सकता है तो फिर से गर्भ संस्कार की उपयोगिता और महत्त्व को आधुनिक पीढ़ी द्वारा स्वीकारा गया है। ऐसे में ज़रूरत उभरती है एक ऐसी ‘गर्भ संस्कार’ समझ की, जो आज के समय की बात करे, आज की भाषा में बात करे, आज के उदाहरणों, चैलेंजेस् को सामने रखते हुए माता-पिता को सही रास्ता दिखाए। प्रस्तुत पुस्तक ऐसे ही उद्देश्य को लेकर लिखी गई है, जिसमें गर्भ संस्कार की प्राचीन मूल समझ को आधुनिक परिवेश के ढालकर प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक हमें सिखाती है- • अपने साथ-साथ अपने गर्भस्थ शिशु का भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक विकास कैसे करें, उसे संत संतान कैसे बनाएँ? • गर्भावस्था में हमारा आहार, विचार, व्यवहार कैसा होना चाहिए। • गर्भस्थ शिशु में अच्छे गुणों का कैसे विकास करें, उसे बुरी आदतों और दुर्गुणों से कैसे दूर रखें। • गर्भस्थ शिशु को ऐसा वातावरण कैसे दें, जिसमें उसका हर तरह से सर्वोत्तम विकास हो। • गर्भस्थ शिशु के मन में परिवारजनों के प्रति प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का भाव कैसे जगाएँ। • प्रसव की पूर्व तैयारी कैसे करें। ये सब आप सीखनेवाले हैं एक रोचक कहानी और उसके पात्रों के ज़रिए, जिनके सवालों में और समस्याओं में आपको अपने सवालों और समस्याओं की झलक मिलेगी, साथ ही मिलेगा उन्हें सुलझाने का सरल एवं उत्तम मार्गदर्शन।"
Garbha Sanskar - The Amazing Journey of Pregnancy
A Happy Thoughts Initiative
20% off₹ 500
₹ 400
Available
Paise Se Parmatma Ki Or
- Author Name:
Swami Parmanand
- Book Type:

- Description:
“पैसे का सर्वोत्तम संस्कारित समान्तर लक्ष्मी है। लक्ष्मी का उद्देश्य है नारायण को वरण करना। यदि कोई नर, नारायण के गुणों को अपनाकर स्वयं नारायण बन जाता है तो सोने में सुहागा वाली बात चरितार्थ होती है, और अगर आप किसी कारणवश नारायण नहीं बन सकते हैं तो आप उनके घर जाकर उनका दर्शन कीजिए, उनसे मिलिए, उनका आशीर्वाद लीजिए। मैंने लक्ष्मी और नारायण दोनों का आवास बता दिया है। यह आपकी मर्ज़ी है, आप उनसे मिलना चाहते हैं अथवा नहीं।”
उपरोक्त कथन लेखक के हैं। यह पुस्तक सीधे तौर पर यह बताती है कि इस जीवन में रहकर भी आप परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं, आप जैसा जीवन जी रहे हैं, उसमें सन्तोष और आमदनी के स्रोत पैदा कीजिए। यह स्रोत ईमानदारी और मेहनत का होना चाहिए। आपको परमात्मा की अवश्य ही प्राप्ति होगी।
निस्सन्देह, जीवन-प्रबन्धन की एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण पुस्तक है ‘पैसे से परमात्मा की ओर’।
Badlav Ke Real Hero
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Chetana Ka Ek Antheen Mahasagar (Hindi Translation of One Ocean of Unbounded Conciousness)
- Author Name:
Dr. Tony Nader
- Book Type:

- Description:
क्या जीवन में कोई छिपा उद्देश्य है? क्या इसका कोई एक गोपनीय डिजाइन या एक सार्थक तर्क है? क्या जीवन में एक लक्ष्य है, जिसे प्राप्त किया जाना है? हम कहाँ से आते हैं और जाने के बाद हम कहाँ जाते हैं? हमें जीवन में क्यों लडऩा चाहिए? क्या हम चुन सकते हैं? क्या हम स्वतंत्र हैं या नियति के दास हैं? हम क्या प्रकृति के नियमों के अधीन हैं या फिर ईश्वर के? उन संवेदनशील प्राणियों के लिए, जो अपने जीवन पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, ये प्रश्न मौलिक हैं, और इनके विषय में हर कोई धारणा बना लेता है या उनमें से कई के बारे में दृढ़ता से विश्वास करते है। वे विश्वास हमारे अंतर्निहित 'ब्रह्मांड बन जाते हैं, जो हम जो कुछ भी करते हैं उसे प्रभावित करते हैं। मैंने यह ठीक से समझने के लिए चिकित्सा, मनोरोग और तंत्रिका विज्ञान के अध्ययन की ओर रुख किया। जब हम इतने समान हैं तो हम अपनी राय, मानसिकता और दृष्टिकोण में इतने भिन्न कैसे हो सकते हैं। मेरे मौलिक सवालों के उत्तर वैज्ञानिक अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत जटिल और सारगर्भित थे। यह ट्रांसेंडैंटल मेडिटेशन टीएम था, जिसने मुझे विश्लेषण और अनुमान के बजाय प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से उनका पता लगाने की अनुमति दी। यह पुस्तक ज्ञान के सभी साधकों, वैज्ञानिकों, दार्शनिकों, शिक्षकों, बुद्धिमान नेताओं और मार्गदर्शकों को समर्पित है, जो इस रहस्य का अध्ययन करते हैं कि प्रकृति कैसे काम करती है और प्रकृति कैसे पृथ्वी पर जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करती है?
Classroom Ki Atmakatha
- Author Name:
Rajnish Kumar +2
- Book Type:

- Description:
क्या कोई कार कभी सीखने के इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकती है ? क्या आठ साल के बच्चे शोध कर सकते हैं ? यह पुस्तक सीखने के नए व अपारंपरिक तरीकों तथा जिज्ञासा के महत्त्व को रेखांकित करती है। इसकी नायिका क्यूबी सर्वोत्कृष्ट बच्चे का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि काल्पनिक क्लासरूम, फ्रंटल आदर्श कहानीकार है। क्यूबी का हमेशा जिज्ञासु रहने वाला स्वभाव और उसके फलस्वरूप तरह-तरह के और ढेर सारे सवाल इसे दिलचस्प बनाते हैं। कहानीकार का विश्लेषणात्मक और व्यंग्यात्मक अंदाज, जो कभी हास्य से तो कभी कटाक्ष से भरा होता है, एक कुशल बागवान की तरह ज्ञान के बीज बोने और उन्हें सींचने जैसा प्रतीत होता है। ऐसा लगता है, मानो जिज्ञासा के पौधे को सींचा जा रहा हो। यह कहानी आपको ऊर्जावान बच्चों से भरी एक सजग रहने वाली कक्षा की चारदीवारी के भीतर उतार-चढ़ाव और मौज-मस्ती के साथ हँसी-मजाक के माहौल में ले जाती है। वह भी एक ऐसे स्कूल में, जिसका नेतृत्व एक हेड टीचर के हाथों में है, जिनमें हमेशा कुछ नया करने का विश्वास है। कया जिज्ञासा को बढ़ावा देने से रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है ? क्या हम किसी भी उम्र में सीखने की क्षमता रखते हैं ? फ्रंटल आपको शिक्षण और सीखने की एक असामान्य, लेकिन आनंदमय यात्रा पर ले जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।"
Mann Ke Chamatkar
- Author Name:
Joseph Murphy
- Book Type:

- Description:
मन के चमत्कार आपका मन आपका ख़ुद का है। बेहतर जीवन जीने के लिए आपको बाहरी परिस्थितियों को नहीं, बल्कि अपने मन को बदलना होगा । आप अपनी खुद की तक़दीर बनाते हैं। परिवर्तन की शक्ति आपके मन में है और अपने अवचेतन मन का इस्तेमाल करके आप बेहतरी के ये परिवर्तन कर सकते हैं । यह डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी की सबसे मशहूर पुस्तक 'द मिरैकल ऑफ़ माइंड' का अनुवाद है। इसे सर्वश्रेष्ठ सेल्फ हेल्प पुस्तकों में से एक क़रार दिया गया है । इसकी लाखों प्रतियाँ बिक चुकी हैं ।
Secrets of Relationship
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
India's Vision for Global Prosperity
- Author Name:
Anand Shankar Pandya
- Book Type:

- Description:
While the modern capitalist economy is based upon the exploitation of weaker nations, India, since times immemorial, preached and practised the philosophy of the welfare of all. Based upon the ancient Indian wisdom contained in the Vedic aphorisms like "Sarve Bhavantu Sukhinah" (Let all be blessed), "Vasudhaiva Kutumbakam"[(World is one family), "Ahimsa Paramodharmah" (Non-violence is the supreme dharma), "Mitrasya Chakshusha Samikshamahe" (Look at the world with friendly eyes), "Ano Bhadrah Kratavo Yantu Vishwatah" (Let noble thoughts come from all sides), the book, "India's Vision for Global Prosperity" is the compilation of views expressed by Mumbai-based veteran freedom fighter, nationalist thinker and writer Shri Anand Shankar Pandya on diverse issues. What makes the book tremendously relevant today is that some of the views and ideas expressed by Shri Pandya during the 1970s are reflected in the policies of the present Union Government headed by Shri Narendra Modi. These views were published in leading newspapers like The Indian Express, The Sunday Mail, The Observer, The Times of India, Organiser, DNA, Free Press Journal, ABP, NBT, etc., in the form of articles, interviews, speeches and even advertisements.
Google Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Zero Se Gold Medalist
- Author Name:
B.P. Singh
- Book Type:

- Description:
यह पुस्तक ऐसे छात्र के जीवन का निचोड़ है, जो बचपन में बेहद शरारती था और किसी भी चीज के प्रति गंभीर नहीं था। उसका एकमात्र काम दोस्तों के साथ खेलना-कूदना, भाग-दौड़ और बेवजह टाइम पास करना था; पढ़ाई से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। शुरुआती कक्षाओं में जैसे-तैसे बस पास होता गया। दसवीं में थर्ड डिविजन से पास हो पाया, पर ग्यारहवीं में फेल हुआ तथा बारहवीं सेकेंड डिविजन से पास की। फिर स्नातक के पहले सेमेस्टर के बाद से उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएँ हुईं, जिससे वह क्लास में मेधावी छात्रों में स्थान बनाने लगा। जो शिक्षक अभी तक उसे कमजोर और सामान्य छात्र मान रहे थे, अब वे ही शिक्षक उसके प्रति अपना रवैया बदल चुके थे। सभी उसे बेहद गंभीरता से लेने लगे थे। वह सभी शिक्षकों की दृष्टि में बेहतरीन छात्र साबित होने लगा और आगे चलकर अपने विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट बनकर निकला। फिर कई प्रतियोगी परीक्षाएँ भी पास कीं। अतः यह पुस्तक उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो यह नहीं जानते कि विद्यार्थी जीवन को कैसे सफल बनाया जाए? जब एक ऐसा छात्र, जिसका विद्यार्थी जीवन में शुरुआती कई वर्षों तक पढ़ाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, यदि वह छात्र गोल्ड मेडलिस्ट बन सकता है तो फिर आप क्यों नहीं? छात्र-जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक और कारगर टिप्स बतानेवाली अत्यंत पठनीय प्रेरक पुस्तक।
How To Stop Worrying And Start Living
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
How to Stop Worrying and Start Living Dale Breckenridge Carnegie was an American writer, lecturer, and developer of famous courses in self-improvement, salesmanship, corporate training, public speaking, and interpersonal skills. Born in 1888 in Maryville, Missouri, Carnegie was a poor farmer's boy whose first job after college was selling correspondence courses to ranchers. He moved on to selling bacon, soap, and lard for Armour & Company. He was successful to the point of making his sales territory of South Omaha, Nebraska the national leader for the firm.
Samay Ki Dastak (Samasaamayik Aalekhon Ka Sankalan)
- Author Name:
Sundeep Kulshreshtha
- Book Type:

- Description:
अख़बार, टी.वी. और डिजिटल से लेकर रेडियो तक पत्रकारिता की हर विधा को साध चुके संदीप कुलश्रेष्ठ पिछले 37 वर्षों से लगातार लेखन और संपादन का कार्य कर रहे हैं। इस पुस्तक में संकलित उनके लेखों को पढक़र मेरे मन में जो सबसे पहला सवाल आया, कि यह एक पत्रकार की पुस्तक है या एक साहित्यकार की? उनके लेखन की विविधता एक पत्रकार के अंदर छिपे लेखक के रूप में सामने आई है। हमारे यहाँ कहा जाता है कि साहित्य शब्द दो शब्दों से मिलकर बनता है। स: और हित:, यानी एक ऐसा तरीका, जिसमें किसी एक वर्ग-जाति-धर्म-समाज-समूह-संप्रदाय या देश की जगह, समस्त विश्व और समाज के कल्याण की भावना निहित हो—संदीपजी की पुस्तक इसी भावना से ओतप्रोत है। संदीप कुलश्रेष्ठ जी पिछले तीन दशकों से अपने लेखन के माध्यम से इस बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। यह पुस्तक जहाँ एक ओर उनके जीवन के बीते पलों को प्रदर्शित करती है, वहीं सामाजिक बदलावों की ओर भी इशारा करती है। इस पुस्तक के माध्यम से एक लेखक के गढऩे की प्रक्रिया को भी आप बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। श्री कुलश्रेष्ठ ने जीवन में जिन पलों को जिस रूप में जिया है या अपने आस-पास घटित होनेवाली घटनाओं को जिस रूप में देखा है, उसे उसी रूप में चुनिंदा शब्दों के माध्यम से इस पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है। —प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी महानिदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान
Samay Ki Dastak (Samasaamayik Aalekhon Ka Sankalan)
Sundeep Kulshreshtha
20% off₹ 450
₹ 360
Out of Stock
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
- Author Name:
Dr. Lucas Derks
- Book Type:

- Description:
त्रिआयामी स्थानिक अनुभव मस्तिष्क का प्राथमिक आयोजन सिद्धांत है। यह मनोविज्ञान के लिए सबसे मौलिक सफलताओं में से एक है कि हमारे सभी अनुभव और चेतना इसके द्वारा नियंत्रित होते हैं। इसके आधार पर हमारे मानसिक स्थान में अनुभूति के प्रसंस्करण के सभी बुनियादी तरीकों को दिखाया जा सकता है। विज्ञान के सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से तंत्रिका विज्ञान में प्रगति के लिए धन्यवाद, मनोविज्ञान में एक आदर्श बदलाव की उम्मीद की जानी चाहिए। वर्तमान में ध्यान अभी भी व्यवहार, तंत्रिका विज्ञान, अनुभूति और भाषा विज्ञान के विज्ञान हैं। आनेवाले दशकों में यह मानसिक स्थान पर हावी होगा। मनोविज्ञान के लिए यह एक मौलिक परिवर्तन है, जो ग्राहकों के साथ क्लासिक तरीकों की तुलना में बहुत कम समय में समाधान के लिए संभव बनाता है। डॉ. लुकास डर्क्स दुनिया भर में न्यूरोलिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) के सबसे महत्त्वपूर्ण डेवलपर्स में से एक हैं। 2019 में उन्हें सामाजिक पैनोरमा और मानसिक अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उनके काम के लिए NLP पुरस्कार मिला। लुकास डर्क्स एक शोधकर्ता, प्रशिक्षक और चिकित्सक के रूप में अपने काम से प्राप्त अंतर्दृष्टि के साथ मानव-मन के साथ अपने आकर्षण को विशिष्ट रूप से जोड़ता है।
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
Dr. Lucas Derks
20% off₹ 500
₹ 400
Out of Stock
Mahan Banane Ka Vigyan
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
सुप्रसिद्ध लेखक वॉलेस डेलोइस वॉटल्स की लिखी इस पुस्तक को वर्ष 1910 में एलिजाबेथ टाउन कंपनी ने प्रकाशित किया था। यह पुस्तक ‘एक ही सबकुछ है’ और ‘सब एक है’ (प्रस्तावना का पहला पेज) हिंदू दर्शनों पर आधारित है। यह पुस्तक जिस विचार पर आधारित है, उसे वॉटल्स ‘सोचने का खास तरीका’ कहते हैं। वॉटल्स का यह ‘खास तरीका’ उस ‘मानसिक उपचार आंदोलन’ से आया, जिसकी शुरुआत 19वीं सदी के मध्य में फिनीस पी. क्विमबी ने की थी। जैसा कि होरोविट्ज ने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के एक रिपोर्टर को बताया था, जब लोगों को क्विमबी की ओर से किए गए मानसिक उपायों से शारीरिक कष्ट या बीमारी से राहत महसूस होने लगी, तब वे सोचने लगे कि अगर मन की दशा का मेरी शारीरिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? क्या इससे अमीर भी बना जा सकता है? क्या इससे मेरे घर में खुशियाँ आ सकती हैं? क्या प्यार और रोमांस की तलाश भी पूरी हो सकती है? इस तरह के सवालों का एक नतीजा वॉटल्स की ओर से पैसों के साथ ही शारीरिक समस्याओं के लिए क्विमबियाई ‘मानसिक उपचार’ की रणनीति के रूप में सामने आया
Vriddhvastha Mein Sukhi Jeevan
- Author Name:
Satendra Nath Ray
- Book Type:

- Description:
"बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं हुआ करती, अगर व्यक्ति मानसिक बीमारियों जैसे-काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि से ग्रस्त हैं तो भी वह बीमार ही माना जाएगा। अत: पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति वह है, जो शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से स्वस्थ है। बीमारियों का कारण हम स्वयं बनते हैं। शारीरिकबीमारियों केनिवारण केलिए 'प्रात: भ्रमण' तथा 'योग' को दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। इससे बिना दवा खाए भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में विद्वान् लेखक ने यह बताया है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रात: भ्रमण कैसे करना चाहिए भोजन तथा आहार कैसा होना चाहिए तथा कब करना चाहिए दांपत्य जीवन को कैसे सफल बनाया जा सकता है, वृद्धावस्था की समस्याएँ एवं उनका समाधान, सुख क्या है और कहाँ?, जल ही जीवन है आदि। स्वस्थ रहने के लिए सबसे अहम बात यह है कि हम उन चीजों के सेवन से परहेज करें, जिनकी हमें जरूरत नहीं है, जो हानिकारक हैं। पान, पान मसाला, खैनी, शराब, मांसाहार के बिना भी हम अधिक स्वस्थ बने रह सकते हैं, अत: इनका सेवन करकेबीमार क्यों पड़े? यह हमेशा ध्यान रखें कि स्वस्थ रहना प्राकृतिक है, अस्वस्थ रहना अप्राकृतिक। आज हर कोई-क्या गरीब, क्या अमीर-अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में इस पुस्तक की उपयोगिता और बढ़ जाती है। आशा है, सुधी पाठक पुस्तक में दिए सुझावों को अपने जीवन में अपनाकर पूर्ण स्वस्थ तथा निरोग रह सकते हैं। "
Happiest
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
जीवन हर किसी के अलग-अलग अनुभवों, कहानियों और संघर्षों का संगम है। जीवन के अनगिनत रंगों में से, 'आनंद' या 'खुशी' वह रंग है जिसकी हम सबसे ज़्यादा तलाश करते हैं। यह पुस्तक 'हैप्पीएस्ट' इसी खोज की यात्रा पर आधारित है। यह पुस्तक सिर्फ़ एक विचार नहीं है, बल्कि जीवन के प्रति हम सभी का प्रतिबिंब है। वास्तव में क्या 'खुशी' वाकई अंतिम मंज़िल है, या यह हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक छोटी सी छाया है जिसे हम कभी-कभी अनदेखा कर देते हैं? पुस्तक का हर अध्याय यह बताने की कोशिश करता है कि 'खुशी' क्या है? उन पलों को संजोएं जो हमें 'खुश' करते हैं—चाहे वो छोटी-छोटी जीतें हों, किसी प्रियजन के साथ बिताया गया समय हो या भीतर की शांति। यह उन पाठकों के लिए है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की भागदौड़ में भूल गए होंगे कि खुशी दरअसल छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है। 'हैप्पीएस्ट' लिखने का उद्देश्य न केवल पाठकों को प्रेरित करना है बल्कि यह दिखाना भी है कि खुशी बाहरी परिस्थितियों से ज़्यादा हमारी अपनी मानसिकता पर निर्भर करती है। इस पुस्तक में जीवन और अपने आस-पास के अनुभवों से कई कहानियाँ और उदाहरण साझा किए गए हैं। जिससे आप पाएंगे कि असली खुशी पाने के लिए हमें खुद को पहचानना और स्वीकार करना होगा। इस किताब में खुशी की सबसे खास बात यह है कि इसे पाने के लिए हमें किसी जादू की ज़रूरत नहीं है। जो लोग दूसरों के साथ खुशी बाँटते हैं, वे खुद सबसे ज़्यादा खुश होते है।
Jeevan Prabandhan : Kripa Karahu Guru Dev Ki Naain
- Author Name:
Pt. Vijay Shankar Mehta
- Book Type:

- Description:
करोड़ों लोगों के लिए ‘श्रीहनुमान चालीसा’ नित्य परायण का साधन है। कइयों को यह कण्ठस्थ है पर अधिकांश ने यह जानने का प्रयत्न नहीं किया होगा कि इन पंक्तियों का गूढ़ अर्थ क्या है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपना सारा साहित्य प्रभु को साक्षात् सामने रखकर लिखा है। उनका सारा सृजन एक तरह से वार्तालाप है। श्रीहनुमान जी से उनकी ऐसी ही एक निजी बातचीत का एक लोकप्रिय जनस्वीकृत नाम है ‘श्रीहनुमान चालीसा।' आज के मानव के लिए अच्छा, सहज, सरल और सफल जीवन जीने के सारे संकेत हैं इस चालीसा में। ज्ञान के सागर में डुबकी लगाकर, भक्ति के मार्ग पर चलते हुए, निष्काम कार्य–योग को कैसे साधा जाए, जीवन में इसका सन्तुलन बनाती है ‘श्रीहनुमान चालीसा’। जिसे पढ़ने के बाद यह समझ में आ जाता है कि श्रीहनुमान जीवन–प्रबन्धन के गुरु हैं। जीवन–प्रबन्धन का आधार है स्वभाव और व्यवहार। आज के समय में बच्चों को जो सिखाया जा रहा है, युवा जिस पर चल रहे हैं, प्रौढ़ जिसे जी रहे हैं और वृद्धावस्था जिसमें अपना जीवन काट रही है, वह समूचा प्रबन्धन ‘व्यवहार’ पर आधारित है। जबकि जीवन–प्रबन्धन के मामले में ‘श्रीहनुमान चालीसा’ ‘स्वभाव’ पर जोर देती है।
व्यवहार से स्वभाव बनना आज के समय की रीत है, जबकि होना चाहिए स्वभाव से व्यवहार बने। जिसका स्वभाव सधा है, उसका हर व्यवहार सर्वप्रिय और सर्वस्वीकृत होता है। स्वभाव को कैसे साधा जाए, ऐसे जीवन–प्रबन्धन के सारे सूत्र हैं ‘श्रीहनुमान चालीसा’ की प्रत्येक पंक्ति में...
Jeevan Prabandhan : Kripa Karahu Guru Dev Ki Naain
Pt. Vijay Shankar Mehta
20% off₹ 299
₹ 239.2
Available
The Art of Public Speaking
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
"Public speaking is a vital skill which is important in all spheres of life. Generally, people who are good at public speaking go a long way in their professional careers. Hence, acquiring sound public speaking skills at an early age is critical. The book, 'The Art of Public Speaking’ helps the readers in learning the various techniques of 'speaking with confidence'. Written using several examples and powerful narration, this book is a wholesome learning material for public speaking. It is authored by Dale Carnegie and it was published by Prabhat Prakashan in 2013. The book begins with the most essential component of public speaking - confidence. The author explains the various ways in which readers can improve their confidence so that once they go on stage, they have no fear. Then, it deals with important factors of speaking like when to pause and the various pausing techniques. Then, it moves on to the topic of delivering the content. More than what you speak, what is crucial is how you speak and hence delivery is the most important factor in public speaking. It discusses the various techniques of delivery and force. Additionally, there are notes on preparation and body language."
Toyota Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Vidyarthiyon Mein Avishkarak Soch
- Author Name:
Lakshman Prasad
- Book Type:

- Description:
"विद्यार्थियों में आविष्कारक सोच विकसित करना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे किसी भी बात को स्वीकार करने से पहले उसका तर्कसंगत संज्ञान लें। इस दृष्टि से हिंदी में लिखी गई संभवतया एकमात्र और पहली पुस्तक है। इसमें छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टि से सुसंपन्न करने और ‘नवाचार’ करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसको प्रश्नोत्तर के रूप में लिखने का प्रयास किया गया है। छात्रों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरलता से समझाने की कोशिश की गई है, जिससे वे आसानी से उनको आत्मसात् कर लें। ‘नवाचार’ शब्द को बहुत ही स्पष्ट और सरलता से पारिभाषित किया गया है। ‘खोज’ एवं ‘आविष्कार’ किस प्रकार से नवाचार से भिन्न होते हैं, उस पर भी प्रकाश डाला गया है। पुस्तक में ‘नवाचार’ से संबंधित सभी पहलुओं जैसे—सृजनशीलता एवं नवाचार, शिक्षा एवं नवाचार, नवाचार का क्षेत्र, नवाचार की प्रक्रिया, नवाचार उत्पाद का नामकरण, नवाचार के लिए कार्यशाला, नवाचार पर आधारित उत्पाद का निर्माण, पेटेंट संबंधी जानकारी, नवाचार से लाभ, मान-सम्मान एवं पुरस्कार आदि पर प्रकाश डाला गया है, जिससे नवाचारी को नवाचार प्रक्रिया की जटिलता का आसानी से बोध हो सके। पुस्तक में कुछ ऐसे सफल नवाचारियों के विषय में वर्णन किया गया है, जिन्होंने राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। इसके अलावा कुछ ऐसे नवाचारियों के बारे में भी उल्लेख किया गया है, जो करोड़पति के साथ-साथ लोकोपकारी भी बने और शिक्षण, सामाजिक संस्थान आदि की स्थापना भी की। आशा है कि ऐसे नवाचारियों के विषय में जानकर पाठकगण प्रेरित होंगे।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book