एक आदमी गाड़ी चलाता हुआ जा रहा था कि उसके सामने एकदम से एक कुत्ता आ गया.
उसने गाड़ी थोड़ी घुमा कर आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता भी चलते हुए फिर उसके सामने आ गया.
अब उस आदमी ने गाड़ी रोक दी और कुत्ते को देखने लगा, कुत्ते ने भी उसकी ओर देखा. कुत्ते को अपनी ओर देखता देख, आदमी मुस्कुराया और बोला,
"अरे यार! इंसानों जैसी हरकतें क्यों कर रहा है?"
-0-
//क्रॉस कंट्री की तरह रोड क्रॉस करने वालों को सादर समर्पित.//
Be the first to share your thoughts.
Comments