भूल न पाए / हम अभिनन्दन / तेरी बातों का
महका-सा है / अब तक चन्दन / तेरी बातों का |
उसी सुधा का / इन अधरों पर / जादू-सा छाया
छूटा अब भी / वह मकरंद न / तेरी बातों का |
नयी धुनों में / हरदम हमने / पीड़ा को गाया
त्यागा हमने / अब तक छंद न / तेरी बातों का |
तुझको पूजा / निश-दिन हमने / ऐ मेरे साथी
ज्वार आज भी / प्रियतम बंद न / तेरी बातों का |
+रमेशराज
Be the first to share your thoughts.
Comments