Personality Development Digest
(0)
₹
250
₹ 200 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
दरअसल, यह इनसानी फितरत है कि वह खुद को ही सबसे आगे रखने में लगा रहता है—मैं ऐसा हूँ, मुझे यह अच्छा लगता है, मैं ये करता हूँ...इत्यादि। पर आप इससे कुछ अलग करिए—‘मैं’ से पहले ‘आप’ को रखिए। जैसे कि आप कैसे हैं, आपको क्या अच्छा लगता है, आप क्या करते हैं? ऐसा करने से लोग आपको पसंद करेंगे। सिर्फ बड़े नामचीन लोग ही नहीं, आम आदमी भी ध्यान चाहता है। जब आप एक आम आदमी के श्रोता बनते हैं तो आप उसके लिए खास बन जाते हैं। और जब आप बहुत से लोगों के साथ ऐसा करते हैं तो आप बहुत से लोगों के लिए खास बन जाते हैं। इस प्रक्रिया में आप ‘परसन’ से बढ़कर एक पर्सनैलिटी बन जाते हैं—एक ऐसी पर्सनैलिटी, जिसे सभी पसंद करते हैं, जिसका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। असल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें समय-समय पर कुछ चीजें जुड़ती रहती हैं और कुछ चीजें हटती हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मददगार होती हैं। अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखिए। शिष्टाचार, आत्मविश्वास, समय-प्रबंधन, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से आप सफलता पाएँगे, आपको खुशियाँ मिलेंगी, आप नेतृत्व करेंगे और लोग आपकी पर्सनैलिटी का अनुसरण करेंगे। आपकी पूरी पर्सनैलिटी को चार चाँद लगाने वाली रोजमर्रा की वे बातें, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं और सफलता व लोकप्रियता के शिखर को छू सकते हैं।
Read moreAbout the Book
दरअसल, यह इनसानी फितरत है कि वह खुद को ही सबसे आगे रखने में लगा रहता है—मैं ऐसा हूँ, मुझे यह अच्छा लगता है, मैं ये करता हूँ...इत्यादि। पर आप इससे कुछ अलग करिए—‘मैं’ से पहले ‘आप’ को रखिए। जैसे कि आप कैसे हैं, आपको क्या अच्छा लगता है, आप क्या करते हैं? ऐसा करने से लोग आपको पसंद करेंगे।
सिर्फ बड़े नामचीन लोग ही नहीं, आम आदमी भी ध्यान चाहता है। जब आप एक आम आदमी के श्रोता बनते हैं तो आप उसके लिए खास बन जाते हैं। और जब आप बहुत से लोगों के साथ ऐसा करते हैं तो आप बहुत से लोगों के लिए खास बन जाते हैं। इस प्रक्रिया में आप ‘परसन’ से बढ़कर एक पर्सनैलिटी बन जाते हैं—एक ऐसी पर्सनैलिटी, जिसे सभी पसंद करते हैं, जिसका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है।
असल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें समय-समय पर कुछ चीजें जुड़ती रहती हैं और कुछ चीजें हटती हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मददगार होती हैं। अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखिए। शिष्टाचार, आत्मविश्वास, समय-प्रबंधन, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से आप सफलता पाएँगे, आपको खुशियाँ मिलेंगी, आप नेतृत्व करेंगे और लोग आपकी पर्सनैलिटी का अनुसरण करेंगे।
आपकी पूरी पर्सनैलिटी को चार चाँद लगाने वाली रोजमर्रा की वे बातें, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं और सफलता व लोकप्रियता के शिखर को छू सकते हैं।
Book Details
-
ISBN9789350488287
-
Pages300
-
Avg Reading Time10 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Chintaon Se Aage
- Author Name:
Sanskriti Sharma Singh
- Book Type:

- Description:
चिंताओं से आगे चिंता आपकी कमज़ोरी नहीं है- यह एक संकेत है कि कुछ ज़रूरी है। इसे समझ सकते हैं, संभाल सकते हैं और इससे आगे बढ़ सकते हैं। यह किताब इसकी तरक़ीबें सिखाती है और रखती है- क्या मन में बार-बार कोई बात घूमती रहती है? क्या परीक्षा, दोस्ती या भविष्य की चिंता आपको परेशान करती है ? क्या कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप अपनी चिंताओं में अकेले हैं? अगर हाँ, तो यह किताब आपके लिए है। यह किताब बच्चों और किशोरों के तनाव प्रबंधन की हैंडबुक है। यह आपको सिखाएगी- अपनी भावनाओं को पहचानना और स्वीकार करना तनाव से निपटने के व्यावहारिक तरीके सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएँ माइंडफुलनेस, साँस लेने की तकनीकें और हेल्दी आदतें
Beauty Tips
- Author Name:
Reeta Grover
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Parwarish
- Author Name:
Dr.Abrar Multani +1
- Book Type:

- Description:
सीखने सिखाने की रोमांचक यात्रा
Apke Avchetan Man Ki Shakti
- Author Name:
Dr.Joseph Murphy
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Jeena Isi Ka Naam Hai
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
'जीना इसी का नाम है' एक प्रेरक पुस्तक है। जीना किसे कहते हैं। जिंदगी तो सभी जीते हैं, किन्तु वास्तव में जीना क्या है ? लेखक ने इस विषय को लेकर अनेक उदाहरणों एवं कहानियों के माध्यम से इसे समझाने का प्रयास किया है। पुस्तक को पाठकों के सोचने समझने और जीने के ढंग में परिवर्तन लाने में सक्षम है।
Dheeraj ka Jadu
- Author Name:
Sirshree Tejparkhi
- Book Type:

- Description:
"धीरज के जादू से जुबान, कान, आँख, नाक और हाथ सब असली खुशी पाने का साधन बन जाते हैं। बिना धीरज यही इंद्रियाँ रोग और विकार का कारण बन जाती हैं। जैसे... जुबान - धीरज = साँप का जहर, गाली, बद्दुआ। जुबान + धीरज = विकास की सीढ़ी, रिश्तों में मिठास कान - धीरज = युद्ध का मैदान, शोर कान + धीरज = सत्य श्रवण का द्वार आँख - धीरज = माया का विज्ञापन आँख + धीरज = करुणा की लहरों का महासागर नाक - धीरज = डर, यम का बैल, कम साँसें नाक + धीरज = प्राणायाम, लंबा स्वस्थ जीवन हाथ - धीरज = पाप कर्म हाथ + धीरज = महानिर्वाण निर्माण का साधन धीरज में ताकत है, धीरज में जादू है। धीरज निरंतर प्रयास है, प्रहार है, जो हर मुसीबत से आपको निकाल सकता है। हर कार्य के साथ यदि धीरज जुड़ जाए तो जीवन सीधा, सहज, सरल बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप धीरज पाने के लिए धीरज के साथ प्रयत्नशील रहें। कुछ नहीं करना, केवल इंतजार करना धीरज नहीं है। तो सवाल आ सकता है कि यह कैसे करें? जवाब बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपको केवल यह पुस्तक पढ़कर इसमें दिए गए मार्गदर्शन को अपने दैनिक जीवन में उतारना है। www.watchwaitandwonder.com यानी थोड़ा देखें, थोड़ा इंतजार करें, मगर आश्चर्य के साथ!"
The Go-giver
- Author Name:
John David Mann +1
- Book Type:

- Description:
गो-गिवर आमतौर पर बड़े लाभ अर्जित करते हैं; क्योंकि वे अपने ग्राहकों को प्रचुरता में मूल्य और एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपना प्रमुख ध्यान कहाँ रखते हैं? यदि आपका ध्यान लाभ पर पहले है तो शायद आप बड़ा मूल्य प्रदान करने के विभिन्न अवसर खो देंगे। जब आपका ध्यान आपके ग्राहकों के अनुभव पर होता है तो परिणाम स्वस्थ लाभ के रूप में मिलता है। एक देने वाली भावना आत्म-बलिदान, दूसरे पर निर्भरता या बलिदान की भावना नहीं होती। दूसरों के हितों को अपने से पहले रखने का, दूसरे व्य€त के बारे में अपनी जीत बनाना, जैसा कि सैम कहते हैं, यानी अपनी स्वयं की आवश्यकताओं और रुचियों को नकारना नहीं है। इसका मतलब यह भरोसा करना है कि जब आप दूसरों पर ध्यान देंगे तो आपकी आवश्यकताओं का ध्यान भी रखा जाएगा।
Prabhavshaali Vyaktitav Ki Tarkeeeben
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
प्रभावशाली व्यक्तित्व की तरक़ीबें "अगर आप शहद चाहते हैं तो मधुमक्खी के छत्ते पर लात न मारें।" आप चाहते हैं कि लोग आपको सुनें, आपकी बातों पर ध्यान दें और उसे फॉलो करें तो आपको जानना चाहिए कि यह कैसे होता है। डेल कारनेगी की यह किताब लोगों को प्रभावित करने की तरकीबें सिखाने वाली हैंडबुक है। इसकी अनगिनत प्रतियाँ बिक चुकी हैं और असंख्य लोग इससे सीखकर ख़ुद को बदल चुके हैं। यह आपको भी बदल सकती है। अगर आप अपनी सोच को बदल सकते हैं तो आप दूसरों के नज़रिये को भी बदल सकते हैं। अगर आप खुद को बदल सकते हैं तो आप पूरी दुनिया को बदल सकते हैं। यह किताब अपनी सोच और खुद को बदलने की तरकीब सिखाती है। तो, आइए, बदलाव के इस सफ़र में आपका स्वागत है।
Man Ke Liye Amrit Ki Boondein
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Ghogho Rani Kitta Paani
- Author Name:
Shaligram
- Book Type:

- Description:
प्रस्तुत रचना रिपोर्ताजीय शैली की कलात्मक कृति है, जो अपनी कथा तथा उपकथाओं के छोटे-छोटे द्वीप बनाती आधुनिक तथा पौराणिक बिंबों का आदर्शोन्मुख वृत्त-चित्र उपस्थित करती है। रचना के अंतिम भाग में लोककथाओं के नायक अपने-अपने सुकर्मों की ध्वजा उठाए समाज के सिरमौर बने हुए हैं, जिसमें लोकनायक, लोरिक तथा लोकदेवता विशुराउत, कारूखिरहरि एवं दीनाभदरी के नाम शुमार में आते हैं, जिन्हें लेखक ने अपनी भाषिक पकड़ से बेहद रोचक बना दिया है। प्रस्तुत रचना में किस्सागोई तो है ही, लोकजीवन के विविध रंगों के साथ-साथ रागात्मक संवेदना भी उपस्थित है। रचना के प्रथम भाग में कोसी नदी के उद्गम, जल-ग्रहण क्षेत्र, प्रवाह मार्ग, इसकी विध्वंसक परिवर्तनशीलता, विभिन्न धाराएँ, गंगा में संगमन इत्यादि भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्थितियों के रेखांकन के साथ-साथ इसकी विनाशलीला का भी विस्तार से वर्णन है। कोसी क्षेत्र संगीत-कला का भी गढ़ रहा है, जो सहरसा के अंतर्गत पंचगछिया घराने के नाम से जाना जाता है। मांगन कामति पंचगछिया राजदरबार के बेजोड़ ठुमरी गायक थे। उनकी प्रसिद्धि बिहार से बाहर तक फैली हुई थी। पं. ओंकारनाथ ठाकुर, विनायकराव पटवर्द्धन, पं. जशराज, फैयाज खाँ जैसे दिग्गज संगीतज्ञों ने उनकी प्रशंसा की है। कहा जाता है कि एक महफिल में सुप्रसिद्ध गायिका अखतरीबाई फैजाबादी (बेगम अख्तर) ने जब मांगन के बोल सुने तो बोल पड़ीं—‘‘अरे भाई, जिंदा रहने दोगे या नहीं!’’ क्या मधुर एवं जादुई आवाज थी उनकी। तभी तो वे पंचगछिया राजदरबार के तानसेन कहलाते थे।
Neev Ke Patthar Kamyabi Aur Khushi Ke
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Successful Life
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
A Successful Life! A successful life and success in life are two different subjects. For those who achieve success in life, their lives don't need to be successful either. This is the translated version of the Hindi book 'Safal Jivan'. Is it a successful life to destroy one's life for others or to be involved in the happiness and sorrow of others? If there is no perfection in life, then it has no meaning. We can never call an aimless or irrational life a successful life. Just as the quality of forgiveness works as a ladder to take a person to new achievements, similarly, competition should not be with one person or thing but with oneself. A successful life is not what you are living, but living it. A successful life means that you are satisfied from within with your life, even if your life is spent not in big cars or bungalows but in huts. The author considers fear to be the biggest enemy of a person, which prevents them from progressing in any field. Anyone can understand jealousy deeply by reading its meaning. Our speech depends on our values. Sweet words and loving behaviour win the hearts of everyone in the world. Whereas with bitter words, we hurt everyone's hearts and create hatred for ourselves in the minds of others. The book teaches a person to live a new life. Positive energy is transmitted inside the person, which encourages a person to live life with new thinking. In the end, while talking about his life, the author says that the meaning of life is that you should be satisfied with your conscience and be happy, even if it is a simple life beyond the countless comforts of the world.
Prerna : Nai Soch Nai Manzil
- Author Name:
Rajesh Aggarwal
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
The Power of Dopamine Mind | Unleash The Potential of Your Brain
- Author Name:
Madhurima Bhatt
- Book Type:

- Description:
This book is a practical guide that exploresthe double-edged nature of dopamine—the brain chemical that drives motivation,pleasure and desire. While it fuels our excitement and ambition, it can alsolead us into unhealthy habits and addictions that begin innocently but spiralinto toxic cycles. This book helps readers understandthe subtle ways in which dopamine shapes our everyday behaviors—from scrollingthrough social media to binge-eating or chasing constant stimulation. It divesdeep into the psychological and philosophical roots behind these habits,offering insights into how seemingly harmless choices can become compulsive. With a focus on balance, the bookprovides actionable strategies to regulate your dopamine levels throughlifestyle changes. From mindful nutrition and regular exercise to quality sleepand self-care routines, you'll learn how to rewire your brain for sustained joyand focus—without falling into the trap of addiction. The Power of Dopamine Mind is your roadmap to a more conscious, energised andfulfilling life.
The Power of Dopamine Mind | Unleash The Potential of Your Brain
Madhurima Bhatt
20% off₹ 300
₹ 240
Available
Suno Kishori
- Author Name:
Smt. Asha Rani Vohra
- Book Type:

- Description:
आज की आपाधापीवाली जिंदगी में प्रतियोगिताएँ बहुत बढ़ गई हैं। शिक्षा व कैरियर के साथ लड़कियों के पास घर के काम-काज के लिए समय का अभाव है। दूसरी ओर घरेलू श्रम महँगा हो गया है। इन परिस्थितियों में अपनी किशोरी बेटी को ‘अपने हाथ जगन्नाथ’ का गुर सिखाना होगा। सपनों की दुनिया से बाहर के कटु यथार्थों से भी उसे परिचित कराना होगा कि वय:संधिकाल में वह भावना के प्रवाह में बहकर अपनी अस्मिता के तटबंधों के प्रति बेखबर न रह जाए, उसके भीतर कुछ बनने, कुछ कर दिखाने की तमन्ना जागे। प्रसिद्ध लेखिका आशारानी व्होरा ने अपनी इस कृति में लेखन की नवीनतम पत्र-शैली में किशोर वय के विशेष प्रशिक्षण के लिए किशोरियों के साथ उनके स्तर पर संवाद स्थापित किया है। उनकी शंकाओं, प्रश्नों एवं दुश्चिंताओं का समाधान एक माँ, एक अंतरंग सहेली और मार्ग-निर्देशिका के रूप में किया है। किशोरियों के हृदय में झाँककर, मित्रवत् उन्हें विश्वास में लेकर उचित-अनुचित, करणीय-अकरणीय का बोध कराया है। यह पुस्तक किशोरियों को उनकी देखभाल, सुरक्षा तथा जीवनोपयोगी शिक्षा देने के साथ ही उनका भरपूर मार्गदर्शन भी करेगी तथा उनमें निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगी।
Jab Aurat Sochti Hai : Romanch, Saundarya Aur Safalta Bhari Zindagi Ke Nuskhe
- Author Name:
Maye Musk
- Book Type:

- Description:
‘ख़तरनाक सावधानी’ के साथ जिए गए जीवन की कहानियाँ और सबक़ मेय मस्क एक फ़ैशनेबल, आकर्षक, धनवान सुपरमॉडल और पब्लिक स्पीकर हैं। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना आसान और ग्लैमरस नहीं था—मात्र इकतीस वर्ष की उम्र में वे एकल माँ बन गईं, घनघोर ग़रीबी में तीन बच्चों के लालन-पालन की भारी ज़िम्मेदारी उनके ऊपर आन पड़ी, प्लस-साइज़ मॉडल के रूप में उन्हें अपने वज़न से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा और मॉडलिंग उद्योग के ‘आयु-वाद’ से भी सफलतापूर्वक मुक़ाबला किया। और, इस सबके बीच तीन मुल्कों और दो महाद्वीपों के आठ शहरों में काम करते हुए एक इज़्ज़तदार आहार-विशेषज्ञ के रूप में अपना शानदार और स्थायी करियर भी स्थापित किया। यह सब उन्होंने अपने अदम्य उत्साह और व्यावहारिकता के बल पर किया, विश्व-स्तर पर सफलता हासिल की, अप्रत्याशित ढंग से एक आइकन बनीं और अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण तक पहुँचीं। जब औरत सोचती है में वे अपने अनुभवों और कड़ी मेहनत से अर्जित ज्ञान और समझ को साझा कर रही हैं। करियर, परिवार, स्वास्थ्य, एडवेंचर और जीवन के अन्य पहलुओं पर उनकी व्यावहारिक सलाहें भी इसमें आपको मिलेंगी। यह पुस्तक आपको बताती है कि जो होता है, या होने वाला है, उसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन अगर आप एक योजना बनाकर चलते हैं तो किसी भी उम्र में एक प्रसन्न, स्वस्थ और आनन्ददायी जीवन जी सकते हैं।
Manchahe Bavishya Ka Nirman
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
हम सभी के जीवन में एक ऐसा क्षण आता है जब हमें अपने भविष्य की दिशा को निर्धारित करने का अवसर मिलता है। ‘मनचाहे भविष्य का निर्माण’ इस विचार को प्रस्तुत करता है कि हम अपने सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा सकते हैं। यह पुस्तक आपको न केवल प्रेरणा देगी, बल्कि आपको आवश्यक उपकरण और तकनीकें भी प्रदान करेगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम हो सकें। आइए, मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएं, जो हमारे सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हो
Mind Management
- Author Name:
Anandmurti Gurumaa
- Book Type:

- Description:
आनन्दमूर्ति गुरुमाँ संपूर्णता की परिभाषा हैं। स्वयं प्रेम, करुणा, आनंद और दयालुता का प्रत्यक्षीकरण होने के साथ-साथ आधुनिक दृष्टिकोण से सुसज्जित आपके ज्ञानपूर्ण प्रवचन हर जिज्ञासु के लिए अध्यात्म के नवीन मार्ग खोल देते हैं। आपकी ओजपूर्ण आभा के परिणामस्वरूप सहज ही आंतरिक शांति व आत्मानुभूति का वातावरण तैयार हो जाता है। आपका प्रेमभरा व्यक्तित्व व आपके द्वारा दिए गए जीवन को सुंदरतम ढंग से जीने के सूत्र, हर मानव को प्रेम व अध्यात्म की ज्ञान ऊर्जा से आपूरित कर देते हैं।
Spoken English Digest
- Author Name:
Rashmeet Kaur
- Book Type:

- Description:
भाषा संवाद का माध्यम है। बोलियाँ क्षेत्र-विशेष तक सीमित रहती हैं, वहीं भाषाएँ बढ़ते संचार माध्यम के सहारे अपनी क्षेत्रीय सीमाएँ तोड़कर प्रांतीय, देशीय और अंतरराष्ट्रीय बन जाती हैं। आज अंग्रेजी भाषा को इसी श्रेणी में रखा जा सकता है। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को परस्पर जोड़ रहीं है, बल्कि बैंक, अस्पताल, स्कूल, कोर्ट, हवाईअड्डों इत्यादि स्थानों पर संचार और संवाद की प्रमुख भाषा के रूप में प्रयुक्त होती है। इतना ही नहीं अंग्रेजी आज रोजगार की भी प्रमुख भाषा बन गई है। अच्छी अंग्रेजी के ज्ञान के लिए अंग्रेजी बोलने की शुरुआत अपने घर से ही की जाए तो सबसे बढ़िया है, क्योंकि यहाँ बोलचाल का अभ्यास बेझिझक किया जा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में इसी तरह के अभ्यास से अंग्रेजी सिखाने की शुरुआत की गई है, जो बोलने, सीखने और व्यवहार में बेहद सरल है। छोटे-छोटे सरल वाक्यों द्वारा बैंक, घर, अस्पताल, रेलवे पूछताछ, हवाई अड्डों, दुकानों आदि पर किए जानेवाले संवाद को अंग्रेजी के सरल वार्त्तालाप द्वारा समझाया गया है। इसके नियमित अभ्यास से आप कुछ ही दिनों में ही अंग्रेजी बोलने में सक्षम हो सकते हैं।
Investonomy
- Author Name:
Pranjal Kamra
- Book Type:

- Description:
Are you inspired by billionaires around the world but think becoming a billionaire is too far out of your reach? Are you confused about the behaviour of the stock market and the implications of investing in it? Are you actually scared of investing in the stock market? If yes, then Investonomy is a must-read for you! Investonomy not only explains modern value investing principles but also unveils certain secrets of the stock market. It busts popular myths and misconceptions as well. A thorough reading of this book will enable you to chart your own investment plans, and soon, you'll be all set for your personal wealth-creation journey through equity investment. Investonomy is an initiative to empower existing, as well as potential, investors like you.
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book