25 Top Motivators Ke Inspiring Vichar
(0)
₹
350
₹ 280 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
मोटिवेटर, एक ऐसा व्यक्ति, जो आपको कह सके—यस, यू कैन डू इट। बड़े-से-बड़ा और छोटे-से-छोटा व्यक्ति सराहना और प्रोत्साहन चाहता है, अपने काम की तारीफ चाहता है; लेकिन उसी तारीफ में हम सबसे ज्यादा कंजूसी करते हैं। हम अपने से जुड़े प्रिय लोगों को ज्यादातर उनकी कमियाँ ही बताते रहते हैं। जीवन में कभी-कभी ही कोई मौका आता है, जब हमने खुलकर उनकी तारीफ की हो। यह पुस्तक अमिताभ बच्चन, ऑग मैंडिनो, ओपरा विनफ्रे, किरण बेदी, जिग जिगलर, जैक कैनफील्ड, ब्रायन ट्रेसी, लुइस एल. हे, शिव खेड़ा सहित 25 टॉप मोटिवेटर्स के जीवन का निचोड़ है। उनकी ओजस्वी वाणी, प्रेरणाप्रद जीवन, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों, दूरदर्शिता और उद्यमिता की ज्ञानधारा है। ये विचार न केवल आपको प्रेरित करेंगे, संकट से उबरने का मार्ग दिखाएँगे, अवसाद होने पर आशावाद जाग्रत् करेंगे, जीवन की सार्थकता सिद्ध करने की दिशा देंगे और आपको एक सफल और समर्थ व्यक्ति बनने की ऊर्जा देंगे। आइए, इन शिखर पुरुषों के प्रेरक जीवन से सीखें और जीवन में उन्नति-प्रगति के पथ पर अग्रसर हों।
Read moreAbout the Book
मोटिवेटर, एक ऐसा व्यक्ति, जो आपको कह सके—यस, यू कैन डू इट। बड़े-से-बड़ा और छोटे-से-छोटा व्यक्ति सराहना और प्रोत्साहन चाहता है, अपने काम की तारीफ चाहता है; लेकिन उसी तारीफ में हम सबसे ज्यादा कंजूसी करते हैं। हम अपने से जुड़े प्रिय लोगों को ज्यादातर उनकी कमियाँ ही बताते रहते
हैं। जीवन में कभी-कभी ही कोई मौका आता है, जब हमने खुलकर उनकी तारीफ की हो।
यह पुस्तक अमिताभ बच्चन, ऑग मैंडिनो, ओपरा विनफ्रे, किरण बेदी, जिग जिगलर, जैक कैनफील्ड, ब्रायन ट्रेसी, लुइस एल. हे, शिव खेड़ा सहित 25 टॉप मोटिवेटर्स के जीवन का निचोड़ है। उनकी ओजस्वी वाणी, प्रेरणाप्रद जीवन, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों, दूरदर्शिता और उद्यमिता की ज्ञानधारा है। ये विचार न केवल आपको प्रेरित करेंगे, संकट से उबरने का मार्ग दिखाएँगे, अवसाद होने पर आशावाद जाग्रत् करेंगे, जीवन की सार्थकता सिद्ध करने की दिशा देंगे और आपको एक सफल और समर्थ व्यक्ति बनने की ऊर्जा देंगे। आइए, इन शिखर पुरुषों के प्रेरक जीवन से सीखें और जीवन में उन्नति-प्रगति के पथ पर अग्रसर हों।
Book Details
-
ISBN9789390378630
-
Pages320
-
Avg Reading Time7 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Steve Jobs Ke Management Sootra
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
"एप्पल व पिक्सर के संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रौद्योगिकी के महान् नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने जनसाधारण हेतु मैकिनटोश व्यक्तिगत कंप्यूटर (पीसी) का आविष्कार किया था। फिर उन्होंने आईपॉड नामक ऐसे क्रांतिकारी संगीतवादन उपकरण (म्यूजिक प्लेयर) की रचना की, जिसने विश्व संगीत उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी आईपॉड ने आईफोन के विकास का रास्ता साफ किया। जॉब्स ने आईफोन में मोबाइल फोन व कंप्यूटर की विशेषताओं को समाहित कर सूचना-प्रौद्योगिकियों की संपूर्ण शक्तियों को जनसाधारण को सर्वसुलभ करवा दिया। सफल उद्यमी होने के साथ-साथ स्टीव जोब्स परोपकारी व मानव कल्याण के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अनुकरणीय और सहज-सुलभ व्यवहार से अपनी कंपनी की टॉप मैनेजमेंट और कर्मियों तथा ग्राहकों को ऐसे सूत्र दिए, जिनमें मानवीयता, उत्तरदायित्व, गुणवत्ता के सभी तत्त्व समाहित थे। इसलिए वे एक विश्वविख्यात व्यवसायी होने के साथ ही एक सर्वग्राह्य मैनेजमेंट गुरु भी कहे जा सकते हैं। इस पुस्तक में संकलित हैं स्टीव जॉब्स के प्रेरणाप्रद जीवन के मैनेजमेंट सूत्र, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन को ठीक दिशा में मोड़कर सफल होने के लिए उद्यत होंगे। "
Aao Dhanvan Banen
- Author Name:
Radha Raman Mishra
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
The Key to Real Happiness
- Author Name:
Stephen Knapp
- Book Type:

- Description:
This book is a guide to one of the prime purposes of life — Happiness. Naturally, everyone wants to be happy. Why else do we keep living and working? Many people associate happiness with increased sensual pleasure and comfort. Others look for position, or ease of living, thrills, or more money and what it can buy. However, by drawing on Eastern knowledge and taking an alternative view of the advice herein, we gain guidance on our true position and the means necessary to achieve the happiness we always seek. This information is sure to open your eyes to higher possibilities. It can awaken you to the natural joy that always exists within your higher Self. This book and its easy-to-understand information will show you how to experience real happiness and joy, and reach the spiritual level, the platform of the soul, beyond the temporary nature of the mind and body.
Success Principles : 52 Hafte Safalta Ke 52 Guru Mantra
- Author Name:
Jack Canfield
- Book Type:

- Description:
अमेरिका के नंबर वन सक्सेस कोच और बेस्टसेलिंग लेखक जैक कैनफील्ड आपको वहाँ पहुँचा सकते हैं, जहाँ जीवन में आप होना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके दैनिक आश्वस्तिकारी कथनों का संकलन है, जो एक जुनूनी और परिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग का द्वार खोलेगी। ये सकारात्मक विचार आपको निश्चल और अवरुद्ध बनानेवाले पुराने विचारों को धूमिल कर आपके मस्तिष्क में नए मार्ग को प्रतिस्थापित कर देते हैं; आपके विचारों के पैटर्न और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का पुनर्संचार करते हैं। कैनफील्ड के सिद्ध सिद्धांतों के साथ यह पुस्तक आपके सपनों को साकार करने में बाधा और अवरोध उत्पन्न करनेवाले तत्त्वों को समाप्त कर आपके भयों को जीतने, बाधाओं को पार करने में आपकी सहायता करेगी। यह अत्यधिक व्यावहारिक गाइड आपको सिखाएगी कि नियमित रूप से प्रत्येक सशक्त सिद्धांत और आश्वस्तिकारी कथन को अपने जीवन में कैसे लागू करें! इसके पृष्ठ हफ्तेदरहफ्ते सफलता और प्रसन्नता का एक नया आनंददायक अध्याय आपके समक्ष खोलेंगे।
Success Principles : 52 Hafte Safalta Ke 52 Guru Mantra
Jack Canfield
20% off₹ 500
₹ 400
Out of Stock
As A Man Thinketh
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description:
जेम्स एलन का जन्म 1864 में लीसेस्टर, इंग्लैंड में हुआ। अपनी पहली किताब, 'फ्रॉम पॉवर्टी टू पॉवर' पूरी करने के बाद वे इल्फ्राकूम्ब में रहने चले गए। जहाँ उन्होंने अपनी यह अमर कृति जैसा मनुष्य सोचता है (Asa Man Thinketh)' लिखी जो कि उनकी कालजयी रचना है। यह पुस्तक 1902 में प्रकाशित हुई और इसे सेल्फ हेल्प किताबों की क्लासिक माना जाता है। इस पुस्तक को जेम्स एलन की पत्नी लिली ने प्रकाशित करवाया था। एलन का लेखक जीवन काफी छोटा रहा सिर्फ़ 9 साल का। 1912 में 48 वर्ष की उम्र में एलन इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
The Richest Man In Babylon
- Author Name:
George S. Clason
- Book Type:

- Description:
“जब आदमी ईमानदारी से अपना लक्ष्य तय कर लेता है तो उसे पा भी लेता है। मैंने भी अपना पक्का संकल्प कर लिया था, लौटने के बाद पहले उन क़र्ज़दाताओं से मिला, जिन्होंने मुझे क़र्ज़ दिया हुआ था। मैंने उन्हें अपनी बीती ज़िंदगी के बारे में बताया और उनसे कुछ दिन और धैर्य रखने की बात कही। कुछ क़र्ज़दाता मुझसे ठीक से पेश आए पर कुछ ने मुझे बेहद लताड़ा। एक क़र्ज़दाता ऐसा था, जिसने उस दौरान मेरी ख़ूब मदद की, वह था सोना उधार देने वाला मेथन। यह जानने के बाद कि मैं सीरिया में ऊंट का ख़्याल रखा करता था, वह मुझे नेबटुर के पास ले गया, वह ऊंट का व्यापारी था, उसे मेरा ऊंटों का ज्ञान बहुत काम आया। धीरे-धीरे ही सही पर मैंने हर वो सोने-चांदी का सिक्का चुका दिया, जो मैंने उधार लिया हुआ था और इस तरह मैं आज पूरे सम्मान के साथ अपना जीवन जी पा रहा हूँ।” दाबासिर ने पूरे गर्व से कहा। इस तरह दाबासिर ने अपनी कहानी ख़त्म की। उसने ख़ुद को आज़ाद किया, अपने दुश्मनों पर जीत हासिल की और उसने दुनिया को अलग नज़रिए से देखना शुरू किया, वही नज़रिया जो बुद्धिमान लोगों के पास पहले से ही था। इस नज़रिये ने दुनिया के कई लोगों को नई राह दिखलाई थी, उन्हें ज़िंदगी में सफल बनाया था।
GOALS
- Author Name:
Chandralekha Maitra
- Book Type:

- Description:
लक्ष्य की प्राप्ति बेहद आवश्यक है। यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य न हो तो आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं? लक्ष्य वे उपलब्धि हैं, जो आप अपने लिए हासिल करते हैं। यदि आपके अंदर दृढ़ विश्वास हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं होता। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बार-बार प्रयास कीजिए। लक्ष्य को पूरा करने में मुश्किल तभी आती है, जब आप पूरी मेहनत नहीं करते हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहिर्मुखी बनिए और हर वक्त कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहिए। आपके लक्ष्य आपसे उतनी ही दूरी पर हैं, जितना आप सोचते हैं। यदि अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत नहीं करेंगे तो आपका गोलपोस्ट आपसे दूर होता रहेगा।
Jeene Ke Nuskhe, Buddy Se Seekhen
- Author Name:
Manjeet Hirani
- Book Type:

- Description:
आकर्षक ढंग से बताया गया और खूबसूरती से सचित्र वर्णित हुआ मनजीत हिरानी अपनी बात पर एकदम अटल थीं कि कोई कुत्ता उनके घर के अंदर नहीं आएगा; लेकिन यह प्रण तब तक ही था, जब तक बड्डी उनके दरवाजे पर नहीं आया था। एक दिन दरवाजे की घंटी बजी। उनके पति राजकुमार हिरानी, जिन्होंने अभी बस ‘पी.के.’ की शूटिंग खत्म ही की थी, ने अपने बेटे के लिए एक पार्सल भेजा। वह एक बहुत ही प्यारा पिल्ला था—वह जिसने फिल्म ‘पी.के.’ में निराशाग्रस्त कुत्ते का रोल निभाया था। मनजीत को बड्डी को अपनाने और प्यार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। इस पुस्तक में उन्होंने लगाव, अभिभावकता और कर्म के बारे में लिखा है—काफी और बातों के साथ। उन्होंने दिखाया है कि किस तरह घर में एक कुत्ते के आगमन से जिंदगी जीने का हमारा नजरिया और हमारी सोच बदल सकती है। यह आकर्षक और दिल को छू जानेवाली पुस्तक है—अपने हलके-फुलके तथ्यों के साथ, जो जिंदगी के प्रति हमारे उदासीन दृष्टिकोण को कम करेगी। प्रेम, करुणा, परोपकार तथा मानवीयता जैसे जीवन-तत्त्वों को सरलता से सिखाने की अद्भुत क्षमतावाली अत्यंत प्रेरक व पठनीय पुस्तक।
Happiness
- Author Name:
Som Bathla
- Book Type:

- Description:
Happiness "हैप्पीनेस: क्यों और कैसे?" (Hindi Translation Of Build A Happier Brain) Book - Som Bathla जब आपके सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद चीजें आपकी इच्छा के अनुरूप नहीं होती हैं, तब क्या आप तनावग्रस्त और चिंतित महसूस करते हैं? या अपने कुछ लक्ष्यों को प्राप्त कर लेते हैं, फिर भी खुशी लंबे समय तक नहीं टिकती तो क्या आप हारा हुआ महसूस करते हैं और सोचने में विफल हो जाते हैं? अधिकांश लोगों के लिए खुशी हासिल करना जीवन भर की एक चुनौती बनी रहती है, क्योंकि वे गलत जगह पर खुशी की तलाश करते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि वास्तव में खुशी कैसे मिलती है? वास्तव में खुशी की शुरुआत आप से ही होती है— जब आप खुश होने का फैसला करते हैं। मनोविज्ञान, तंत्रिका विज्ञान और खुशी की कला सीखें, प्रभावशाली आदतों के स्वामी बनें और बिना शर्त खुशी की स्थिति को आमंत्रित करें। इस पुस्तक ‘हैप्पीनेस : क्यों और कैसे?’ में एक सिद्धांत है, जो खुश रहने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताता है। इसके साथ ही यह भी बताता है कि अपने व्य€तगत जीवन, कामकाजी जीवन और संबंधों में खुशी को किस प्रकार दैनिक आदतों से आमंत्रित किया जाए। जीवन की सच्ची खुशी पाने के व्यावहारिक मंत्र बतानेवाली पठनीय पुस्तक, जिसे पढ़कर पाठक अपने जीवन को सार्थकता दे पाएँगे।
Beyond the Doors of Chaos
- Author Name:
Ghafeetho Abrahams
- Book Type:

- Description:
Have you spent a large part of your life thinking of excuses for why you are not happy and why you are not achieving your goals? “I don’t have the money” “I don’t have support” “I have no idea what I want” “I don’t think I can do it” Did you hear them all right? Ghafeetho tells you that it is time to pull yourself together and create a fantastic life by just implementing a few things. Her voice is one that you can relate to. Whether you have reached rock bottom, just feeling a little demotivated or simply feeling a little lost. This book helps you get back on track. This book serves as a guide, to help you step by step regain your spark for life and help you create a vision for your future. The action steps in this book can be used over and over again as you face an ordeal in the future. This book helps create your second chance to a better and more fulfilling you!
Classroom Ki Atmakatha
- Author Name:
Rajnish Kumar +2
- Book Type:

- Description:
क्या कोई कार कभी सीखने के इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकती है ? क्या आठ साल के बच्चे शोध कर सकते हैं ? यह पुस्तक सीखने के नए व अपारंपरिक तरीकों तथा जिज्ञासा के महत्त्व को रेखांकित करती है। इसकी नायिका क्यूबी सर्वोत्कृष्ट बच्चे का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि काल्पनिक क्लासरूम, फ्रंटल आदर्श कहानीकार है। क्यूबी का हमेशा जिज्ञासु रहने वाला स्वभाव और उसके फलस्वरूप तरह-तरह के और ढेर सारे सवाल इसे दिलचस्प बनाते हैं। कहानीकार का विश्लेषणात्मक और व्यंग्यात्मक अंदाज, जो कभी हास्य से तो कभी कटाक्ष से भरा होता है, एक कुशल बागवान की तरह ज्ञान के बीज बोने और उन्हें सींचने जैसा प्रतीत होता है। ऐसा लगता है, मानो जिज्ञासा के पौधे को सींचा जा रहा हो। यह कहानी आपको ऊर्जावान बच्चों से भरी एक सजग रहने वाली कक्षा की चारदीवारी के भीतर उतार-चढ़ाव और मौज-मस्ती के साथ हँसी-मजाक के माहौल में ले जाती है। वह भी एक ऐसे स्कूल में, जिसका नेतृत्व एक हेड टीचर के हाथों में है, जिनमें हमेशा कुछ नया करने का विश्वास है। कया जिज्ञासा को बढ़ावा देने से रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है ? क्या हम किसी भी उम्र में सीखने की क्षमता रखते हैं ? फ्रंटल आपको शिक्षण और सीखने की एक असामान्य, लेकिन आनंदमय यात्रा पर ले जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।"
Rupaye Ka Bhraman Package
- Author Name:
Sudha Kumari
- Book Type:

- Description:
"‘‘कई साल पहले इस अद्भुत परंपरा को दलबदलू परंपरा का नाम दिया जाता था। आज इसे एक सम्मानजनक नाम—‘घोड़ों की खरीद-फरोख्त’ के नाम से जाना जाता है। ऐसे घोड़ो को ‘चुनावी मौसम विज्ञान विशेषज्ञ’ का नाम भी दिया जाता है। हमारे घोडे़ कोई मामूली नहीं जो औने-पौने में बिक जाएँ। ये तो अरबी नस्ल से भी उम्दा घोडे़ हैं और बेशकीमती भी। औने-पौने भाव पर ये बिकते नहीं, बिदकते हैं।’’ —इसी पुस्तक से सरकारी विभाग पर व्यंग्य लिखना बहुत आम बात है, मगर सरकारी अधिकारी द्वारा व्यंग्य लिखना आम नहीं है। लेखिका अपने समय को बारीकी से विश्लेषित करने में प्रयत्नशील हैं ताकि मानव समाज की बेहतरी के लिए साहित्य के माध्यम से विषमताओं पर प्रहार किया जाए। आज के समय में न्याय और सामयिक व्यवस्था से ऐसे सवाल करना बहुत कठिन है। विषय वैविध्य, व्यापक, प्रखर एवं सामाजिक सरोकारों से युक्त सकारात्मक सोच के साथ लेखिका स्वतंत्रचेता सृजनधर्मी के रूप में सिर्फ सरकारी क्षेत्र पर नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन के प्रायः हर क्षेत्र— उद्योग-धंधों, पत्रकारिता और आम जन-जीवन में व्याप्त विसंगतियों से मुठभेड़ करती हैं। "
Dada Ladhe Shuturmurg Se
- Author Name:
Ruskin Bond
- Book Type:

- Description:
बच्चों के लिए रस्किन बॉण्ड की पसंदीदा कहानियाँ. कोई विवेकवान व्यक्ति अगर अपने भीतर बच्चों-सा उत्साह, वैसी जिज्ञासा, विस्मय और कल्पनाशीलता जगा सके तो वह रस्किन बॉण्ड की तरह बच्चों का प्रिय लेखक बन सकता है. लेकिन यह इतना आसान होता तो रस्किन इतने प्रसिद्ध ही क्यों होते? बड़ों का ज्ञान बच्चे एक दिन हासिल कर लेते हैं, लेकिन बच्चे अपनी नई आँखों से रंग-बिरंगी दुनिया को जैसे देखते हैं, महसूसते हैं और कल्पना के परों पर जैसी उड़ान भरते हैं, वह बड़ों को दुबारा कभी हासिल नहीं होता. अपने भीतर दबे उस बाल-जगत को दुबारा छू लेने की यह विशिष्ट प्रतिभा रस्किन को मिली है. जिससे वे एक तरफ़ गंभीर विषयों की लोकप्रिय कहानियाँ लिखते हैं तो दूसरी तरफ़ बच्चों की ज़मीन पर उतरकर उनके नाज़ुक दिलों को छू लेते हैं. इस किताब में बच्चों के लिए स्वयं रस्किन बॉण्ड की पसंदीदा कहानियाँ हैं. इन कहानियों में बच्चों जैसा कौतुक है. किशोरों का उत्साह व हास्यबोध. और एक दृष्टिसंपन्न व्यक्ति का गहन व्यंग्य है. जिससे ये कहानियाँ बच्चों के लिए होकर भी बहुस्तरीय हो जाती हैं. तीनों ही वय के पाठक एक साथ इन्हें आनंदपूर्वक पढ़ सकते हैं. सबसे ख़ूबसूरत है रस्किन का कथा कहने का ढंग, इन कहानियों की शैली और भाषिक सरलता. कई कहानियों में रस्किन स्वयं एक पात्र हैं. इनमें उनका बचपन है, मासूमियत और खूबसूरत स्मृतियाँ हैं. इसलिए उन्हें जानने के लिए भी इन कहानियों को पढ़ सकते हैं. यह किताब विश्वप्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉण्ड की तरफ़ से बच्चों के लिए सुन्दर उपहार उपहार है. इसकी हर कहानी आपके लिए यादगार होने वाली है.
Beemar Hona Bhul Jaiye
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
अगर हम केवल साँस लेने की सही विधि का पालन कर लें तो सैकड़ों बीमारियों से बच सकते हैं। कुछ देर योग एवं व्यायाम करके यदि हम अपनी रीढ़ और जोड़ों को सही स्थिति में ले आते हैं तो आठ से दस घंटे रोज़ाना गलत स्थिति में सो कर इन्हें कितना विकृत कर देते होंगे। यदि हम सोने की स्थिति सही कर लें तो यक़ीन कीजिए यह उतना ही लाभदायक होगा जितना कि आठ से दस घंटे का व्यायाम। वास्तविक व्यायाम वह है जिसमंे किसी भी उपकरण जैसे डंबल्स या मशीन आदि की आवश्यकता न पड़े, क्योंकि सभी जानवर बिना किसी उपकरण के प्राकृतिक व्यायाम और दिनचर्या से ही स्वयं को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाकर रखते हैं। यदि रुपयों से शरीर के अंग मिलजाते तो क्या स्टीव जॉब्स अपने लिए एक लिवर और पैंक्रियाज नहीं ख़रीद लेते? इसलिए हमेशा याद रखें कि यदि आपके पास एक स्वस्थ लिवर और पैंक्रियाज हैं तो आप एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से ज़्यादा धनी हैं। कुछ वर्ष पहले ही हमने हमारे भोजन में 4 स्वादिष्ट, सुंगंधित और सुंदर ज़हर मिलाए हैं और अब भी रोज़ाना इन्हें खा रहे हैं। इनके मिलाने के बाद हमारे शरीर में कई घातक परिवर्तन हुए हैं।
Man Mein Hai Vishwas
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
100 Success Lessons from Elon Musk
- Author Name:
N. Chokkan
- Book Type:

- Description:
Elon Musk is a well-known entrepreneur and business magnate. Born on June 28, 1971, in Pretoria, South Africa, to Maye Musk and Errol Musk, Elon Musk is always in the news, be it for a positive news or a controversy. Being a visionary, he confidently tracks down answers for the problems instead of bemoaning about them. Musk has consistently surpassed people’s expectations in spite of all obstacles. He has been able to rise above mediocrity and achieve greater success in every aspect of his business thanks to his capacity to solve problems of varying degrees of complexity. Overall, he fits the cliched definition of “Love him, hate him, but you cannot ignore him”. He had entered and transformed three different industries and it looks like he is not done yet. Who is Elon Musk? What makes him tick? How he approaches problems and what is his style of working? What can we learn from his successes and failures? All these questions will be answered in this book. This book includes Elon’s and his close associates’ own words and experiences to describe 100 success lessons that are derived from Elon’s life. The readers can easily infuse these lessons into their daily lives.
Aap Swayam Ko Badal Sakte Hain
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
कुछ क्षण ! कई बार कुछ क्षण ही मनुष्य के लिए पर्याप्त होते हैं उस की सोच, उसकी विचारधारा एवं उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को परिवर्तित कर देने के लिए। कुछ क्षण ही पर्याप्त होते हैं, जिनमें इतिहास ही परिवर्तित हो जाता है। इनका महत्व समझते हुए ही इनको हम व्यर्थ नहीं जाने देना चाहते। इनका समुचित उपयोग करते हुए कुछ ऐसा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि पाठकों की सोच व विचारधारा में अपेक्षित परिवर्तन हो सके। थोड़े से समय में ही उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ जाए। समय एवं परिस्थितियों के अनुसार मनुष्य मात्र में आमूल चूल परिवर्तन तो आते ही हैं। किन्तु अधिकांश इनमें समय लगता है तथा ऐसे परिवर्तन धीरे धीरे ही आते हैं अथवा उसके आने में कभी कभी बहुत ही समय लगता है। इस पर भी कभी कभी ऎसी बातों का समुचित प्रभाव होने के उपरांत भी व्यक्ति में संभावित परिवर्तन नहीं आ पाते। फिर भी इस सब के उपरांत भी इस बात की संभावना को कभी भी अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि घटना या परिस्थिति कैसी भी हो, उसका मनुष्य के जीवन पर यथोचित प्रभाव होता ही है। तो फिर चाहे ऎसी परिस्थिति या ऐसे क्षणों का जो भी प्रभाव होता है, विशेषता सकारात्मक। हमारा विश्वास है कि जैसे जैसे पाठक इस पुस्तक को पढते जाएंगे, उनकी सोच या विचारधारा में परिवर्तन आता चला जाएगा तथा उनमें सकारात्मक प्रभाव तथा उसके अनुरूप परिवर्तित भी होता चला जाएगा।
The Triangulation of Success: Secrets to Multi-Organization Successes
- Author Name:
Dr. Timothy Low
- Book Type:

- Description:
The Triangulation of Success Why certain leaders are able to consistently pull off success after success? How did they get their teams to work together in unison? It's all about how the service of the leader impacts the organization, flowing from the top-level management to the staff member on the ground level. Dr. Timothy Low distills decades of leadership experience as the CEO of large organizations into key lessons that have been proven time and again to create and perpetuate success in organizations across the globe. THE TRIANGULATION OF SUCCESS DR. TIMOTHY LOW: SECRETS TO MULTI-ORGANIZATION SUCCESSES Value Creation for employees, customers & shareholders 1. Inspire with urgency 2. Assemble the ensemble 3. Share your vision 4. Attract talents 5. Empowering the team 6. Recognize & reward 7. Branding & award-winning 8. Excel & surpass 9. Achieving ever greater heights
Fir Bhi Zindagi Khoobsurat Hai
- Author Name:
N Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sahi Nivesh Se Ameer Banen
- Author Name:
R.K. Mohapatra
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक में व्यक्तिगत योजना और बजट बनाने, लक्ष्य निर्धारित करने और विभिन्न संभावनाओं से निवेशों के आवंटन के बारे में बताया गया है। बाजार के रुझान, निवेश उत्पाद के जोखिम-लाभ, व्यक्तिगत व्यवहार और विभिन्न परिस्थितियों में व्यक्ति के व्यवहार और बाजार के व्यवहार की चर्चा भी है। धन से जुड़े अपने अनुभव के कारण, मोहापात्रा वित्तीय विकास को मापने पर निवेश के नुस्खे सुझाते हैं और स्पष्ट रूप से उन बातों को रखते हैं जिनका ध्यान निवेश के निर्णय लेते समय किया जाना चाहिए। वे सलाह देते हैं कि किस प्रकार के फैसले करने चाहिए और मुद्रास्फीति, मैक्रो तथा सामाजिक-आर्थिक कारणों से निवेश पर मिलनेवाला लाभ किस प्रकार प्रभावित होता है? पुस्तक के अध्याय-1 में आप गोल्ड, ई-गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड सॉवरेन बॉण्ड की अवधारणा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। यह पुस्तक शेयर और म्यूचुअल फंड, बॉण्ड और डेट फंड, भूमि और भवन तथा गोल्ड, ई-गोल्ड और गोल्ड बॉण्ड जैसे विषयों पर व्यक्तिगत वित्तीय योजना को संक्षिप्त और ठोस उदाहरणों के साथ समझाती है। यह पुस्तक उन लोगों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी जो अपने रिटायरमेंट प्लान और धन इकट्ठा करने पर सोच रहे हैं। यह अच्छे और संतुलित निवेश कर आपको अपने जीवन के वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करेगी।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book