Sanskritik Rashtravad Ke Agradoot Pt. Deendayal Upadhyaya
Author:
Dr. Guptisagarji GurudevPublisher:
Prabhat PrakashanLanguage:
HindiCategory:
Other0 Reviews
Price: ₹ 480
₹
600
Unavailable
पं दीनदयाल उपाध्याय बीसवीं शताब्दी को अपने विलक्षण व्यक्तित्व, अपरिमेय कर्तृत्व एवं क्रांतिकारी दृष्टिकोण से प्रभावित करनेवाले युगद्रष्टा ऋषि, महर्षि एवं ब्रह्मर्षि थे। उपाध्यायजी के पुरुषार्थी जीवन की सबसे बड़ी पहचान है गत्यात्मकता। वे अपने जीवन में कभी कहीं रुके नहीं, झुके नहीं। यही कारण है कि समस्त प्रतिकूलताओं के बीच भी उन्होंने अपने लक्ष्य के दीप को सुरक्षित रखते हुए उदभासित किया। उन्होंने राष्ट्र-प्रेम को सर्वोच्च स्थान देने के साथ-साथ, शिक्षा, साहित्य, शोध, सेवा, संगठन, संस्कृति, साधना सभी के साथ जीवन-मूल्यों को तलाशा, उन्हें जीवन-शैली से जोड़ा।
इस पुस्तक में पंडितजी को एक ऐसे राजनेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने-समझने-देखने की दृष्टि विकसित की, अपितु दूसरों को भी वैसी ही संदृष्टि प्रदान की। भारत की चिति एवं प्रकृति के मौलिक एवं सूक्ष्म द्रष्टा थे 'पं. दीनदयाल उपाध्यायजी, जिन्होंने सही अर्थों में व्यष्टि एवं समष्टि के चिरंतन सत्य एवं सदियों के अनुभव का साक्षात्कार कर, एक ऐसे उदबोध को प्रवृत्त किया, जिसका स्पंदन भारत की माटी में समाहित है।
यह कृति “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत : पं. दीनदयाल उपाध्याय ' पंडितजी के विचार पाथेय को जन-जन तक पहुँचाने में निमित्त बनेगी और भारतीय संस्कृति के बिंब, जन-संस्कृति के रूप में वैश्विक धरातल पर नई चेतना को स्फूर्त करेगी; ऐसा दृढ़ विश्वास है।
ISBN: 9789395386760
Pages: 262
Avg Reading Time: 9 hrs
Age: 18+
Country of Origin: India
Recommended For You
Hamare Dr. Hedgewarji
- Author Name:
Shyam Bahadur Verma
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Subhash Chandra Bose Ki Adhoori Atmkatha
- Author Name:
Sisir Kumar Bose +1
- Book Type:

- Description: सुभाषचंद्र बोस की ‘भारत की खोज’, जवाहरलाल नेहरू की तुलना में उनके जीवन में काफी पहले ही हो गई, यानी उन दिनों वे अपनी किशोरावस्था में ही थे। वर्ष 1912 में पंद्रह वर्षीय सुभाष ने अपनी माँ से पूछा था, ‘स्वार्थ के इस युग में भारत माता के कितने निस्स्वार्थ सपूत हैं, जो अपने निजी स्वार्थ को त्याग कर इस आंदोलन में हिस्सा ले सकते हैं? माँ, क्या तुम्हारा यह बेटा अभी तैयार है?’’ 1921 में भारतीय सिविल सेवा से त्यागपत्र देकर वह आजादी की लड़ाई में कूदने ही वाले थे कि उन्होंने अपने बड़े भाई शरत को पत्र लिखा, ‘‘केवल बलिदान और कष्ट की भूमि पर ही हम अपने राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।’’ दिसंबर 1937 में बोस ने अपनी आत्मकथा के दस अध्याय लिखे, जिसमें 1921 तक की अपनी जीवन का वर्णन किया था और ‘माई फेथ-फिलॉसोफिकल’ शीर्षक का एक चिंतनशील अध्याय भी था। सदैव ऐसा नहीं होता कि जीवन के बाद के समय में लिखे संस्मरणों को शुरुआती, बचपन के दिनों की प्राथमिक स्रोत की सामग्री के साथ पढ़ा जाए। बोस के बचपन, किशोरावस्था व युवावस्था के दिनों के सत्तर पत्रों का एक आकर्षक संग्रह इस आत्मकथा को समृद्ध बनाता है। इस प्रकार यह ऐसी सामग्री उपलब्ध कराता है, जिसकी सहायता से उन धार्मिक, सांस्कृतिक, नैतिक, बौद्धिक तथा राजनीतिक प्रभावों का अध्ययन किया जा सकता है, जिनसे भारत के इस सर्वप्रथम क्रांतिधर्मी राष्ट्रवादी के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण हुआ।
Rajgondon Ki Vanshgatha
- Author Name:
Shivkumar Tiwari
- Book Type:

-
Description:
गोंड राजवंश का उदय कल्चुरियों या हैहयवंशी राजवंश के अस्त होने पर हुआ। गोंड राजवंश के प्रारम्भिक राजा स्वतंत्र राजा थे। इनके राजकाल के ऐतिहासिक साक्ष्य तब से मिलने प्रारम्भ होते हैं जब भारत में लोदीवंश का शासन था। इन प्रारम्भिक स्वतंत्र गोंड राजाओं का जीवन चरित लेखक ने राजकमल प्रकाशन द्वारा वर्ष 2008 में प्रकाशित ग्रन्थ ‘चरितानि राजगोंडानाम्’ में लिपिबद्ध किया था। करद राजाओं का जीवन चरित ‘राजगोंडों की वंशगाथा’ ग्रन्थ के रूप में प्रस्तुत
है।
इस वृत्तान्त में गढ़ा कटंगा राज्य की उन सभी पीढ़ियों के राजाओं की जिजीविषा की कहानियाँ हैं, जिन्होंने मुग़लकाल के पश्चात् मराठा काल तक राज्य किया। ये गाथाएँ मानवीय विश्वास, संवेदना और कर्मठता के अतिरिक्त चार से अधिक शताब्दियों की कालावधि में हुए मानवीय विकास की कथाएँ हैं। ये जनजातीय राजे अपने विकासक्रम में निरक्षर, अपढ़ या गँवार नहीं रहे, न ही ये सर्वथा ऐकान्तिक रहे वरन् इनमें से अनेक साहित्यानुरागी, कलाप्रेमी और समकालीन राजनीति के खिलाड़ी भी रहे। ऐसे राजाओं में हृदयशाह का नाम उल्लेखनीय है। ग्रन्थ के पूर्वार्द्ध में राजगोंड कुलभूषण हृदयशाह की दो आगे की और दो पीछे की पीढ़ियों का वर्णन है। इन सभी पीढ़ियों में उनका व्यक्तित्व बेजोड़ है।यह पुस्तक निश्चित ही न तो इतिहास विषय का ग्रन्थ है और न ही सामाजिक शोध-प्रबन्ध, अतः इसकी अकादमिक उपयोगिता को बढ़ाने से सम्बन्धित किसी प्रयास की चर्चा बेमानी है। प्रयास यह रहा है कि कहानियों में ऐतिहासिकता अक्षुण्ण रहे, कल्पना प्रसूत पात्र एवं घटनाएँ यथासम्भव कम से कम हों। प्रत्येक ऐतिहासिक घटना को अलग-अलग इतिहासकार अपने नज़रिए से देखते हैं, परन्तु कहानी में घटना को किसी एक ही नज़रिए से देखा जा सकता है, यह उसकी सीमा है और आवश्यकता भी। सामान्य तौर पर कथाओं में वे घटनाएँ चुनी गई हैं जिनसे सर्गों की सूत्रबद्धता क़ायम रहे, परन्तु साथ ही वे सम्बन्धित राजाओं के जीवन की मुख्य घटनाएँ हों।
Ramakrishna Paramhans
- Author Name:
Pradeep Pandit
- Book Type:

- Description: गंगा के किनारे बसा बेलूर मठ अब भी अपने परमहंसी स्वरूप में है। रामकृष्ण का कमरा, उनकी चारपाई सबकुछ वैसा ही है जैसा कभी था। नहीं है तो रामकृष्ण की वह देह, जिसके जरिए उन्होंने अध्यात्म के अनेक अभ्यास किए और संसार को प्रायोगिक भक्ति की प्रामाणिकता से अवगत कराया। परमहंस के पहले और बाद में भक्ति सिर्फ याचक की याचना से ज्यादा नहीं रही; लेकिन रामकृष्ण ने भक्ति के शाब्दिक कायांतरण के प्रमाण उजागर किए। भक्ति के उनके प्रयोगों की दुनिया शब्द, अर्थ, ध्वनि के आकाशों से घिरी हुई दुनिया है, जिसकी शुरुआत रामकृष्ण स्कूली जीवन में ही कर चुके थे। भक्ति एक भाव है, स्थिति है, इसलिए उसमें गणित नहीं होता। होता है तो सिर्फ भरोसा और विश्वास। रामकृष्ण अपने स्कूली जीवन में गणित में कमजोर थे, पर उस समय भी वे धार्मिक या धर्म पर बोलनेवाले संतों, महात्माओं को सुनते और अपने दोस्तों को ठीक वैसा ही सुनाकर चकित कर देते। उन्हें रास आता था सिर्फ अध्यात्म का रास्ता। भारत के आध्यात्मिक महापुरुषों में अग्रणी रामकृष्ण परमहंस की पूरी जीवन-यात्रा इस लौकिक जगत् को अतार्किक और अबूझ जगत् से नि:शब्द जोड़ने की यात्रा है। रामकृष्ण परमहंस के जीवन को जानने-समझने में सहायक एक उपयोगी पुस्तक।
Adhyatmik Chetna Se Payen Khushi
- Author Name:
Manoj Srivastava::Dr. Shipra Mishra
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Covid-19 : Zindagi-20
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description: संक्रमण समाज को त्रस्त और भ्रमित कर रहा था। पूरा विश्व अपनी तरह से जूझ रहा था। भारत भी, भारतवासी भी। सबसे कठिन परीक्षा की घड़ी समाज-सेवी, राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों की थी और हर व्यक्ति कोरोना से अपनी ताकत से जूझ रहा था। मृदुलाजी ने कलम उठाई और कलम को हथियार बना लिया, अपने ढंग से कोरोना से लड़ने के लिए; उसी का प्रतिफल है यह उपन्यास। ग्रामीण अंचल में मुखिया की बूढ़ी माँ ने अपने बेटे को आयुर्वेद से ठीक किया तो शहर में नव-नियुक्त डॉ. मयंक और डॉ. माला की शिक्षा से ज्यादा उनका संस्कार कोरोना से लड़ने में काम आने लगा। अस्पताल के अंदर-बाहर की घटनाओं का विस्तृत वर्णन और पैदल घर लौटते मजदूरों की यात्रा-गाथा है। एक धागा कोरोना का पिरो गया 138 करोड़ को। अनंत अनुभव सबके साझे से। भारत ने इससे पहले शायद ही कभी देखा हो, कोई भी ऐसा अनुष्ठान, जिसमें सब शामिल हो, जो सबको छूता हो, ‘न भूतो, न भविष्यति’।
Smare Nityam Hindi Translation of Odia Smare Nityam
- Author Name:
Paramita Satpathy
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Janiye Mangal Grah Ko
- Author Name:
Dr. D.D. Ojha
- Book Type:

- Description: "जानिए मंगल ग्रह को चंद्रमा पर पहुँचने के बाद मनुष्य ने मंगल ग्रह पर पहुँचने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगल के प्रति वैज्ञानिकों के आकर्षण का कारण है उसकी लाल रंग की सतह और पृथ्वी से मिलता-जुलता उसका स्वरूप। इस ग्रह पर भी मौसम बदलते हैं। यहाँ वसंत, ग्रीष्म और शरद् ऋतुएँ होती हैं। इसकी एक अन्य विशेषता इसके दो चंद्रमा हैं—‘फोबोस’ और ‘डिमोस’। मंगल ग्रह की खोज से अंतरिक्ष में पृथ्वी के अतिरिक्त जीवन के अस्तित्व की गुत्थी सुलझने की आशा की जा रही है। मंगल ग्रह के अंतरिक्ष अभियानों के अध्ययन से यह विदित होता है कि वहाँ जीवों के मिलने की पूरी संभावना है या वहाँ पहले कभी जीवों का अस्तित्व था। प्रस्तुत पुस्तक मंगल जैसे रोचक ग्रह की रोमांचक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाती है। इसकी एक अन्य विशेषता है इसमें दिए गए सैकड़ों दुर्लभ एवं जानकारीपरक चित्र। विश्वास है, यह पुस्तक सामान्य पाठकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों हेतु उपयोगी सिद्ध होगी और मंगल ग्रह के बारे में अनेक जानकारियाँ प्रदान करेगी। "
Sunita Williams: A Complete Biography
- Author Name:
Pallavi Borgohain
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
SACHITRA SAMANYA GYAN
- Author Name:
Chitra Garg
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Meri Udaan
- Author Name:
Renu Saini
- Book Type:

- Description: अपूर्व साहस, पराक्रम, दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर समाज में निर्भयता का भाव जाग्रत् करने में अग्रणी विभूति हैं वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी श्री रॉबिन हिबू, जिन्होंने अत्यंत संघर्षों एवं अभावों से जूझकर स्वयं को मजबूत बनाया। उन्हें हर कदम पर आवाँ की अग्नि मिलती रही और वे उस आवाँ में तपकर कुंदन बनते रहे । शिक्षा को उन्होंने अपने जीवन का प्रमुख हथियार बनाया और इसी के बल पर उत्तर- पूर्वी राज्यों की दशा एवं दिशा सुधारने का बीड़ा उठाया। वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जहाँ आई.पी.एस. बनकर वे नित नए प्रयोगों से पुलिस की छवि सुधारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं उनके द्वारा गठित संस्था ' हेल्पिंग हैंड्स' उत्तर-पूर्व में बसे लोगों के लिए एक किश्ती बन गई है। एक ऐसी किश्ती, जिसमें सवार होकर उत्तर-पूर्व के युवा न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, अपितु अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज का एक प्रभावी अंग बनकर नए सुधार कर सकते हैं। अपनी कर्मशीलता से औरों को अद्भुत प्रेरणा देनेवाले, उनका आत्मविश्वास जाग्रत् कर समाज की मुख्यधारा में लाने का महती कार्य करनेवाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री रॉबिन हिबू की पठनीय एवं प्रेरक जीवनी ।
JINN AUR ASHRAF
- Author Name:
Satyaketu
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Ishwar Se mulakat
- Author Name:
Sirshree Tejparkhi
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
JSSC Jharkhand Utpad Sipahi Pratiyogita Pareeksha (JECCE) 2024 30 Practice Sets
- Author Name:
Team Prabhat
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Neta Banam Aaloo
- Author Name:
Aalok Puranik
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Syaha Raton Ke Chamkeele Khwab (Akhbari Duniya Ki Dilchasp Dastan)
- Author Name:
Vijay Manohar Tiwari
- Book Type:

- Description: देश-दुनिया में वह ताकत थी कि यह देशभर के सारे हिंदी राज्यों में पत्रकारिता का सिरमौर बनता और दूसरी भाषाओं में भी छलाँगें लगाता। हमारे पास दस भाषाओं में सौ संस्करणों की शृंखला होनी चाहिए थी और यह बिल्कुल मुश्किल नहीं था। इस दौर में हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी पूरी ताकत से स्क्रीन पर होते। हमारा प्रोडक्शन हाउस इस समय शानदार डॉक्यूमेंट्री बना रहा हो सकता था। हम न्यूज और व्यूज में क्वालिटी कंटेंट हर मीडियम में देनेवाले देश के अव्वल मीडिया हाउस हो सकते थे। कोई कमी कभी नहीं थी; और हाँ, मैं अपने अनुभव एक किताब की शक्ल में लिख रहा हूँ। देश-दुनिया में जितने लोगों ने भी जितने साल काम किया, सबके लिए वह स्याह रातों के चमकीले ख्वाबों जैसा कभी न भूल सकने वाला अनुभव है। मेरे लिए देश-दुनिया की कहानी एक केस स्टडी है। —इसी पुस्तक से
Mahashweta
- Author Name:
Smt. Sudha Murty
- Book Type:

- Description: "श्रीमती सुधा मूर्ति कन्नड साहित्य की सुधी लेखिका हैं। प्रस्तुत उपन्यास 'महाश्वेता' मानवीय संवेदना और सामाजिक संबंधन की एक अनूठी और सफल कृति है। अनुपमा और आनंद के दांपत्य-सूत्र में बँधने के बाद अनेक संघननशील घटनाएँ घटित होती हैं। विवाह के तुरत बाद आनंद मेडिकल की ऊँची पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चला जाता है। इसी बीच अनुपमा को श्वेत कुष्ठ हो जाता है । अभिशप्त दांपत्य के दंश दोनों ओर चुभने लगते हैं। आनंद और अनुपमा के अलग- अलग चिंतन-अनुचितन के माध्यम से मानवीय अंतश्चिंतन और कठोरतम व्यथा- यात्रा का विश्वसनीय कथासूत्रण इस उपन्यास में किया गया है। शिल्प और स्थापत्य की दृष्टि से यह उपन्यास 'सचल-सवाक्वत्' सिद्ध हुआ है। इस उपन्यास को पढ़कर एक युवक श्वेत कुष्ठग्रस्त एक कन्या से विवाह का प्रस्ताव किया और उस विवाह में सम्मिलित होने के लिए लेखिका को सादर आमंत्रित किया। इस उपन्यास की शिखर-सफलता और विनियोग-शक्ति का इससे बड़ा लोक- प्रमाणपत्र और क्या हो सकता है!
Kabhi Na Chhodain Khet
- Author Name:
Jagdish Chandra
- Book Type:

Motivating Thoughts Of Bhagat Singh
- Author Name:
Edited by Shikha Sharma
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Rajendra Rao Ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Rajendra Rao
- Book Type:

- Description: "देवों और असुरों की एक ऐसी कहानी, जिसमें ध्रुव-लोक नाम के मिथकीय देश में भगवान् शिव का त्रिशूल रखा है, जिसे सदियों से कोई भी धारण नहीं कर सका है। भविष्यवाणी, शपथ, वरदान और अभिशाप के साथ न्याय, कर्तव्य और प्रेम के बीच एक साहसिक युद्ध की परिस्थितियाँ बन चुकी हैं। शक्तिशाली त्रिशूल को किसने धारण किया? अवश्यंभावी युद्ध में भगवान् विष्णु किसका पक्ष लेंगे? क्या एक सदाचारी अपनी शपथ का पालन करने के लिए अधर्म करेगा? क्या एक निम्नवर्गीय छात्र के साथ अन्याय होगा? क्या एक राजा अपने पुत्र-प्रेम में बँध जाएगा? धर्म का पालन कौन करता है और कौन डगमगा जाता है? एक युद्ध-कथा इस विषय पर कि मनुष्य होने का अर्थ क्या होता है! प्रस्तुत पुस्तक आपको इस महागाथा के मूल तक ले जाती है। देवों और असुरों की सेनाएँ अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करने के लिए आमने-सामने खड़ी हैं। सभी के प्रारब्ध आपस में टकराने वाले हैं और एक भीषण संग्राम छिड़ने वाला है।
Customer Reviews
0 out of 5
Book
Be the first to write a review...