मेरी एक कथा
छप गई अखबारों में।
खुशी से कर दी वायरल
सारी सोशल साइट्स पे।
ले लिए खूब गुलाब
और खूब बधाई भी,
दे दिए खूब आभार-शुक्रिया भी
लेकिन,
वो बात और है कि
उस कथा में मौजूद एक मृत नवजात शिशु,
किन्हीं झाड़ियों में पड़ा है - अभी तक...
मेरी कथा खत्म नहीं हुई है...
अभी बाकी है,
जाने कितनी कथाएं
मेरी इस एक कथा की।
Be the first to share your thoughts.
Comments