Shreshtha Baal Kahaniyan
(0)
₹
599
₹ 479.2 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
बच्चे स्वभावत: परस्पर धर्म, जाति, वर्ण, वर्ग, सम्प्रदाय को लेकर भेदभाव नहीं रखते। उनका दिल स्वच्छ, काग़ज़ की भाँति निर्मल होता है। उनमें हम जैसे संस्कार डालते हैं, उन्हीं के अनुरूप उनका चरित्र बनता है। उनके शारीरिक विकास के लिए जैसे बलवर्धक आहार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार उनके बौद्धिक विकास के लिए उत्तम साहित्य की नितान्त आवश्यकता है। बच्चों में कहानी सुनने की प्रवृत्ति जन्मजात है। आयु की वृद्धि के साथ उनमें कहानी पढ़ने की रुचि और प्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। अत: उनकी रुचि के पोषण एवं परिष्कार के लिए स्वस्थ साहित्य एक सबल माध्यम बन सकता है। भारतीय भाषाओं में सर्वप्रथम संस्कृत में बाल-साहित्य का प्रादुर्भाव हुआ। पंचतंत्र, हितोपदेश इत्यादि विश्व के अमर साहित्य में अपना अनुपम स्थान रखते हैं। कालान्तर में देश की अन्य भाषाओं में बाल-साहित्य का सृजन हुआ। आज भारत की प्राय: समस्त भाषाओं में उत्तम बाल-साहित्य का सृजन एवं प्रकाशन हो रहा है। प्रस्तुत पुस्तक में 12 भारतीय भाषाओं की 131 बाल-कहानियों का चयन किया गया है। सम्भवत: भारतीय भाषाओं में इस प्रकार का प्रयास प्रथम है। बच्चों के मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन में ये कहानियाँ सफल होंगी तो हम अपने इस प्रयास को सार्थक मानेंगे।
Read moreAbout the Book
बच्चे स्वभावत: परस्पर धर्म, जाति, वर्ण, वर्ग, सम्प्रदाय को लेकर भेदभाव नहीं रखते। उनका दिल स्वच्छ, काग़ज़ की भाँति निर्मल होता है। उनमें हम जैसे संस्कार डालते हैं, उन्हीं के अनुरूप उनका चरित्र बनता है। उनके शारीरिक विकास के लिए जैसे बलवर्धक आहार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार उनके बौद्धिक विकास के लिए उत्तम साहित्य की नितान्त आवश्यकता है।
बच्चों में कहानी सुनने की प्रवृत्ति जन्मजात है। आयु की वृद्धि के साथ उनमें कहानी पढ़ने की रुचि और प्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। अत: उनकी रुचि के पोषण एवं परिष्कार के लिए स्वस्थ साहित्य एक सबल माध्यम बन सकता है।
भारतीय भाषाओं में सर्वप्रथम संस्कृत में बाल-साहित्य का प्रादुर्भाव हुआ। पंचतंत्र, हितोपदेश इत्यादि विश्व के अमर साहित्य में अपना अनुपम स्थान रखते हैं। कालान्तर में देश की अन्य भाषाओं में बाल-साहित्य का सृजन हुआ। आज भारत की प्राय: समस्त भाषाओं में उत्तम बाल-साहित्य का सृजन एवं प्रकाशन हो रहा है।
प्रस्तुत पुस्तक में 12 भारतीय भाषाओं की 131 बाल-कहानियों का चयन किया गया है। सम्भवत: भारतीय भाषाओं में इस प्रकार का प्रयास प्रथम है। बच्चों के मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन में ये कहानियाँ सफल होंगी तो हम अपने इस प्रयास को सार्थक मानेंगे।
Book Details
-
ISBN9789386863713
-
Pages519
-
Avg Reading Time17 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Zindagi ki Pathshala
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sachcha Man aur Anya Lokkathayein
- Author Name:
Kamani Gayakwad
- Book Type:

- Description:
सच्चा मन और अन्य लोककथाएँ मज़ेदार कहानियों का खज़ाना चंटू सुनार, ने इतनी निगरानी के बावजूद नवलखा हार कैसे बदल दिया? किसी ने अपने कामचोर बेटों को सिखाया। खरगोश ने समुद्र पार करने के लिए क्या तरकीब निकाली ? फूफा और मामा, दोनों ने एक-दूसरे को छकाया। अंधों ने हाथों के अलग-अलग अंगों को छूकर क्या बताया ?
Magarmachcho Ka Basera
- Author Name:
Jasbir Bhullar +1
- Book Type:

- Description:
जसबीर भुल्लर एक प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कुशल कहानीकार हैं। यह उपन्यास दो मगरमच्छों के बारे में है। वे दोनों एक नदी में रहते हैं जिसमें विनाशकारी बाढ़ आई थी जिसने उन्हें अलग कर दिया था। नदी ही उनके लिए सबकुछ थी. इसका पानी उनकी नाव थी, जो उन्हें कहीं भी ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। इससे उन्हें वह भोजन मिला जो उन्हें पसंद था। यदि वह पानी में अपनी पूँछ हिलाती तो अद्भुत ध्वनि उत्पन्न होती। बाढ़ के बाद मगरमच्छ ज़मीन पर आ गए। इस विपरीत परिस्थिति ने उन्हें व्यथित कर दिया था...यह आश्चर्यजनक है कि तथ्य और कल्पना को कितनी खूबसूरती से एक साथ बुना गया है। ऐसा लगता है मानो वह उनके साथ रहा हो और यह सब देखा हो। आप इसे एक बार में ही ख़त्म कर देंगे. अतनु रॉय के चित्र आपको किराली मगरमच्छ से परिचित कराएंगे। यह आपको जंगल में ले जाएगा जहां कहानी सेट है। इस कहानी को पढ़ने के बाद आप जरूर पूछेंगे कि क्या हमारे पास जसबीर भुल्लर की कोई और किताब है।
Medhakji Ki Naav
- Author Name:
Sorit
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Janwar Aur Unka Bhojan
- Author Name:
Varen Nocks
- Book Type:

- Description:
पेड़-पौधों को खाकर जीनेवाले जानवर कौन-से होते हैं कीड़े-मकोड़े हमारे लिए क्या करते हैं अलग-अलग जानवरों के दाँत पैर आदि किस तरह अलग-अलग होते हैं। मौसमों के अनुसार हमें कौन से पक्षी कीड़े आदि दिखाई देते हैं और इसी तरह के ढेरों प्रश्नों के जवाब बच्चे चित्रों की सहायता से इस पुस्तक में पाएँगे। पानी के प्राणियों के साथ पानी और उसके विभिन्न रूपों पर भी एक अध्याय है और पृथ्वी के विषय में जानकारी देनेवाली कुछ सामग्री भी इस पुस्तक में रखी गई है। इस पुस्तक का उद्देश्य स्कूली छात्रों को अपने आसपास के परिवेश के विषय में वैज्ञानिक जानकारी देना है। सरल प्रयोगों प्रश्न-अभ्यासों और ‘स्वयं करके देखो’ जैसी प्रविधियों से प्रयास किया गया है कि यह ज्ञान बच्चों की सोच का हिस्सा बन जाए और वे आगे चलकर विज्ञान सम्मत सोच को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।
Bhartiya Mahila Vaigyank
- Author Name:
Garima Thakur
- Book Type:

- Description:
भारतीय महिला वैज्ञानिक यह कहानी उन महिला वैज्ञानिकों की है - जिन्होंने मनुष्यता के ज्ञान और जिज्ञासा के नये क्षितिज खोले । आनंदी जोशी, जो 14 की उम्र में मां बनीं और 19 की उम्र में डॉक्टर। अन्ना मणि ने हिंदुस्तान को मौसम विज्ञान के क्षले में सक्षम बनाया। जानकी अम्मल ने सबसे मीठे गन्ने की खोज की, जिससे हम चीनी-उत्पादन के क्षेत्र में स्वावलंबी बने। कल्पना चावला ने अंतरिक्ष को छुआ । अदिति पंत ने समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाए। भारतीय महिला वैज्ञानिक जन्होंने स्लियों के बारे में सामाजिक सोच को बदल दिया।
Masai Mara
- Author Name:
Kamala Bhasin +1
- Book Type:

- Description:
Masai Mara is a famous sanctuary in Kenya. In this book, you will find stories and photographs of lions, leopards, panthers, giraffes, zebras and others. Two wonderful people with the dream of a free society have created this book. At the first glance, you will see forest and only forest in this book. If you take a closer look, you will find that it poses some questions about the way our world works. Hypocrisy and discrimination that exists in our world. Two women wander without a care in these forests. During an interview, a female guard at Kanha was asked, "Don't you feel afraid in the jungle?". "I feel fear when I return to the village'. This book would remind you of many such incidents. Kamla Bhasin has been working for peace for more than four decades. Bina Kak has been in love with forest animals and wildlife for many years now. She works towards its preservation and care. Read Masai Mara's photographs and see its words and dream about a free world for a few moments. There will come a spring when you will rid yourself of the load of sweaters and feel light...open...like a sparkle of freshness... This captivating design of the book is the work of Sujasha Dasgupta.
Champa Aur Ketaki
- Author Name:
Pramod Kumar Pathak
- Book Type:

- Description:
भारत में लोककथाओं की पुरानी परम्परा रही है। कुछ वर्षों पूर्व तक वह श्रुति साहित्य के रूप में प्रचलन में था लेकिन हाल के वर्षों में विभिन्न अंचलों की लोककथाओं को संग्रहीत कर पुस्तकाकार रूप दिया जा रहा है। यह पुस्तक भी उसी की एक कड़ी है। इसमें ‘चम्पा और केतकी’, ‘अभागिन सौभागिन’, ‘राजा का सपना’, ‘व्यापारी’, ‘बुरे कर्म का बुरा फल’ जैसी छोटानागपुर की प्रसिद्ध लोककथाएँ संकलित की गई हैं।
Avishkar Joote Ka
- Author Name:
Shrilal Shukla
- Book Type:

- Description:
‘आविष्कार जूते का’ रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता ‘जूता आविष्कार’ पर आधारित है। यह छह दृश्यों का एक बाल नाटक है। हास्य-व्यंग्य शैली का यह नाटक बाल-मनोविनोद की समझदारी रखता है। श्रीलाल शुक्ल ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता को नाट्य-रूप में जीवंत कर दिया है।
Mele Mein
- Author Name:
Rekha Agrawal
- Book Type:

- Description:
‘मेले में’ रेखा अग्रवाल की कहानियों की किताब है। इसमें कुल छह कहानियाँ हैं। ‘मेले में’ कहानी जहाँ दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है वहीं बरखा रानी में एक गड़रिये को कहानी का पात्र बनाया गया है। इसमें आकाश में जगमग, हाथी ने पुकारा, कीतल की वापसी और राजकुमारी मधुरिका जैसे कुछ अन्य रोचक प्रसंगों वाली कहानियाँ हैं।
Ek Kahani
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
मैंने आकाश की तरफ़, चाबी का गुच्छा उछाला तो आसमान खुल गया ज़रूर मेरी कोई चाबी आसमान में लगती है। ~ धूप थी। और मैदान में उड़ती चीलों की परछाई थी। हम तैयार थे। सावधान होकर पास-पास खड़े थे।माधव ने एक, दो, तीन कहा। हम परछाई के पीछे दौड़ पड़े। Age group 6-8 years
Boski Ki Ginti
- Author Name:
Gulzar
- Book Type:

- Description:
बहुत ही सहज भाषा में, दो साल की बोसकी के हमउम्र बच्चों के लिए गुलज़ार का प्यारा उपहार। खेल-खेल में इस किताब से बच्चे गिनती ही नहीं सीखते, अपने परिवेश से भी परिचित होते हैं।
Subodh Hindi
- Author Name:
Ramvachan Sharma
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ped-Paudhe Aur Jeev-Jantu
- Author Name:
Varen Nocks
- Book Type:

- Description:
छोटे स्कूली बच्चों के लिए तैयार की गई यह पुस्तक उन्हें प्रकृति,पेड़-पौधों जीव-जन्तुओं और वर्षा आँधी जैसी घटनाओं के बारे में आरम्भिक जानकारी देती है। चित्रों की सहायता से कहीं कहानी की तरह तो कहीं घर में किए जा सकनेवाले प्रयोगों के माध्यम से यह बच्चों को उनके आसपास के परिवेश का वैज्ञानिक बोध कराती है। दिशाएँ क्या हैं, उन्हें कैसे पहचानें, आकाश में ध्रुवतारे, सूरज, चाँद आदि के बारे में सरल शब्दों में बताया गया है जिससे बालक अपनी आरम्भिक जिज्ञासाओं को भविष्य के लिए वैज्ञानिक सोच की तरफ़ मोड़ सकें। आभास के लिए सरल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चे अकेले या अपने साथियों के साथ दिलचस्प खेल भी खेल सकते हैं।
I-Card
- Author Name:
Paro Anand +1
- Book Type:

- Description:
सोचो, किसी दिन कहीं और अपना आई कार्ड घर भूल आए हो...तो क्या आपको वहाँ प्रवेश मिल जाएगा। आप हैं तो आपको देखकर, आपकी फोटो लेकर एक आई कार्ड बना। मगर एक दिन आई कार्ड ज़्यादा अहम हो जाता है और आप उसकी छाया। ...तो बात पहचान की है। कौन किसे कैसे पहचानता है। यह तो पहचान का एक रंग है। मगर पहचानों की और उनकी वजह से आने वाली मुश्किलों की कई रंगतें हैं। ...यह किताब आई कार्ड तरह तरह की आइडेंटिटीज़ के सिलसिले में एक कहानी कहती है। पारो आनन्द की कहानियाँ हमारी दुनिया के तरह-तरह के द्वन्दों और झेंपों से बनी चुप्पियों से मिलने का मौका बनाती हैं | जब वो कहानियाँ उन चुप्पियों से मिलती हैं तो उन चुप्पियों को जानने और समझने के कुछ तरीकों की कल्पना के मौके बनते हैं | उन मौकों को प्रोइति रॉय के चित्रों में मौजूद छाँव जैसी ही कुछ छाँव हासिल हैं | यह कहानी संग्रह खासतौर पर किशोर वर्ग के लिए जिनके पढ़े, सुने और जाने हुए नाम, नक्शे और परिस्थितियाँ उनके मन में और पढ़ने, और जानने की इच्छा साथ लिए आते हैं |
Lala ki Kahani
- Author Name:
Sergio Scapagnini
- Book Type:

- Description:
Lala Ki Kahani By Sergio Scapagnini मैंने लगभग 20 साल पहले सर्गियो स्कापानिनी की किताब 'लाला की कहानी' की पाण्डुलिपि पढ़ी थी। मुझे यह बेहद अच्छी लगी थी । यह एक साहसी बच्चे के रोमांचक जीवन यात्रा की कहानी है। मेरी लेटेस्ट फ़िल्म परिक्रमा इसी पर आधारित है। यह एक साधारण बच्चे इस उपन्यास पर आधारित की असाधारण कहानी है । लाला का अपने माता-पिता को पाने का संघर्ष और तड़प देखकर इसके प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया। इसने मेरे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला । आर्यन बडकुल, बाल अभिनेता लाला क्या है? बड़े भावों की एक छोटी कहानी... लाला होना एक मानसिक अवस्था है । क्रिस्टीना, प्रसिद्ध इटैलियन अभिनेत्री
Mujhe Sikhati Meri Nani (Balgeet)
- Author Name:
Bhavna Shekhar
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Nalluram
- Author Name:
Prem Janmejaya
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Naach Ghar
- Author Name:
Priyamvad +1
- Book Type:

- Description:
नाचघर की कहानी मोहसिन और दुर्वा नाम के दो युवा वयस्कों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अक्सर ब्रिटिश काल की एक परित्यक्त इमारत में जाते हैं। मोहसिन को इमारत की छत पर आराम मिलता है, जबकि दुर्वा भव्य घर में गाने और नृत्य करने के लिए एक छोटे से द्वार से अंदर घुस जाती है। एक दिन, वे गलती से एक-दूसरे को देख लेते हैं। हालाँकि, उनकी शांतिपूर्ण दिनचर्या तब बाधित हो जाती है जब उन्हें पता चलता है कि घर बिक्री के लिए है। यह उपन्यास प्रसिद्ध हिंदी लेखक और इतिहासकार प्रियंवद द्वारा लिखा गया था, जिसमें अतनु रॉय के अद्भुत चित्रण ने इसके आकर्षण को बढ़ा दिया था।
The Life and Times of Pratapa Mudaliar
- Author Name:
Meenakshi Tygarajan
- Book Type:

- Description:
Katha presents the first Tamil novel, originally published more than 125 year ago. “The book has … rare merits and its popularity has been so great that the first edition ran out in a few months.” — The Hindu
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book