Success Principles : 52 Hafte Safalta Ke 52 Guru Mantra
(0)
₹
500
₹ 400 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
अमेरिका के नंबर वन सक्सेस कोच और बेस्टसेलिंग लेखक जैक कैनफील्ड आपको वहाँ पहुँचा सकते हैं, जहाँ जीवन में आप होना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके दैनिक आश्वस्तिकारी कथनों का संकलन है, जो एक जुनूनी और परिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग का द्वार खोलेगी। ये सकारात्मक विचार आपको निश्चल और अवरुद्ध बनानेवाले पुराने विचारों को धूमिल कर आपके मस्तिष्क में नए मार्ग को प्रतिस्थापित कर देते हैं; आपके विचारों के पैटर्न और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का पुनर्संचार करते हैं। कैनफील्ड के सिद्ध सिद्धांतों के साथ यह पुस्तक आपके सपनों को साकार करने में बाधा और अवरोध उत्पन्न करनेवाले तत्त्वों को समाप्त कर आपके भयों को जीतने, बाधाओं को पार करने में आपकी सहायता करेगी। यह अत्यधिक व्यावहारिक गाइड आपको सिखाएगी कि नियमित रूप से प्रत्येक सशक्त सिद्धांत और आश्वस्तिकारी कथन को अपने जीवन में कैसे लागू करें! इसके पृष्ठ हफ्तेदरहफ्ते सफलता और प्रसन्नता का एक नया आनंददायक अध्याय आपके समक्ष खोलेंगे।
Read moreAbout the Book
अमेरिका के नंबर वन सक्सेस कोच और बेस्टसेलिंग लेखक जैक कैनफील्ड आपको वहाँ पहुँचा सकते हैं, जहाँ जीवन में आप होना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके दैनिक आश्वस्तिकारी कथनों का संकलन है, जो एक जुनूनी और परिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग का द्वार खोलेगी। ये सकारात्मक विचार आपको निश्चल और अवरुद्ध बनानेवाले पुराने विचारों को धूमिल कर आपके मस्तिष्क में नए मार्ग को प्रतिस्थापित कर देते हैं; आपके विचारों के पैटर्न और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का पुनर्संचार करते हैं। कैनफील्ड के सिद्ध सिद्धांतों के साथ यह पुस्तक आपके सपनों को साकार करने में बाधा और अवरोध उत्पन्न करनेवाले तत्त्वों को समाप्त कर आपके भयों को जीतने, बाधाओं को पार करने में आपकी सहायता करेगी।
यह अत्यधिक व्यावहारिक गाइड आपको सिखाएगी कि नियमित रूप से प्रत्येक सशक्त सिद्धांत और आश्वस्तिकारी कथन को अपने जीवन में कैसे लागू करें! इसके पृष्ठ हफ्तेदरहफ्ते सफलता और प्रसन्नता का एक नया आनंददायक अध्याय आपके समक्ष खोलेंगे।
Book Details
-
ISBN9789390378852
-
Pages224
-
Avg Reading Time7 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
The Go-giver
- Author Name:
John David Mann +1
- Book Type:

- Description:
गो-गिवर आमतौर पर बड़े लाभ अर्जित करते हैं; क्योंकि वे अपने ग्राहकों को प्रचुरता में मूल्य और एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपना प्रमुख ध्यान कहाँ रखते हैं? यदि आपका ध्यान लाभ पर पहले है तो शायद आप बड़ा मूल्य प्रदान करने के विभिन्न अवसर खो देंगे। जब आपका ध्यान आपके ग्राहकों के अनुभव पर होता है तो परिणाम स्वस्थ लाभ के रूप में मिलता है। एक देने वाली भावना आत्म-बलिदान, दूसरे पर निर्भरता या बलिदान की भावना नहीं होती। दूसरों के हितों को अपने से पहले रखने का, दूसरे व्य€त के बारे में अपनी जीत बनाना, जैसा कि सैम कहते हैं, यानी अपनी स्वयं की आवश्यकताओं और रुचियों को नकारना नहीं है। इसका मतलब यह भरोसा करना है कि जब आप दूसरों पर ध्यान देंगे तो आपकी आवश्यकताओं का ध्यान भी रखा जाएगा।
A Cut Above The Normal
- Author Name:
Dr. A.P. Maheshwari
- Book Type:

- Description:
One may not be missing out much by not reading this book. However, for those who are looking for various vectors to align their lives when its wheels go astray, this book offers some real life solutions emanating the experiences emerging from the life of a common man. Given the volatility of the human mind and its senses, the book throws light on how to chart the course of life ahead by making spirituality the prop of our lives. Based on various discussions and dialogues between father and son, the book leads us to understand and reaffirm the art of �living� and the art of �leaving�. It offers the way to understand Kabir & beyond from the perspective of an experiential self.
Secrets of Leadership
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
कार्य समूह (टीम) के बिना नेतृत्वकर्ता का कोई अस्तित्व नहीं है। दोनों एक साथ मिलकर समूह के भीतर पारस्परिक संबंध की रचना करते हैं। और समूह की सफलता इस बात निर्भर करती है कि दोनों—नेतृत्वकर्ता व कार्य समूह—कैसे एक साथ मिलकर काम कर पाते हैं। लेकिन ऐसा तब हो पाता है, जब कार्य-स्थल में नेतृत्वकर्ता व कार्यकर्ता के बीच का अस्वाभाविक असुरक्षा भाव खत्म हो जाता है और स्वाभाविक ‘मानवीय सुरक्षा-चक्र’ (ह्यूमन सेफ्टी सर्किल) का निर्माण होता है। फिर कार्य समूह के सदस्य एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं। उनके बीच आपसी सहानुभूति बढ़ती है। वे एक-दूसरे के लिए कुछ करने को तैयार हो जाते हैं और उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह पाता है। यही है नेतृत्व का मानव-विज्ञान (ह्यूमन साइंस)। मानव विज्ञान यानी मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व करनेवालों को बहुत अच्छी तरह से पता होता है कि स्वयं के ऊपर दूसरों की जरूरतों व हितों को स्थान देने की इच्छा ही नेतृत्व का सच्चा मूल्य है। व्यक्तित्व को तराश-निखारकर लीडरशिप के गुणों का विकास करनेवाली एक पठनीय पुस्तक, जो आपके भीतर के लीडर को सामने लाएगी।
A Beautiful Life
- Author Name:
Sachin Gupta
- Book Type:

- Description:
अ ब्यूटीफुल लाइफ' किताब हर उम्र, हर वर्ग के लोगों के लिए है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, बेटा हो या बेटी, भाई हो या बहन, पति हो या पत्नी, दादा हो या दादी, नाना हो या नानी इत्यादि । इस किताब का जैसा नाम है, वैसी ही जीवन जीने की कला यह किताब सिखाती है। इस किताब का जैसा नाम है वैसी ही यह किताब लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा देगी। यह किताब बचपन से लेकर जीवन के आखिरी पलों को एंज्वॉय कर रहे सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है । सबको केवल उपलब्धियां हासिल करना या सफल होकर आगे बढ़ना ही सिखाया जाता है। असफलता नाम का कोई पाठ या तो उन्हें पढ़ाया नहीं जाता या उनको पसंद नहीं होता है। यह किताब केवल किताबी ज्ञान ना सिखा कर लोगों को रियल लाइफ में आने वाली चुनौतियां के लिए तैयार करती हैं। 'खुश रहने के लिए जिंदगी में सफल होना जरूरी नहीं है, असफल होकर भी खुश रहा जा सकता है ।
Diya Nahin to Kya Jiya
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Diya Nahin to Kya Jiya
20 Super Women
- Author Name:
Prachi Garg
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Zindagi Ka Bonus
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
‘जिंदगी का बोनस’ जीवन के कुछ ऐसे अनोखे पलों का दस्तावेज है जो अनायास आपकी झोली में आ गिरते हैं, लेकिन फिर आपकी स्थायी निधि बन जाते हैं। ये पल आपको हँसाते भी हैं, गुदगुदाते भी हैं और वक्त पड़ने पर आपको चिकोटी भी काटते हैं। कभी आँखें नम कर जाते, तो कभी आह्लाद की अनुभूति कराते हैं। ‘कुछ अल्प विराम’ और ‘पलभर की पहचान’ के बाद रम्य रचनाओं की ये तीसरी प्रस्तुति है जो अपनी तरह का एक अनूठा प्रयोग है। जीवन का कौन सा पल कब आपके लिए क्या संदेश लाएगा, कहा नहीं जा सकता। इन पलों को सँजोकर रखना इसलिए जरूरी है। ‘जिंदगी का बोनस’ एक धरोहर बनकर जीवन के आनंद को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही मानवीय संबंधों की अमूल्य निधि भी साथ दे जाएगा।
Aisa Mere Saath Hi Kyun Hota Hai
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है।' यह एक ऐसा स्वाभाविक प्रश्न है जो कई लोगों के दिलो दिमाग में यदाकदा उभर ही आता है। जिसके परिणाम स्वरूप मनुष्य में निराशा की नकारात्मक भावना उत्पन्न होती है। किन्तु यदि मनुष्य में ऎसी भावना की उत्पत्ति होती भी है, तो क्यों होती है। इसका कारण क्या है ? क्या इसका कोई उत्तर है ? कोई समाधान है ? क्या ऐसे उद्वेग से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है? यह विचारणीय है। इस पर एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाए जाने की आवश्यकता है।
Classroom ki Prerak Kahaniyan
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
मेरी बेटी बेहतर विकल्पों के लिए बाहर चली गई है, मेरी पत्नी अपने कॅरियर में व्यस्त है तो खाना अब पहले की तरह ‘स्वादिष्ट’ नहीं रहा, जिसमें प्रेम, लगाव, देखभाल करनेवाले शब्दों के साथ पूछताछ होती थी। सबसे बढ़कर वह वात्सल्य होता, जो इस धरती पर तो केवल माँ ही दे सकती है, खासतौर पर अपने बच्चों को। जब भी किसी दिन मैं अकेला भोजन के लिए बैठता हूँ तो मेरे कानों में माँ के शब्द गूँजते, ‘क्या तुम कुछ और खाओगे,’ ‘आज तुमने क्या खाया है,’ और मैं मूर्खों की तरह चारों ओर देखता हूँ, जबकि मुझे अच्छी तरह मालूम है कि ऐसे पूछनेवाला आस-पास कोई नहीं है। भीतर कहीं हूक सी उठती है कि कोई यह पूछनेवाला नहीं है। साफ कहूँ तो अब उन शब्दों में संगीत सुनाई देता है, फिर चाहे आँखें भीग ही क्यों न आई हों। कभी-कभी तो मैं अकेले खाने से घबराने लगता हूँ। शायद इसलिए बडे़-बुजुर्ग कहते हैं कि पूरे परिवार को कम-से-कम एक बार भोजन साथ लेना चाहिए। —इसी पुस्तक से क्लासरूम की ये प्रेरक कहानियाँ हमारे आस-पास तथा दैनिक जीवन से संबंधित हैं। कुछ नया करने की प्रेरणा देनेवाली कहानियाँ।
Kaladrshti
- Author Name:
Shri Naveen Sharma "Anshuman"
- Book Type:

- Description:
भारत में पौराणिक काल से ही कलाशक्षेत्र बहुत विकसित तथा सुव्यवस्थित रहा है। देश में प्रचलित कला और साहित्य के विभिन्न माध्यमों ने मानवमात्र को संस्कारित करने के साथ-साथ मूल्यों, परंपराओं आदि को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। कला मानव जीवन की सहचरी रही है। विश्व की प्राचीनतम और समृद्धतम कही जानेवाली - भारतीय सभ्यता और संस्कृति के द्वारा विश्व के-कल्याण के लिए किए गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों को संपूर्ण विश्व तक पहुँचाने का महत्पूर्ण कार्य भारतीय कला ओर साहित्य के द्वारा ही हुआ है। भारतीय कला और साहित्य ने सदा समाज को जाग्रत् और संस्कारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, सकारात्मकता से अपना धर्म निभाया है तथा संस्कारों की संवाहक रही है, परंतु अपने भारत देश की अनेक वर्षो की पराधीनता के कारण भारतीयों के मन-मस्तिष्क से अपने गत वैभव का स्मृतिभ्रंश हो गया था और भारतीय कला भी इन कुठाराघातों से नहीं बच पाई थी। सन् 1981 से कलाक्षेत्र में कार्यरत 'संस्कार भारती' सरीखा अखिल भारतीय संगठन कला को हिंदू कला दृष्टि से पुनः स्थापित करना चाहता है और कला-विधाओं और उत्सवों को आधार बनाकर कलाकारों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय के हृदय में अपनी मातृभूमि के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का भाव जगाना चाहता है। इस दृष्टि से ही इस पुस्तक में “संस्कार भारती ' से जुड़कर संपूर्ण भारत में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई है।
The Art of Public Speaking
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
"Public speaking is a vital skill which is important in all spheres of life. Generally, people who are good at public speaking go a long way in their professional careers. Hence, acquiring sound public speaking skills at an early age is critical. The book, 'The Art of Public Speaking’ helps the readers in learning the various techniques of 'speaking with confidence'. Written using several examples and powerful narration, this book is a wholesome learning material for public speaking. It is authored by Dale Carnegie and it was published by Prabhat Prakashan in 2013. The book begins with the most essential component of public speaking - confidence. The author explains the various ways in which readers can improve their confidence so that once they go on stage, they have no fear. Then, it deals with important factors of speaking like when to pause and the various pausing techniques. Then, it moves on to the topic of delivering the content. More than what you speak, what is crucial is how you speak and hence delivery is the most important factor in public speaking. It discusses the various techniques of delivery and force. Additionally, there are notes on preparation and body language."
25 Success Business Stories
- Author Name:
Prakash Iyer
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Smart Phone Ka Smart Istemal
- Author Name:
Sushrut Kulkarni
- Book Type:

- Description:
श्री मान और श्रीमती देशमुख ने अपने बेटे की जिद की खातिर स्मार्ट फोन ले तो लिया, पर वे इसका पूरा उपयोग इस डर से नहीं कर पा रहे थे कि कहीं उनका फोन खराब न हो जाए। लेकिन थोड़े ही दिनों में श्रीमती और श्री देशमुख न केवल स्मार्ट फोन चलाने में माहिर हो गए, बल्कि आत्मविश्वास के साथ फोटो खींचकर वाट्सअप भी करने लगे। और तो और, मनचाहे गेम्स, ऐप्स भी डाउनलोड करने लगे। दोस्तो, यह कमाल कर दिखाया ‘स्मार्ट फोन का स्मार्ट इस्तेमाल’ पुस्तक ने! इस पुस्तक ने उन्हें नीचे दी हुई जानकारियाँ सचित्र समझाईं— • बॉक्स में मिला हुआ नया स्मार्ट फोन कैसे चालू करें? • कॉण्टेक्ट कैसे सेव करें और ग्रुप कैसे बनाएँ? • एस.एम.एस., ग्रुप एस.एम.एस. कैसे किए जाएँ? • किसी कार्यक्रम को देखने से पूर्व फोन सायलेंट कैसे करें? • इ-मेल कैसे भेजें? उससे फाइल कैसे जोड़ी जाए? • वीडियो या फोटो कैसे खींचें, और शेयर कैसे करें? • वॉलपेपर, थीम्स कैसे बदलें? • ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें? और भी बहुत कुछ... इस पुस्तक में दी हुई छोटी-छोटी पर महत्त्वपूर्ण बातें सीख-जानकर देशमुख दंपती बेझिझक अपने स्मार्ट फोन की सारी सुविधाओं का उपयोग करने लगे। तो आइए, आप भी उनके जैसे ही ‘स्मार्ट फोन का स्मार्ट इस्तेमाल’ की उँगली पकड़कर स्मार्ट बनिए! स्टीफन नैप एक साहित्यकार, लेखक, दार्शनिक, अध्यात्मविद्, देशाटन-प्रेमी, फोटोग्राफर और लेक्चरर हैं। उन्होंने वैदिक दर्शन के गहन और सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करने के लिए निरंतर रूप से कार्य किया है। उनके कार्यों का मुख्य उद्देश्य भारत के आध्यात्मिक दर्शन और वैदिक संस्कृति के उत्कृष्ट ज्ञान को सरल और सटीक तरीके से समझाकर उनकी व्याख्या उपलब्ध कराना है, जिसके पास मानवता को देने के लिए बहुत कुछ है। अपने इस इरादे में वह अब तक सफल दिख रहे हैं। अनेक पाठकों ने इस बात के लिए उनकी प्रशंसा कि है कि जो बात समझ से परे और असीम लगती है, उनकी जटिलताओं को वह बड़ी सरलता से समझा देते हैं।
Adarsh Life Management Ke 9 Sootra
- Author Name:
Vinod Malhotra
- Book Type:

- Description:
आधुनिक युग में विज्ञान एवं तकनीकी में अभूतपूर्व विकास तथा नई-नई सुविधाओं का सृजन होने के कारण सभी की आकांक्षाएँ आकाश को छूने लगी हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सर्वोत्तम शैली में बिताना चाहता है। वैसे तो ‘सर्वोत्तम शैली’ की परिभाषा प्रत्येक व्यक्ति के लिए भिन्न होगी, परंतु इसके सामान्य आधार में ऐसे बिंदु अवश्य सम्मिलित होंगे, जिनसे व्यक्ति विशेष स्वस्थ हो, प्रसन्न मन का हो, समृद्धि प्राप्त करे एवं समाज का एक महत्त्वपूर्ण अंग बनकर अपना जीवन बिताए। प्रस्तुत पुस्तक में जीवन जीने के लिए आवश्यक बिदुंओं का बड़ा सरल विश्लेषण किया गया है। इसमें संकलित नौ सूत्र आपकी जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने में आपकी मदद करेंगे और आप तनावरहित, संतोषपूर्ण, समृद्ध, सुखद और सार्थक जीवन जी पाएँगे। आदर्श जीवन जीने की राह दिखाती एक अत्यंत रोचक पठनीय पुस्तक।
Bhad Mein Jaye Vo Naukri
- Author Name:
Vijeta Dahiya
- Book Type:

- Description:
"नौकरी ने खून चूस लिया है बिल्कुल! 15-16 घंटे काम करो. काम इतना बोरिंग, इतना stress! क्या खाक़ नौकरी है!" क्या आपको भी ऐसा लगता है अपनी नौकरी में? या आप बेरोज़गार हैं और ऐसी ज़हरीली नौकरी में आने की कोशिश कर रहे हैं? भाड़ में जाए वो नौकरी! अपना पैशन ढूँढो और उसी को अपना प्रोफ़ैशन बना लो। कहना आसान है, करना मुश्किल। माँ-बाप और समाज का प्रैशर अपने मन में भी घबराहट होती है। फ़्लैट और कार के लोन की किश्तें जा रही हैं। ये पता नहीं कि अपना पैशन है क्या! दूसरों से निर्देश लेने की आदत है, क्योंकि कभी ख़ुद का तो कुछ किया नहीं। नौकरी के बिना गुज़ारा कैसे होगा? इसलिए जब आपका दोस्त आपको मोटिवेशन देता है कि छोड़ इस नौकरी को, या आप फ़स्ट्रेशन में ख़ुद से ऐसा कहते हैं, तो यह काफ़ी नहीं होता। लेकिन कैसा होगा, अगर कोई इन सब समस्याओं को सुलझाते हुए आपको एक डिटेल्ड प्लान दे - 275 पन्नों की एक किताब में! इस किताब के लेखक एक ग्रामीण मिडिल क्लास परिवार से हैं। उन्होंने एक कॉरपोरेट नौकरी, 'ग्रुप-बी' सरकारी नौकरी और मीडिया नौकरी को छोड़ा और आख़िरकार, अपने लेखन और फ़िल्ममेकिंग के पैशन को अपना प्रोफ़ैशन बनाने में कामयाब रहे। सपनों के इस सफ़र में जो कुछ उन्होंने सीखा, वह सबकुछ इस किताब में डाल दिया है। जब आप इस किताब को पढ़ेंगे, तो वे 9-10 घंटे आपकी पूरी ज़िंदगी बदल देंगे।
Apple Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ruk Jana Nahin
- Author Name:
Dr. Sachin Pachorkar
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Badlav Ke Real Hero
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Patanjali Yog Darshan
- Author Name:
Dr. Mridul Kirti
- Book Type:

- Description:
"ऋषि पतञ्जलि प्रणीत पतञ्जलि योग दर्शन आत्म-भू-योग दर्शन हैं। यह अनन्य, अनूठा, अनुपमेय योग-दर्शन, जो अपने लिए आप ही प्रमाण है। इस अपूर्व और अद्भुत ग्रंथ के समान सृष्टि में कोई अन्य यौगिक ग्रंथ है ही नहीं। एक तरह से इसे प्रकृति की अद्भुत और चमत्कृत घटना कह सकते हैं। ‘पतञ्जलि योग दर्शन’ गणतीय भाषा में एवं सूत्रात्मक शैली में रचित, सृष्टि का एक अद्वितीय, यौगिक विज्ञान का विस्मयकारी ग्रंथ है, जिसमें मनुष्य के प्राण से लेकर महाप्राण तक की अंतर्यात्रा, मृण्मय से चिन्मय तक जाने का यौगिक ज्ञान, मूलाधार से सहस्रार तक ब्रह्मैक्य का आंतरिक ज्ञान, मर्म और दर्शन समाहित है। योग-दर्शन जीव के पंचमय कोषों, अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, ज्ञानमय कोषों के गूढ़ मर्म और उनमें छुपी शक्तियों को उजागर करता हुआ, देह के सुप्त बिंदुओं को जाग्रत् कर, विदेह की ओर उन्मुख कर आनंदमय कोष में प्रवेश कराने का विज्ञान है। साधना देह में रहकर ही होती है, विदेह अंतरात्मा साधना नहीं कर सकता, इसीलिए देह तो आत्मोन्नति का साधन है, अतः देह का स्वस्थ, संयमी और स्वच्छ रखना योग का ही अंग है। शरीर हेय नहीं, श्रेय पाने का साधन है। बिखराव तब आता है, जब हम देह को ही सर्वस्व मान लेते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम और प्रत्याहार तक केवल देह के घटकों में समाहित शक्ति केंद्रों को जाग्रत करने का ज्ञान है। धारणा, ध्यान और समाधि अंतर्मन में निहित बिंदुओं को संयमित कर दिव्यता की ओर जाने का विज्ञान है। वस्तुतः योग-दर्शन ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ के चारों ओर ही परिक्रमायित है क्योंकि साधना कठिन नहीं, किंतु मन का सधना कठिन है। "
Rajbhasha Sahuliyatkaar
- Author Name:
Dr. V. Venkateswara Rao
- Book Type:

- Description:
राजभाषा नीति-कार्यान्वयन के महत्त्वपूर्ण कार्य में वांछित योगदान करने के लिए इस आदर्श कार्य से जुड़े राजभाषा कर्मियों को बहुआयामी प्रज्ञा और क्षमता से लैस होने की आवश्यकता है। उन्हें सफल मार्गदर्शक, पर्यवेक्षक, निरीक्षक, अनुवादक, अध्यापक, संप्रेषक, समन्वयक और प्रचारक की भूमिका एक साथ निभानी पड़ती है। यूं तो वरिष्ठ और अनुभवी राजभाषा अधिकारियों का सान्निध्य कनिष्ठ राजभाषा सहकर्मियों को मिलता ही है पर तत्काल आवश्यकता होने पर एक संकलित मार्गदर्शिका अधिक सहायक होती है।
‘राजभाषा सहूलियतकार’ ऐसी आवश्यकता को पूरा करने का एक प्रयास है। आज के ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ को ध्यान में रखकर राजभाषा एवं इसके कार्यान्वयन सम्बन्धी सभी पहलुओं को एक ही स्थान पर सहेजा गया है ताकि सभी श्रेणियों के राजभाषा कार्यान्वयनकार इससे लाभान्वित हो सकें।
राजभाषा नीति, समारोहों, पुरस्कार-योजनाओं, हिन्दी सेवी संगठनों, तकनीकी उपकरणों इत्यादि पर उपलब्ध कराई गई जानकारी राजभाषा कार्यान्वयनकारों के अतिरिक्त हिन्दी भाषा-प्रयोग से जुड़े सभी भाषाकर्मियों के लिए भी समान रूप से सहायक होगी।
निस्सन्देह ‘राजभाषा सहूलियतकार’ के प्रत्येक अध्याय के प्रत्येक शीर्षक की विषयवस्तु से हर पाठक लाभान्वित होंगे।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book